Header Ads Widget

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर.. कुंडलपुर, पथरिया, जबेरा में विविध आयोजन.. आचार्य सिद्धांत सागर जी की आगवानी आज.. मां कर्मा देवी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत.. आकांक्षी विधान सभा प्रभारी संजय नगाइच दो दिवसीय प्रवास पर..

कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक..

दमोह।। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आता है प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई ।भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन एवं बड़े बाबा महामंडल विधान हुआ। इस अवसर पर श्री जी का पालना भी झुलाया  गया। सायं काल भक्तांमर दीप अर्चना  एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती  संपन्न हुई ।
इस अवसर पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य रमेश चंद ,अनीता विकास रीता मोहित परिवार दिल्ली ,नरेश कुमार अभिषेक लक्ष्मीचंद जैन बीना सागर ,रिद्धि कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य लोकेश जैन सुरेंद्र कुमार जैन कोटा ,अभिषेक लवेश नरेंद्र संजय जैन मोड़ी सुसनेर को प्राप्त हुआ। शांति धारा करने का सौभाग्य सिद्धार्थ अंगूरी बाई रेखा जैन परिवार सागर ,प्रशांत कुमार पवन कुमार जैन बंडा सागर अशोक अभिषेक आकाश जैन सरधना को प्राप्त हुआ ।भगवान पारसनाथ की शांति धारा करने का सौभाग्य संजय निशांत शशांक जैन मानिकचंद जैन टीकमगढ़, देवेंद्र कुमार श्वेता शशि अदिति जैन परिवार भोपाल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भक्त श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।बड़ी संख्या में लोगों ने अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
पथरिया में आदिनाथ जयंती पर विमान यात्रा..
दमोह। पथरिया में जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयंती व तपकल्याणक दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह दिगंबर जैन मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा अष्टद्रव्यों से विशेष पूजा-अर्चना की गई। गणनी आर्यिका विशिष्ट श्री माता जी ससंघ सानिध्य में श्री आदिनाथ चौबीसी मंदिर से विमान जी नगर के सभी मुख्य मार्गो से होते हुए श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी शोभायात्रा पहुँची जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।  चांदी के विमान पर भगवान आदिनाथ विराजमान थे जिन्हें भक्तगण कांधे पर भक्ति भाव से लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा यात्रा में बेंड बाजे, दिव्यघोष,,संगीत मंडलो के साथ पुरूष धोती दुपट्टा, महिलाएं केशरिया बस्त्रो के साथ सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए चल रहे थी। जैन जेनेत्रर बंधुओं ने श्री जी की मंगल आरती की पूज्य माताजी  के चरण प्रक्षालन की 
शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा चांदी का विमान जो 100% चांदी से बना हुआ पहली बार आज जलूश में सम्मिलित हुआ। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए  लखरोनी रोड पर चौबीसी मंदिर  में आयोजित जन्म अभिषेक महोत्सव स्थल पर  पहुँची।पारस बाँझल जैन ने जानकारी देते हुए बताया आदिनाथ मंदिर में भगवान आदिनाथ जी का अभिषेक करने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ। गणनी आर्यिका 105 विशिष्ट श्री माता जी के मंगल प्रवचन भी हुए जिसमे कहा कि आदिनाथ स्रोत भक्ति रस का अद्वितीय महाकाव्य है। इसकी रचना उस समय हुई। जब राजा भोज के दरबार में कवि कालीदास तथा वररुचि ने सांप्रदायिकता वश आचार्य प्रवर मानतंगु को राजा की आज्ञानुसार पकड़वाकर 48 तालों के अंदर कोठरियों में बंद करवा दिया था। उस समय आचार्य श्री ने आदिनाथ स्रोत की रचना की। उन्होंने कहा कि आदिनाथ स्रोत के प्रभाव ताले जंजीरें अपने आप टूट गए थे। अंत में राजा ने हार स्वीकार कर आचार्य से क्षमा मांगी, उन से प्रभावित होकर जैन धर्म अपना लिया। कार्यक्रम के दौरान निर्मलचंद शिक्षक ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक समारोह से परिवार समाज में एकता त्याग की भावना आती है, और सुख दुख के समय आदमी एक-दूसरे के काम भी आता है। विचार सकारात्मक होते है जिससे समाज, परिवार का उत्थान होता है।गौरतलब हो विरागोदय तीर्थ पर पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के सानिध्य में  बड़ी प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक महावीर जयंती अप्रैल तक आयोजित है।
जबेरा में भगवान आदिनाथ जयंती पर शोभायात्रा
दमोह। जबेरा में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक जयंती जैन समाज द्वारा पूरे भक्ति भाव एवं उत्साह के साथ मनाई। इस  अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सुबह प्रभात फेरी व भव्य शोभायात्रा निकाली गई।  नगर में द्वार द्वार आकर्षक रंगोली सजाई गई। शोभायात्रा में पालकी में श्रीजी को लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। 
जहां श्रद्धालुओं द्वारा श्री जी की घर घर आरती एवं श्रीफल अर्पित का आगवानी की।भक्ति के माहौल में झूमते गाते लोगों ने श्री जी की भक्त शोभायात्रा निकाली। श्रीजी की शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर श्री जैन मुर्गा पुराना बाजार नया बाजार मुख्य सड़क मार्ग श्री राम चौराहा महावीर चौक कालेज प्रांगण हो ते हुए । पुनः जैन मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन श्री जी का पूजन अभिषेक कर किया गया।
आचार्य सिद्धांत सागर जी की आगवानी आज
दमोह। परम पूज्य गणधर तीर्थ प्रणेता बुंदेलखंड केसरी आचार्य सिद्धांत सागर महाराज ससंघ का बेलाजी तीर्थ क्षेत्र से गुरुवार की सुबह बिहार हो गया। परम पूज्य आचार्य सिद्धांत सागर महाराज ससंघ सागर जिले के देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले सिंगपुर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सौभाग्य मति माताजी की प्रेरणा से सिंगपुर में श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां पर श्री 1008 नवग्रह जिन मानस्तंभ निर्मित किया गया है।
जिसके पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए परम पूज्य गणधर तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी ससंघ आयोजन में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं। तीर्थ क्षेत्र बेला से विहार करने के पश्चात परम पूज्य आचार्य श्री की आहार चर्या हिंडोरिया में संपन्न हुई। तो शुक्रवार की सुबह समन्ना से पूज्य आचार्य संघ की आगवानी दमोह में की जाएगी। आयोजन को लेकर के आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज के संघपति जयकुमार जैन पुरा ने यह जानकारी दी।
 मां कर्मा देवी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत
दमोह।
मां कर्मा देवी जयंती इस साल भी साहू समाज द्वारा धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर आज साहू समाज धर्मशाला में महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मे रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता एवं कलश सजाओ उपयोगिता का प्रोग्राम क्या गया  रंगोली प्रतियोगिता’ में मनीषा साहू, दिव्य साहू, राधा साहू, नंदिनी साहू और कृतिका साहू ने भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रांजल साहू, उर्वशी साहू, महिमा साहू, अनुराधा साहू, रिया साहू, यामिनी साहू, सिवांगी साहू, ललिका साहू ने भाग लिया  ’कलश प्रतियोगिता’ में लतिका साहू, तनुजा साहू, सुरक्षा साहू, रिया साहू, खुशबू साहू, शैली साहू, ने भाग लिया। 
इन सभी प्रतिभागियों में जिनका स्थान प्रथम, द्वितीय, तृतीय, होगा उनको 18 मार्च को होने वाली मां कर्मा देवी जयंती समारोह में पुरुष्कार वितरण किया जाएगा। प्रोग्राम में महिला मंडल की तरफ से अनीता साहू सुशीला साहू, बबिता साहू, अंजना, साहू निवेदिता साहू, सपना साहू, रुचि साहू, माया साहू, जयश्री साहू, मंजू साहू, छाया साहू, नंदिनी साहू, उपस्थिति रही। महिला मंडल में सभी दमोह की साहू समाज से आह्वान किया है की 18 मार्च को कर्मा देवी जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और प्रोग्राम को  सफल बनाएं।
प्रभारी संजय नगाइच दमोह में दो दिवसीय प्रवास पर  
दमोह।भारतीय जनता पार्टी की दमोह आकांक्षी विधानसभा प्रभारी संजय नगाइच 17 मार्च एवं 18 मार्च को दमोह प्रवास पर रहेंगे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी के साथ दमोह विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ  की बैठक में सम्मिलित होंगे। 17 मार्च को संजय नगाइच पवई जिला पन्ना से दमोह आयेंगे जहां जिला भाजपा कार्यालय विधानसभा स्तरीय संचालन समिति की बैठक लेंगे, उसके बाद दीनदयाल एवं दमयंती मंडल पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर, दीनदयाल मंडल और दमयंती नगर मंडल की अलग अलग बूथ बैठक में सम्मिलित होंगे। 
18 मार्च को बांदकपुर मंडल की एवं ग्राम हलगज की बूथ बैठक में शामिल होंगे। तत्पश्चात अभाना मंडल के हरदुआ मुडर एवं अभाना में बूथ  की बैठक लेंगे। बांसा मंडल की सिहोरा पडरिया एवं बांसा बूथ की बैठक लेंगे। दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में आंकाक्षी विधानसभा प्रभारी संजय नगाइच के साथ जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी विधानसभा प्रभारी संजय सेन एवं पदाधिकारी  भी साथ रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments