Header Ads Widget

क्रिसमस पर्व पर उपहार.. प्रमुख समाजसेवी संस्था आधारशिला संस्थान के निर्देशक डाॅ अजय लाल द्वारा.. 150 बच्चो को ठंड से बचाव हेतु गर्म स्वेटर, परिवार को दो माह के लिए खाद्य सामग्री.. मास्क, सेनेटाईजर प्रदान किये

 150 बच्चो को दिये क्रिसमस पर्व पर उपहार..

दमोह। प्रमुख समाजसेवी संस्था आधारशिला संस्थान के निर्देशक डाॅ अजय लाल के द्वारा 19 दिसम्बर को आधार शिला संस्थान परिसर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के 150 बच्चो को ठंड से बचाव हेतु गर्म स्वेटर के साथ ही परिवार को दो माह के लिए दाल चावल एवं खाद्य सामग्री के साथ मास्क व सेनेटाईजर प्रदान किये गये। 

उल्लेखनीय हैं कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष पर क्रिसमस पर्व पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चो के हितार्थ कार्यक्रम आयोजित करके उनकी मदद की गई। अनेक वर्षो से डाॅ अजय लाल के द्वारा क्रिसमस पर्व पर इसी तरह से बच्चो को सहयोग करते हुयें उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्य किया जाता हैं। लाभ प्राप्त करने वालो के परिवार के लोगो ने डाॅ अजय लाल के इस क्रिसमस पर्व पर दिये गये उपहारो के प्रति उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments