आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज की जबेरा में भव्य मंगल अगवानी.. सतना में चातुर्मास उपरांत 14 मुनिराजों के साथ कुंडलपुर, नेमावर होते हुए महाराष्ट्र के सांगली के लिए चल रहा है विहार..
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की जबेरा में मंगल अगवानी
दमोह। परम पूज्य आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज का 14 मुनि संघ सहित आज जबेरा नगर आगमन हुआ। जबेरा जैन समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई। आचार्य श्री व मुनि संघ की आहार चर्या भी जबेरा नगर में संपन्न हुई। इसके बाद नोहटा के लिए बिहार हो गया। रात्रि विश्राम हरदुआ सामुदायिक भवन में हुआ। सुबह नोहटा में भव्य मंगल आगवानी और आचार्य निर्भय सागर जी महाराज के संघ से मंगल मिलन होगा।
पूज्य आचार्य झारखंड स्थित सम्मेद शिखर जी से महाराष्ट्र के सांगली की दिल से बंदना पर निकले है। सतना में पावन वर्षा योग कर महाराष्ट्र सांगली के लिए मंगल विहार जारी हैं। जबेरा से कुंडलपुर नेमावर प्रस्थान करते हुए सांगली महाराष्ट्र पहुंचेंगे। संघ में 80 वर्ष तक के बुजुर्ग मुनिराज पद विहार करते हुए चल रहे हैं। कुंडलपुर के बड़े बाबा के दर्शन की बात नेमावर जी पहुंचेंगे जहां आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे।
0 Comments