Header Ads Widget

जैन युवा महासंघ ग्रामीण जिनालय्यों की ओर रुख करे- मुनि श्री पदम सागर जी.. जैन समाज द्वारा जन आक्रोश रैली एवं श्रावक संस्कार शिविर का ध्वजारोहण आज.. फिट इंडिया मूवमेंट संडे साइकिल दौड़..

जैन युवा महासंघ ग्रामीण जिनालय्यों की ओर रुख करे.. मुनि श्री पदम सागर जी

दमोह। जो मन से पूजा करते हैं उनको पूजा फल देती है जैसी पावन भावना के साथ दमोह नगर के जैन युवाओ की टोली प्रत्येक रविवार को नगर के किसी एक जिनालय में पहुंचकर श्रीजी का अभिषेक शांति धारा पूजन करती आ रही है। नगर के आधा दर्जन से अधिक जिनालय में रविवार पूजन अभिषेक कर चुकी जैन युवा महासंघ की टीम इस रविवार को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी पहुंची। 
जहां मुनि श्री पदम सागर जी एवं छल्लक श्री तात्पर्य सागर जी के पावन सानिध्य में अभिषेक शांति धारा पूजन को युवा द्वारा भक्ति भाव के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ने रविवारिय मंगल प्रवचन श्रृंखला में जैन युवा संघ को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनको अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जिनालय्यों की तरफ रुख करना चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी धर्म ज्ञान की ज्योति जल सके तथा जो ग्रामीण लोग श्री जी के पूजन अभिषेक से दूर होते जा रहे हैं उनको भी पुनः प्रेरणा प्राप्त हो सके।
मुनि श्री ने जैन युवा संघ को अपने संगठन में विस्तार करते हुए सभी जिनालय तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने की मंगल प्रेरणा देते हुए समूह का महत्व बताया। मुनि श्री ने कहा कि एक पत्थर से किसी जानवर को तो भगाया जा सकता है लेकिन यदि वही पत्थर मधुमक्खी के छत्ते पर पड़ जाए तो भारी पड़ सकता है। मुनि श्री ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि आप बाजार में जब अंगूर खरीदने जाते हैं तो गुच्छे मैं मौजूद अंगूर खरीदते हैं ना की गुच्छे विहीन अंगूरों को। मुनिश्री ने रीवा में जैन साध्वियों के ऊपर आए उपसर्ग तथा उनकी समाधि के उपरांत 25 मई को आयोजित मौन विरोध जुलूस में समाज के प्रत्येक घर से छोटे-बड़े महिला पुरुष सभी को शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में कभी इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए जैन युवा महासंघ जैसे संगठन साधुओं के आहार बिहार जंगल चर्या आदि में भी टीम बनाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराए। 
इस अवसर पर मुनि श्री के द्वारा सभी जैन युवाओं को समूह में रहकर संगठन में वृद्धि करने का बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया। युवाओं की इस टीम में प्रकाश जैन वसुंधरा नरेंद्र जैन सबलू मनीष जैन आउटलुक सुनील जैन बड़े राय महेंद्र जैन वसुंधरा नमन बजाज आशीष गांगरा सहित अनेक युवाओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से अध्यक्ष नवीन निराला महामंत्री राजकुमार रानू नेम कुमार बजाज जितेंद्र जैन जीतू राजेंद्र लाट साहब राजेंद्र अटल सहित अनेक आसामियों ने जैन युवा महासंघ का तिलक वंदन करके उनके पुण्य तथा भावनाओं की अनुमोदना की।
जैन समाज द्वारा आज निकाली जाएगी जन आक्रोश रैली.. दमोह  मध्यप्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वी को कार से कुचलने की घटना के विरोध में जैन समाज के द्वारा देशव्यापी जन आक्रोश मोन रैली निकाली जा रही है दमोह में मोन रैली दिगंबर जैन पंचायत के नेतृत्व में नन्हे मंदिर जैन धर्मशाला से प्रातः 9:00 बजे रैली प्रारंभ होकर धकट चौराहा से दमोह के हृदय स्थल घंटाघर से होती हुई कीर्ति स्तंभ पहुंचेगी जहां पर जैन समाज के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिले के प्रशासन को ज्ञापन सुप्रद किया जाएगा
ज्ञापन में मांग की गई है कि संतों की सुरक्षा हेतु विशेष उपाय करने के लिए एक राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जावे संतों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल हो संतो के प्रति विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए अपराधियों को कठोर से कठोर दंड दिए जावे पुलिस और प्रशासन का समाज की साथ  और बेहतर समन्वय हो श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा अपील की गई है कि इस रैली में सभी माताएं, बहनें, भाई बंधु धर्म रक्षा और संतों की सुरक्षा के लिए आवश्यक रूप से सहभागिता दर्ज करें
 आज होगा श्रावक संस्कार शिविर का ध्वजारोहण.. दमोह  वसुंधरा नगर स्थित दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर में 25  से आगामी 31 मई तक चलने वाले श्रावक संस्कार शिविर का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्रीमती शोभा अक्षय शिवानजय पेट्रोल पंप परिवार को प्राप्त हुआ है शिविर हेतु प्रथम कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती कमला निर्मल  जैन सुनील महेंद्र करुणा वेजीटेरियन परिवार को प्राप्त हुआ जबकि दूसरा कलश श्रीमती सविता संजय जैन एवं तृतीय कलश श्रीमती द्रोपती जिनेंद्र जैन सौरभ सुयश भारिल परिवार को प्राप्त हुआ
शिविर के प्रवक्ता सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि दमोह के प्रतिभाशाली विद्वान डॉ प्रदीप जैन आचार्य के निर्देशन में पंडित विवेक जैन आचार्य एवं पंडित रूपेश जैन शास्त्री विभिन्न धार्मिक कक्षाओं में अध्यापन का कार्य करेंगे शिविर की व्यवस्थाओं हेतू महेंद्र जैन को संयोजक एवं अतुल गंगरा दिव्यांश जैन एवं समस्त समंती युवा मंडल  को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है महिला मंडल से सहयोग हेतु श्रीमती नेहा बजाज एवं सीमा जैन को नियुक्त किया गया है।
फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे साइकिल दौड़ आयोजित.. दमोह। हॉकी इंडिया के दिशानिर्देशन मे हॉकी मध्य प्रदेश महासचिव लोकबहादुर के निर्देश पर हॉकी दमोह द्वारा 75 वे सञ मे साइकिल दोड का आयोजन स्टेडियम मैदान से किया गया। भारत सरकार भारतीय खेल प्राधिकरण साई हॉकी  इंडिया हॉकी मध्य प्रदेश के दिशानिर्देशन मे फिट इंडिया के तहत हॉकी दमोह ने साईकिल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ..
जिसमे हॉकी दमोह के प्रतिभागी शामिल हुए। समापन के अवसर पर हरिशंकर यादव राजेश सालोमन  विजय ने खिलाडियो को सम्बोधित कर स्वस्थ रहने के सुझाव दिए आयोजन पर आभार तरूण नामदेव ने व्यक्त किया प्रतिभागियो को हॉकी दमोह की ओर से स्वलपाहार दिया गया।

Post a Comment

0 Comments