Header Ads Widget

भाजपा के सागर में आयोजित संभागीय किसान सम्मेलन में.. आज दमोह जिले से शामिल होंगे हजारों किसान.. इधर नगर पालिका चुनाव के लिये कांग्रेस ने.. हटा विधानसभा के पर्यवेक्षक नियुक्त किए..

  भाजपा का संभागीय किसान सम्मेलन में सागर में आज

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देश भर के 100 प्रमुख स्थानों पर आयोजित हो रहे किसान सम्मेलनों की कड़ी में आज (16 दिसम्वर बुधवार ) सागर में हो रहे किसान सम्मेलन में दमोह जिले से 10,000 से अधिक किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया है कि दमोह जिले के 22 मंडलों से 10,000 से अधिक कार्यकर्ता बस ,फोर व्हीलर कार, टू व्हीलर के माध्यम से किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए सागर पहुंच रहे हैं। सम्मेलन को केंद्रीय में मंत्री दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल ने भी जिले के किसानों से इस सम्मेलन में उपस्थित रहकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नये कृषि कानून का समर्थन करने की अपील की है।

नपा पंचायत को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त..

दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन ने हटा विधानसभा के नगरीय निकाय  चुनाव के लिये निम्न वार्डो के लिये आरक्षर वार निम्न पर्यवेक्षक नियुक्त किये है। पर्यवेक्षक वार्डवार समीक्षा कर जिताऊ चेहरों की 30 दिसंबर तक आपकी जिला कांग्रेस कार्यालय को सौंपेगें पर्यवेक्षक निम्न है। 

हटा नगर पालिका के लिये गौरीशंकर वार्ड में हरिनारायण अहिरवार, देवेन्द्र राय रामगोपाल जी वार्ड में, भगवानदास पटेल, संतोष बड़गैया, संजय वार्ड, सुरेश चैराहा, सुनीय राय जवाहर वार्ड, जयवर्धन कोरी, रामनाथ राय हजारी वार्ड, मनोज सराफ, दिलीप पटेल बालाजी वार्ड में, विनोद वर्मन, बृजेश गुप्ता सुभाष वार्ड, राजाराम साहू, हरिराम पांडे मुरलीमनोहर वार्ड, अरविन्द चैहान, संदीप राय चण्डी जी वार्ड, मुकंदीलाल विश्वकर्मा, मधुरा पटेरिया रमाकवि वार्ड, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, शमी भाईजान कमला नेहरू वार्ड, महेन्द्र राय, मुकेश तंतुवाय आजाद वार्ड, अंसार खान, शहजाद हुसैन लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, रामस्वरूप तिवारी, दीपेश पटेरिया गांधी वार्ड, शिवनंदन विश्वकर्मा, अरविंद हजारी नवोदय वार्ड, राजेश बड़गैया, फरीद खान को नियुक्त किये गये है।

हिण्डोरिया नगर पंचायत के लिये चन्द्रशेखर वार्ड से लाखन सींग, खिलान चैरसिया जवाहरलाल नेहरू वार्ड से रामकुमार चैरसिया, राकेश चैरसिया राजीव गांधी वार्ड से ओपी शर्मा, रामकुमार खटीक, भगत सिंह वार्ड से अमर सिंह, साहब सिंह संजय गांघी वार्ड से कमल सिंह हाजी नबाव खान, अब्दुल्ला वार्ड से अब्दुल वकील, कैयुम खान, अब्दुल कलाम वार्ड से मु.कलीम खान, डाॅ.इकबाल खान, डाॅ. जाकिर हुसैन वार्ड से अब्दुल हफीज खान, रहीम खान, विनोद भावे वार्ड से लक्ष्मण सिंह, मु.फीराज खान, डाॅ. भीमराव अंबेडकर वार्ड से संजय साहु, सोनू अहिरवाल, महात्मा गांधी वार्ड से गणेश अहिरवार, रमेश अहिरवाल रघुवर वार्ड से रामेश्वर चैधरी, संतोष अग्रवाल लालबहादुर शास्त्री वार्ड से संधांसु चैबे, परमानंद सोनी, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से परमलाल अहिरवार, टीकाराम अहिरवाल सुभाष वार्ड से नवाव खान, महेन्द्र उपाध्याय को नियुक्त किया गया। समस्त पर्यवेक्षक वार्ड वार भ्रमण कर अपनी सूची जिला कांग्रेस कार्यालय को सौंपें।


Post a Comment

0 Comments