Header Ads Widget

जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपंन.. दस प्रमुख विषयों पर भाजपा के रानी दमयंती नगर मंडल दमोह के कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण..

 भाजपा के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

दमोह। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे मंडल स्तरीय अभ्यास वर्ग की कड़ी में रानी दमयंती नगर मंडल दमोह का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। पूरे वर्ग में 10 प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया जिससे कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति से प्रशिक्षित हुए। 

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया इस सत्र की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी द्वारा की गई। दूसरे सत्र में जिला मीडिया प्रभारी संजय सेन ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित अखिलेश हजारी द्वारा की गई। तृतीय सत्र में विषय प्रवर्तक दीपक उपाध्याय ने आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर उद्बोधन दिया इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा झारिया द्वारा की गई समापन सत्र में जुगल शर्मा का व्यतित्व विकास विषय पर उद्बोधन हुआ। 
समस्त आगंतुक वक्ता एवं अध्यक्षों का नगर मंडल के जयपाल यादव, रागवेन्द्र परिहार, पंकज जडिया, रीतेश सोनी, कृष्णकान्त खरे, ब्रजेश पटैल, संगीता ठाकुर, रितुू जैन, दिविजय सिंह राजपूत, मनोज अहूजा, अरविंद रजक द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। अतिथियों का परिचय निकीता नेमा नगर मंत्री, तनुजा पारिख, श्यामा उरेती, रश्मि शर्मा, राजु नामदेव द्वारा किया गया। नगर मंडल के अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस वर्ग में 100 से अधिक दायित्ववान और अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं ने 2 दिन तक उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट निलेश सिंघई द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर पं.ब्रजभूषण गर्ग श्रीमती कविता राय, भरत यादव, परशु सोनी, रूपेश रजक, जमना चैबे, गिरजा साहू, वर्षा रैकवार, ब्रजेन्द्र तिवारी, दीपक केशरवानी, राजा राम सोनी, पन्नालाल लखेरा, रामलाल उपाध्याय, लखन पटेल, श्याम दुबे, तरूण चैबे, सरोज खत्री, दिलीप ठाकुर, राजू नामदेव, मेघा असाटी, गीता बर्मन, विजय जैन, मंजू गुप्ता, आसीष नेमा, अनुराग यादव, ऊषा खरे, अर्चना जैन, अतुलेश प्रसाद, अशोक जैन, राजू राठौर, शैलेन्द्र खरे, बबली राय, देवेन्द्र जैन, शंकर श्रीवास्तव, झाया साहू, राजकुन्दानी, तरूण अहिरवार, बबलू अहिरवार, कौशल्या चैरसिया, ज्यौती बंसल, रघु श्रीवास्वत, पवन तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, नीरज तिवारी, सतीश बोहरे, रिंकू श्रीवास्तव, हरीश मिश्रा, रामेश्वर चैधरी, राजकूमारी यादव, विकास असाटी, बाबू राय, सलीम पठान, अंकुर सिसौदिया, कोमल यादव आदि की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments