कलेक्टर जनसुनवाई में 293 आवेदनों पर सुनवाई
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 293 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन किये गये। साथ ही कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर मीना मसराम डिप्टी कलेक्टर RL बागरी डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम लुहारी निवासी निशागती साहू ने पति स्वर्गीय हीरालाल साहू के निधन के पश्चात फौती नामांतरण हेतु लोक सेवा केंद्र में आवेदन करने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरण का तत्काल परीक्षण किया गया तथा जनसुनवाई के दौरान ही आवेदिका का आवेदन लोक सेवा केंद्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। इससे नामांतरण की आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो सकी।
जनसुनवाई में उपस्थित ग्राम सनकुईया के दो दिव्यांग बच्चों रोशनी एवं रामबाई के पास मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर दोनों दिव्यांग बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत मेडिकल बोर्ड द्वारा उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी प्रकार जनसुनवाई में पहुंचे एक अन्य दिव्यांगजन द्वारा बैसाखी एवं ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर हितग्राही को शीघ्र सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
किसानो की खाद तथा भुगतान समस्या को लेकर मांग पत्र सौपा.. दमोह। डी.ए.पी खाद की कमी और किसानों को गेंहू, चना, मसूर का भुगतान नही होने के संबंध में सांसद श्री राहुल सिंह लोधी व कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को पत्र सौंप कर किसान नेता हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल ने किसानो की समस्या से अवगत कराय हुए शीघ्र निराकरण की अपेक्षा की है।
बताया गया है की जिले की किसी भी सहकारी समिति व डबल लांक में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है और ना ही एन.पी.के 12:32:16 उपलब्ध है। जो खाद उपलब्ध है ,उनकी गुणवत्ता किसान के लिए हितकारी ना होने के कारण किसान भाई लेने से इनकार कर रहे हैं। जिसके ध्यान आकर्षण के बाद माननीय सांसद एवं कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही किसानों गेंहू,चना,मसूर उपार्जन का भुगतान करवाया जाएगा और डीएपी खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार को मांग पत्र भेजे जा रहे हैं ,शीघ्र डी.ए.पी का रैक दमोह में लगेगा।




0 Comments