Header Ads Widget

जन्मदिन पर पौधे लगाने वाली कदम संस्था ने भारत माता पार्क में किया पौधारोपण.. गरीब बस्तियों में सेवाभावी कार्य करने वाली सिविल सोसायटी ने गांव के बच्चों को रेडिया, कंबल स्वेटर बांटे..

 कदम संस्था का भारत माता पार्क में पौधारोपण..

दमोह। साप्ताहिक पौधारोपण करने वाली सामाजिक संस्था कदम ने आज भारत माता पार्क जटाशंकर मंदिर के पास अपने नियत समय जन्मदिन एवं सालगिरह पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। आज राजू नामदेव गजेंद्र सिंह ठाकुर ने अपना जन्मदिन कदम संस्था के साथ पौधा रोपकर मनाया। 

संस्था द्वारा डॉ आरके जैन डॉ अलका निखार, विवेक अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, नमन गुप्ता, गुरदीप सिंह जुनेजा,  अंशु राय, आशीष राजोरिया, ममता असाटी, कनिष्का जैन, दुर्गेश राजपूत, कणाद खरे, ज्ञानू मडावी, सलामत खान के जन्मदिन एवं श्रीमती संगीता अरुण राठौर पीआरओ भोपाल प्राची रूपेश द्विवेदी पीएचक्यू भोपाल महिमा राजेश अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधा रोपकर सभी को शुभकामनाएं दी।


 इस मौके पर सभी ने मिलकर कदम का पारंपरिक गीत गाए एवं कदम सम्मान पत्रों का वितरण अर्चना नेमा कदम संस्था प्रमुख दीपक सेन कृष्णा साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांति देवी तोमर रेखा  सिंह ठाकुर राधेश्याम नेमा हंसराज मिश्रा राहुल टंडन दिग्विजय सेन आर्यन सेन आर्यवीर सेन की विशेष उपस्थिति रही।

सिविल सोसायटी ने रेडिया, कंबल स्वेटर बांटे..

दमोह। टीम सिविल सोसायटी ने चेनपुरा, विपतपुरा एवं बरखेरा ग्रामों में पहुंचकर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को  रेडियो, कंबल और स्वेटर का वितरण किया‌। चेनपुरा एक ऐसा गांव है जहां अधिकतर महिलाएं ही परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करतीं हैं‌। 

विपतपुरा गांव तकरीबन 25 वर्ष पहले ही बसा है। इस गांव‌ के नाम से स्पष्ट होता है कि, विपतपुरा गांव में वे लोग ही बसे हैं जो किसी अन्य गांव में बाढ़ आने के कारण अपने घरों को छोड़कर कहीं और शरण लेने पर मजबूर हुए थे। बरखेरा गांव अब माईनिंग के चलते सीतानगर डैम प्रोजेक्ट की जद में आ सकता है। गैर राजनीतिक कार्यक्रम में टीम‌ सिविल सोसायटी की ओर से धर्मेंद्र बेवाक राय, अंकुश टिर्की श्रीवास्तव, ठाकुर नन्हे सिंह लोधी, संतोष गौतम, सुरेंद्र राय, अजित उज्जैनकर उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments