Header Ads Widget

विशुद्ध विज्ञान मय यज्ञ की शाश्वत खोज- श्री भगवान.. जयकारो के साथ मासिक महाआरती.. गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति रैली.. प्राचार्य एम एल जैन की सेवानिवृत्ति पर विदाई.. अहिरवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी का अगमन आज..

विशुद्ध विज्ञान मय यज्ञ की शाश्वत खोज-श्री भगवान
दमोह। यज्ञ, एक वैदिक अनुष्ठान है, जिसे भारतीय संस्कृति में विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यज्ञ के पीछे का विज्ञान भी है, जो इसे केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बनाता, बल्कि एक वैज्ञानिक प्रक्रिया बनाने में मदद करता है यज्ञ में उपयोग की जाने वाली सामग्री, जैसे कि घी, समिधा और आहुतियां, विशेष गुणों वाली होती हैं जो वातावरण को शुद्ध करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। इसलिए विशुद्ध विज्ञान केवल यज्ञ पर ही आश्रित है ऐसा कथन महंत श्री भगवान वेदांताचार्य के गहन विचारों से प्राप्त हुआ जिसमें वे आगे कहते है कि यज्ञ का वैज्ञानिक पक्ष वातावरण की शुद्धिकरण में सहायक है यज्ञ में जलती हुई अग्नि से निकलने वाला धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है।

जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है यज्ञ में उपयोग की जाने वाली सामग्री में औषधीय गुण होते हैं जो विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। और मानसिक शांति भी देते है यज्ञ के दौरान मंत्रों का जाप और अग्नि की उपस्थिति मानसिक शांति प्रदान करती है। वैदिक मंत्रों की ध्वनि और ऊर्जाओं को एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जाता है जो मानव के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए फायदेमंद होता है। यज्ञ का धार्मिक पक्ष देवताओं को प्रसन्न करने  से है। जिससे बारिश होती है बर्षा से अन्न होता है अन्न से प्राण की रक्षा इसी क्रम में सकाम यज्ञ कुछ विशिष्ट कामनाओं की सिद्धि के लिए किया जाता है..

जिसमें सेना के शौर्य और ऊर्जा के लिए नवतपा जैसे भीषण गर्मी में साधना मार्ग पर चल कर ३२ पंडितों की उपस्थिति में जीवन साधना का एक मार्ग आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाएगा यज्ञ और विज्ञान का संबंध धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों पहलू के क्रियात्मक पक्ष से हैं। यज्ञ एक प्राचीन परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है, और इसके वैज्ञानिक पहलू भी हैं जो आधुनिक विज्ञान के साथ मेल खाते हैं। इसलिए हमें प्रकृति की आवश्यकता को देखते हुए यज्ञ की विधाओं का पालन करना चाहिए।

जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन.. दमोह। श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में हर माह की भांति एक माह के प्रथम रविवार में जबेरा के कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों मां भक्तों की उपस्थिति रही मां एवं गुरुवर जी के जयकारों के साथ आरती प्रारंभ की गई आरती समापन के पश्चात चिंतनों की प्रथम कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष बहन मालती ठाकुर ने कहा कि संस्कार ही अपराधों को रोक सकते श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से संगठन से जुड़कर हजारों लाखों लोग नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त संस्कारवान वान बन चुके है आप भी इस संस्कारवान यात्रा से जरूर जुड़े..

अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिला अध्यक्ष बहन ललिता पाल ने कहा कि समाज को एक नई विचारधारा से जुड़ने की जरूरत है जो वास्तव में धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा और मानवता की सेवा पूर्ण निष्ठा भाव समर्पण के साथ करती हो उन्होंने कहा कि श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी वह पार्टी है जिसमें हर एक पदाधिकारी पूर्ण नशा मुक्ति है मांसाहार मुक्त और चरित्रवान है और इसी क्रम में जिला दमोह के तहसील तेंदूखेड़ा में 7 जून 2025 को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का तेरवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला विशेष उपस्थिति हो रही है जिसमें लाखों की संख्या में लोग उपस्थित होकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विशाल रोड शो में शामिल होंगे
इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं अंतिम कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना है जो समाज के दबे कुचले शोषित वंचित लोग हैं उनको ऊपर उठाकर उनका अपना हक दिलाने का कार्य कर रहा है युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह जी जिला सचिव शुभांगी ठाकुर ने अपने विचार रखे और अंतिम कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष कोमल यादव जी ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। 

गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति रैली निकाली गई.. दमोह। नशा करने वाला चाहे कुछ भी प्राप्त कर ले, किंतु उसे समाज का सम्मान कभी नहीं मिलता,उक्त आशय के विचार जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित नशा मुक्ति के लिए निकली जन जागरण रैली में व्यक्त किए।
ज्ञातव्य है कि दमोह में विगत 30 वर्षों से गायत्री परिवार व्यसन मुक्त समाज का संदेश देने विश्व तंबाखू निषेध दिवस 31 मई को संगोष्ठी, वाहन रैली,जन जागरण के लिए प्रबुद्ध जनों की पैदल रैली,आदि उपक्रम करता आ रहा है। जन जागरण रैली में गायत्री परिजन बड़े बड़े पोस्टर्स, दफ्ती  हाथ में लेकर एव नशा छोड़ने को प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से निकले।

कार्यक्रम का समापन गायत्री गेट पर एक छोटी सभा के रूप में हुआ,जिसमें प्रख्यात शिक्षाविद डॉ आलोक सोनवलकर, जिला समन्वयक बी पी गर्ग,व्यवस्थापक पंकज हर्ष श्रीवास्तव, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल,डॉ रज्जन पटेल,शिक्षक पी सी शर्मा ने नशे से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य एम एल जैन की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित.. दमोह। शासकीय हाई स्कूल बरधारी के प्राचार्य श्री एम एल जैन का सेवानिवृत्ति समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल रहे। अध्यक्षता शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने की। ब्लाक  शिक्षा अधिकारी वाई के कोरी विशेष अतिथि रहे।  मां सरस्वती का पूजन अर्चन व आमंत्रित अतिथियों के स्वागत बेला के पश्चात् सभी ने रिटायर प्राचार्य एम एल जैन का माल्यार्पण कर शाल, श्रीफल से सम्मान किया। अतिथियों के अलावा इस अवसर पर सहायक संचालक  एन सिंह ठाकुर, प्राचार्य डीके मिश्रा, आरके व्यास, आलोक सोनवलकर, एपीसी  मोहन राय और श्रीमती कुलदीप सहमी मैडम सभी ने सर के कार्यकाल पर अपनी अपनी बात रखी। श्रीमती मनीषा जैन मैडम के द्वारा प्राचार्य श्री एम एल जैन सर की सेवानिवृत्ति पर कविता प्रस्तुत की गई।

संचालन प्रदीप जैन एवं श्री आरबी सिंह ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री एम एल जैन, प्राचार्य डीके जैन, पारस जैन, पीके जैन, नरेश अहिरवार, इसरार खान, कुमेरिया संकुल प्राचार्य राजेंद्र राठौर, ग्राम बरधारी के सरपंच श्रीमती नम्रता किशोर शुक्ला, ग्राम झागर के बीडीसी कालूराम कुर्मी, कनई पटेल लिम्मरदार, पटेरिया, संस्था से शिक्षक बी आर अहिरवार ,सुरेश कुमार मुड़ा, डालचंद असाटी, आर के दुबे, दशरथ पटेल, राजेश अहिरवार, श्रीमती रिचा सोनी, खिलान सेन सहित शिक्षा जगत के तमाम लोगों  सहित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

अहिरवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी का अगमन आज.. दमोह। अहिरवार समाज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम अहिरवार ने विज्ञप्ति जारी करते हुए जिले के समस्त अहिरवार समाज के समाज सेवियो से अनुरोध किया है कि दिनांक 2 जून 2025 साय 4 बजें अहिरवार समाज संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी एवं प्रांतीय अध्यक्ष दि. बुद्विष्ट सोसायटी आफ इंडिया एवं अहिरवार समाज संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एम.एल. वर्मा का दमोह आगमन हो रहा है वह स्थानीय शहनाई गार्डन में अहिरवार समाज के समाज सेवियो का अपना उदबोधन देगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक अहिरवार समाज के व्यक्तियों महिलाओं से उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments