आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज की मंगल अगवानी..
दमोह। आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के संघ सहित कुंडलपुर पहुंचने पर आर्य का संघ के साथ कुंडलपुर कमेटी ने मंगल अगवानी की। उपरोक्त जानकारी कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील वेजिटेरियन ने प्रदान करते हुए बताया कि आचार्य संघ की गाजों बाजों के साथ मंगल अगवानी की गई कुंडलपुर क्षेत्र को तोरण द्वारा एवं रंगोली से सजाया गया मुख्य द्वार पर मंगल कलश लिए हुए महिलाओं के सामने उपस्थित आर्यिका संघ ने आचार्य संघ की प्रदक्षिणा करते हुए मंगल अगवानी की।
बड़े बाबा के जयकारों से उपस्थित श्रावकगणों ने पूरे वातायन को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई, नवीन निराला, शैलेंद्र मयूर, संतोष इलेक्ट्रिकल, नेम कुमार सराफ, महेश बड़कुल, रतन चंद, राजेंद्र भेड़ा आदि की उपस्थिति रही। उपस्थित श्रावक गणों को मंगल प्रवचन का भी लाभ प्राप्त हुआ।
शौर्य दिवस पर 151 स्वयं सेवकों ने लगाए दंड प्रहार..
दमोह। शौर्य दिवस के मौके पर नगर के तहसील ग्राउंड में स्वयंसेवकों के द्वारा ल बुधवार को रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक दंड प्रहार की आहुति दी गई। जिसमें 151 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और 237779 प्रहार लगाए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता की आरती सेवानिवृत्त सैनिकों एवं स्वयंसेवकों द्वारा की गई। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
0 Comments