Header Ads Widget

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ का प्रांतीय महाधिवेशन सम्पन्न.. मप्र लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन माल्टा की वार्षिक बैठक में हुए अहम निर्णय.. हिन्दी लेखिका संघ की ऑनलाईन गोष्टी सम्पन्न..

  म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ का प्रांतीय महाधिवेशन सम्पन्न

दमोह। म.प्र. लद्यु वेतन कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक प्रांतीय महाधिवेशन बुंदेलखण्ड की धरती का आयोजन अंबेडकर भवन दमोह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सिंह हजारी प्रांतीय अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने की। मुख्य अतिथि प्रताप रोहित प्रांतीय अध्यक्ष सेवा निवृत्त प्रकोष्ठ अजाक्स संघ रहें। भोपाल से पधारे विशिष्ट अतिथि अनिल बाजपेयी, चन्द्र शेखर परसाई, एलएन केलाशिया, श्याम सुन्दर शर्मा रहें। महमूद सिद्धीकी जिला अध्यक्ष अपाक्स संघ, आरिफ अंजुम एवं जिला के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के समस्त जिला अध्यक्ष की उपस्थिति रहीं। 

भोपाल जिला निर्वाचल अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर महेन्द्र शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा की एवं प्रमाण पत्र दिया। इस प्रांतीय महाधिवेशन में महेन्द्र शर्मा ने मप्र लद्यु वेतन कर्मचारी संघ के उप प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर मनोज चौबे के नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष शेख हनीफ ने बताया कि गरिममय कार्य में प्रदेश से आए लद्यु वेतन कर्मचारी संघ तहसील ब्लाक के कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं है। जिलाध्यक्ष शेख हनीफ ने प्रांताध्यक्ष को अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया एवं जिला सचिव प्रमोद अहिरवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन विपिन चौबे प्रांतीय मीडिया प्रभारी द्वारा किया किया।

मध्यप्रदेश ‘माल्टा‘ शाखा दमोह की वार्षिक बैठक संपन्न

दमोह। स्थानीय नेहरू पार्क में प्रातः माल्टा शाखा दमोह की वार्षिक बैठक का आयोजन लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया। जिसमें गत वर्ष किए गए माल्टा के कार्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किए गए। बैठक में वर्तमान की परिस्थितियों में लैब टेक्नीशियन द्वारा संचालित पैथोलॉजी लैब के माध्यम से सामाजिक कार्यों में एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवा एवं योगदान पर विचार विमर्श किए गए। कोरोना काल की इस कठिन परिस्थिति में भी टेक्नीशियनो की कोरोना योद्धा के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका पर गर्व करते हुए भविष्य में भी देश और समाज के लिए इसी तरह डट कर कार्य करने  की शपथ ली गई। 


आगामी वर्ष में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक, सामाजिक एवं सेवात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद जैन, अध्यक्ष प्रमोद सोनी, उपाध्यक्ष संभव जैन, महामंत्री अविनाश दुबे, सचिव  उपेंद्र सिंह, श्याम यादव, जगदीश नेमा, कमलेश सेन, अमित अठ्या सहित अनेक लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आभार सहित कोरोना काल में दिवंगत डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी एवं अनेक वरिष्ठ साहित्यकार समाजसेवियों को याद करते हुए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कोरोना से लड़ रहे सभी जाने अनजाने पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य की कामना की गई।

हिन्दी लेखिका संघ दमोह की ऑनलाईन गोष्टी सम्पन्न..

दमोह। प्रसिद्ध कवयित्री प्रेमलता उपाध्याय के मुख्यातिथ्य, संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले की अध्यक्षता एवं डाॅ.प्रेमलता नीलम के विशिष्टातिथ्य में हिन्दी लेखिका संघ दमोह की शीतकालीन गोष्ठी सम्पन्न हुई। सरस्वती वंदना ऋतु अग्रवाल ने प्रस्तुत की। आभार डाॅ.नीलम ने व्यक्त किया।

 
भावना शिवहरे, दुर्गेश मिश्रा, लक्ष्मी अग्रवाल, स्नेहा चैहान, प्रतिभा तिवारी, मंजु राजपूत, कमलेश शुक्ला, अंजू सेठ, मनोरमा रतले, आराधना राय लता गुरु, साधना बिरथरे, कुसुम खरे, ऋतु अग्रवाल, सावित्री तिवारी, पुष्पा चिले, डाॅ.नीलम, प्रेमलता उपाध्याय ने विविध रसरंग से सरावोर रचनाओं की वर्षा की। सुनीता गुप्ता, कामना सेठ, ऊषा शिवहरे आदि बहनें श्रोता के रूप में पटल पर उपस्थित रहीं। गोष्ठी के अंत में संस्था संरक्षक वरिष्ठ कवयित्री आ लक्ष्मी ताम्रकार के भ्राता कैलाश ताम्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments