Header Ads Widget

मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ की श्रमिक संगोष्ठी सम्पन्न..बूंदाबहू मंदिर में नौ दिवसीय विवाह पंचमी महा महोत्सव आज से.. कुंडलपुर में श्री कल्याण मंदिर पारस नाथ विधान 25 दिसंबर से

कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ.. श्रमिक संगोष्ठी सम्पन्न

दमोह। म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ जिला इकाई की बैठक सुभाष कालोनी हुनमान मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चैबे ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री इन्द्रकुमार जी ने कार्यकर्ताओं को अपने पद दायित्व के प्रति सजग रहने के लिए कहा ताकि संगठन प्रगति की ओर अग्रसर हो। 

म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजूदर महासंघ के जिला अध्यक्ष अखलेश रजक ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ क जिला महामंत्री देवेन्द्र चैबे ने श्रमिकों को उनके कल्याण की योजनाओं पर शासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की सहायता राशि पर विस्तृत रूप से समझाया। महामंत्री देवेन्द्र चैबे ने बताया कि प्रांतीय स्तर की सहमति से जिले की कार्यकारिणी में निम्नानुसार नियुक्ति की गई। 

जिसमें कार्तिक बैरागी को जिला उपाध्यक्ष, आयुष गुर्जर जिला सहमंत्री, पंकज तिवारी जिला सहमंत्री, ओम तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, सदीप प्रजापति विधि सलाहकार, आकाश द्विवेदी कार्यालय मंत्री एवं सदस्य के पद पर रोहित यादव, चंदन प्रजापति, कमलेश राठोर, शरद अहिरवार, देवेन्द्र सेन, गौरव तिवारी सहमति प्रदान कर पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जिसमें 50 श्रमिक साथियों की उपस्थिती रही। 

कुंडलपुर में श्री कल्याण मंदिर पारसनाथ विधान 25 से 

दमोह। कुंडलपुर में विराजमान आर्यिका रत्न ऋजुमति माताजी पूर्णमति माताजी एवं उपशांत मति माताजी के मंगल सानिध्य में आगामी 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक श्री कल्याण मंदिर पारसनाथ विधान का भव्य आयोजन होगा जिसका प्रसारण चैनलों पर दोपहर 2 से 4ः30 तक किया जावेगा श्रावकगण इसमें घर बैठे ही ऑनलाइन सहभागिता कर पुण्यअर्जन सकेंगे।

 उपरोक्त जानकारी कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील वेजिटेरियन ने प्रदान करते हुए बताया कि विधाना चार्य ब्रह्मचारी नितिन भैया एवं दीपक भैया जी के निर्देशन एवं महामंत्री नवीन निराला धार्मिक आयोजन मंत्री शैलेंद्र मयूर के नेतृत्व में विधान का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया जाएगा। विधान के आयोजन के लिए दमोह के कुंडलपुर कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा उपरांत मंत्री श्रेयांश लहरी, संतोष इलेक्ट्रिकल कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार, सावन सिंघई एवं उमेश नोहटा आदि की एक टीम का गठन किया गया है जिसे विधान के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारी दी गई है। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई ने सभी श्रावक गणों से विधान में ऑनलाइन सम्मिलित होकर पुण्य अर्जन करने की अपील की है।

बूंदाबहू मंदिर में दो किलो चांदी के छत्र चढ़ाए जाएंगे

दमोह। स्थानीय देव श्री जानकी रमण जी बूँदा बहू मंदिर मे मंगलवार से नौ दिवसीय विवाह पंचमी महामहोत्सव प्रारंभ होगा ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी सिंह राजपूत ने बताया कि आज देव जानकी रमण जी सरकार को 2 किलो चांदी से बने हुए छत्र चढ़ाए जाएंगे साथ ही आज से राम कथा प्रारंभ होगी जिसका वाचन कथावाचक आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वही आज देव श्री जानकी रमण जी सरकार की लग्न का भी कार्यक्रम होगा जिसमें उपस्थिति का आग्रह मंदिर ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा समस्त भक्तों से किया गया है।

Post a Comment

0 Comments