Header Ads Widget

जबेरा के कलेहरा में ग्राम सेवा केंद्र का शुभारंभ विधायक धर्मेन्द्र सिंह ने किया.. आज इमलियाघाट सहित अन्य पंचायतों में होंगे जन समस्या निवारण शिविर.. आज 321आवेदन में से 233 निराकृत..

 कलेहरा में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र का शुभारंभ

दमोह जिले की जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम कलेहरा में आज महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र का शुभारंभ विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा रिबिन काटकर किया । इस अवसर पर विधायक श्री सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण हितग्राहियों को किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियो को केंद्र से उपलब्ध सेवाओ की जानकारी दी गयी।

 प्रत्येक ग्राम पंचायतों में डिजिटल इंडिया के माध्यम से नागरिकों को पंचायत में ही समस्त डिजिटल सुविधाए उपलब्ध हो सके और ग्राम के नागरिकों को शहरी क्षेत्र से निर्भरता कम करने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रत्येक पंचायतों में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र खोले जा रहे है। प्रथम चरण हेतु दमोह जिले में चयनित 89 ग्राम पंचायतों में केंद्रों का संचालन होगा। जिनमे से ग्राम पंचायत स्तर पर बटियागढ़ में 16 केंद्र , ब्लॉक दमोह में 21 केंद्र , हटा में 6 केंद्र, जबेरा में 17 केंद्र, पटेरा में 4 केंद्र, पथरिया में 11 केंद्र एवं तेन्दूखेड़ा में 14 केंद्रों का संचालन विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। 

इन महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र में जी2सी सेवाएं ग्राम पंचायत द्वारा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र ,मूलनिवासी प्रमाण पत्र ,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ,खसरा नक्शा इत्यादि सेवाएं दी जाएगी। जी2बी सेवाओ में ग्राम पंचायत में शासन से वाणिज्य हेतु दी जाने वाली सेवाएं जैसे कि कोर बैंकिंग, डाक सेवाएं, केबल मनोरंजन सेवाएं ,रेल ,बस ,हवाई जहाज यात्रा टिकट बुकिंग, परीक्षा परिणाम, हितग्राहियों को भुगतान इत्यादि सेवाएं शासन पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क में दी जावेगी। जी2जी सेवाएं ग्राम पंचायत द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध की जावेगी, पंचायती राज द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर की जानकारी प्रविष्टि करना, मनरेगा के डप्ै, ऑडिट सॉफ्टवेयर  में जानकारी प्रविष्टि करना तथा समय-समय पर शासन द्वारा वांछित जानकारी उपलब्ध करना। 

इस अवसर पर जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव, सीईओ अवधेश सिंह, महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र जिला प्रभारी गौरव असाटी, ब्लॉक प्रभारी बटियागढ़ विवेक सोनी, ब्लॉक प्रभारी दमोह अभिनव असाटी, ब्लॉक प्रभारी तेन्दूखेड़ा प्रसन्न जैन ,केंद्र संचालक श्रीमति लक्ष्मी विश्वकर्मा, सरपंच डेलन सिंह, सचिव वकील सिंह लोधी सहित अन्य अधिकारीगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आज इमलियाघाट सहित अन्य पंचायतों में होंगे शिविर..

मोह। जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन दमोह जनपद की पंचायतों में किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में जन समस्या निवारण शिविर प्रात 10.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 05.30 बजे तक आयोजित हो रहे है। कलेक्टर श्री तरूण राठी ने बताया है जिसमें प्रत्येक पंचायत के प्रभारी अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक तथा अन्य विभागों कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन, सहकारिता, खादय आपूर्ति, श्रम, उद्यानिकी विदयुत, आजीविका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदि पंचायत स्तरीय अमले के साथ उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं। आज विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन हुआ, इसमें आये आज 321 आवेदन इसमें से 233 निराकृत हुए।

आज 25 नवम्बर को ग्राम पंचायत इमलिया घाट, सोमखेड़ा कला, रामगढ़ और हिनौता रामगढ़ के लिए नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री प्रदीप राय और ग्राम पंचायत सुहेला, छापन, हरदुआखुर्द, इमलाई, परसोरिया, कुंवरपुर, खिरिया मडला,पायरा, उमरी, खेरूवा के लिए महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री संजीव मिश्रा, श्री जी.डी. गुप्ता श्रम अधिकारी एवं डॉ. संगीता त्रिवेदी सीएमएचओ दमोह शामिल है। इसी प्रकार 26 नवम्बर को ग्राम पंचायत खजरी, महंतपुर, ढिंगसर, लुहर्रा, कादीपुर के लिए सहायक संचालक अन्य पिछड़ा वर्ग सुश्री रिया जैन एवं ग्राम पंचायत चंदौरा, करैयाराख, सिंगपुर, आंवरी, आमखेड़ा के लिए सहायक संचालक कृषि श्री जे.एल. प्रजापति, ग्राम पंचायत बांसा तारखेड़ा, बांसनी, इमलिया लांजी, घनगौर गुंजी के लिए सहायक संचालक कृषि श्री एस एल कुर्मी और सिहोर, पड़रिया, हथना, बरवासा जिला संयाजक, आदिम जाति कल्याण विभाग सुश्री रेखा पांचाल शामिल है। 

इसी प्रकार 27 नवम्बर को ग्राम पंचायत किल्लाई, भीलमपुर, तेजगढ़ खुर्द के लिए एकीकृत आदिवासी लघुपरि श्री कमलेश जैन, ग्राम बालाकोट, मनका, पिपरिया दिगम्बर समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र  पी.के. रैकवार और ग्राम पंचायत पिपरिया टिकरी, टिकरी बुजुर्ग, बलारपुर, खडेरी, हलगंज जिला शिक्षा अधिकारी हरिनारायण एवं रियाना, जमुनिया हजारी, समन्ना, मराहार के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा है। 28 नवम्बर को ग्राम पंचायत मुडिया, आंकखेड़ा, बिलाई, पटौहा के लिए सहायक संचालक कृषि श्री जे एल प्रजापति, ग्राम पंचायत कुंआखेड़ा नायक, खामखेड़ा के लिए उप संचालक श्री बीरन सिंह रैपुरिया और छापरी ठाकुर के लिए संचालक किसान कल्याण कृषि शामिल है।

Post a Comment

0 Comments