बटियागढ़ में किसान संघ तहसील कार्यकारिणी गठित
दमोह। किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला दमोह तहसील बटियागढ़ का सम्मेलन इमला वाले बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम इमला वाले महाराज जी का पूजन किया गया। इसके बाद भारत माता भगवान बलराम के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने भारतीय किसान संघ के संबंध में जानकारी दें कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च सन 1979 में श्री दंतोपंत ठेगड़े जी ने की थी। प्रांत मंत्री रमेश यादव ने दमोह जिला की विभिन्न समस्याओं को रखा जिसमें मुख्यत पंचम नगर परियोजना जो कई वर्षो से लंबित पड़ी हुई है।
निर्वाचन अधिकारी श्री आरसी पटेल ने बटियागढ़ तहसील कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया। जिसमें तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह, तहसील मंत्री रवि पटेल, तहसील उपाध्यक्ष विपिन चैबे एवं पूरी तहसील कार्यकारिणी का गठन हुआ। निर्वाचन से पहले पूर्व तहसील अध्यक्ष राम पटेल ने अपने कार्यकाल 2015 से 2021 के बीच की उपलब्धियां बताएं जिनमें मुख्यत 2020 में जैविक वर्ग ग्राम सदरपुर में आयोजन करवाया 2018 में जिले में उड़द और मूंग का लकवा बड़वाने के लिए किसानों को प्रेरित किया किसान सम्मान करवाया शिक्षक एवं 2020-21 में सीता नगर परियोजना में डूब में आने वाले किसानों के जगह का उचित मुआवजा दिलवाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे वही वैक्सीनेशन कार्यक्रम में ग्राम जगतपुर में विशेष सहयोग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को फूल माला व गुलाल से शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, प्रांत मंत्री रमेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरसी पटेल, संभाग मीडिया प्रभारी राम मिलन पटेल, लक्ष्मण यादव, मूरत सिंह, विक्रम सिंह, भूपत सिंह, मूरत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गणेश पटेल, रानू साहू, आशीष पटेल, राहुल पटेल, विकास पटेल, मोहन पटेल, गुड्डू सिंह, खिलान सिंह एवं सहित बड़ी संख्या में किसानो की उपस्थिति रहीं।
भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लाॅक बैठक संपंन..
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह ब्लाॅक की भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एक बैठक की। जिसमें सभी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से भगवती मानव कल्याण संगठन जिला दमोह का नाम विश्व में पहले नंबर लाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश दिए और सभी कार्यकर्ता टीम प्रमुखों को निर्देश दिए कि अपनी अपनी टीम बनाकर दमोह जिले को जल्द से जल्द नशा मुक्त करना है।
शक्तिपुत्र जी महाराज ने जो परिवर्तन का धर्म युद्ध छेड़ा है वह अब परिवर्तन शुरू हो चुका है जिसमें हम सब एक होकर जल्द से जल्द परिवर्तन करना होगा और हर क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है जिससे हमारा जिला नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्र जीवन एवं भ्रष्टाचार से मुक्त हो सकें। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
दमोह। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रेक्सन अल्बर्ट ने बताया कि दमोह शहर एवं समस्त ब्लॉक में 29 जुलाई 2021 दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से कोविड 19 टीकाकरण किया जायेगा। शहर में 3 जगह टीकाकरण इनमे कोविड केअर सेंटर विवेकानंद नगर (COVAXIN का सिर्फ द्वितीय डोज़ और COVISHIELD के दोनों प्रथम व द्वितीय डोज़ लगाए जाएंगे), तीन भाई कयामदा गड़ी मोहल्ला COVISHIELD दोनो डोज़, उस्मानी हॉल पठानी मोहल्ला मज़जिद के पास Covishield दोनो डोज, समस्त ब्लॉक में भी CHC स्तर पर कोवाक्सिन का दूसरा डोज़ लगाया जाएगा। जिन्होंने भी पूर्व में COVAXIN वैक्सीन लगवाई थी और या कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई थी और द्वितीय डोज़ के लिए दिन पूर्ण हो चुके हैं वह सभी अपना दूसरा डोज़ निर्धारित सत्र स्थल पर जाकर लगवा सकते हैं।
0 Comments