Header Ads Widget

जिला लोधी क्षत्रिय समाज ने ग्राम हिनोति पुतरी घाट में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न कराई.. मृत्यु भोज बंद करने का दिया संदेश.. जिलाध्यक्ष हाकम सिंह, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह सहित अनेक प्रमुख जन हुए शामिल

 लोधी क्षत्रिय समाज ने मृत्यु भोज बंद करने का दिया संदेश

दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय समाज संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम हिनोति पुतरी घाट में राजेन्द्र सिंह (राजू भैया) की माता जी स्व.श्री मति कमला बाई का देवलोकगमन हो गया था जिसमे जिला लोधी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष हाकम सिंह के अथक प्रयासों से लोधी समाज मे फैले कुरीतियों (मृत्यु भोज) बंद कराने का प्रस्ताव रखा गया था जिसमे परिवार के लोगो ने प्रस्ताव को मानते हुए मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद करने की सहमति दी। जिसमें परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि करने का साहसिक निर्णय लिया जो कि परिवार की ओर से समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल रही।

 ग्राम हिनोति पुतरी घाट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें जिला लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रथम चरण में सभी लोगो ने स्व. श्रीमति कमला बाई लोधी जी के छाया चित्र पर मालार्पण करते हुए सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा को ईश्वर अपने चरणों मे स्थान दे एवं परिवार के लोगो को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ऐसी सभी ने कामना की। द्वितीय चरण में पगड़ी रश्म संम्पन हुई जिसमें जिसमे पगड़ी बांधकर परिवार की जिम्मेदारी सौपी गई। तृतीय चरण में मृत्यु भोज सामाजिक कुरीति है जिस पर वक्ताओ द्वारा अपने अपने विचार रखे गए साथ ही 2 मिनिट का मौन धारण किया गया एवं गंगाजल प्रसाद वितरण किया गया। 

 कार्यक्रम में सम्मिलित जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी, पूर्व विधायक श्री प्रताप सिंह लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष खिलान सिंह लोधी, युवा अध्यक्ष दयालु सिंह लोधी, वरिष्ठ समाज सेवी राजेन्द्र सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य श्री राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया, भगवत सिंह लोधी, भारत सिंह लोधी, अनूप सिंह लोधी, शंकर सिंह लोधी, जागेश्वर सिंह लोधी आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments