भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना मन की बात
दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 111वें संस्करण को जिले के सभी 22 मंडलों के अंतर्गत आने वाले बूथ केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नगर के बजरिया वार्ड 5 के बूथ 55 पर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह ने निज निवास नोहटा में, सांसद राहुल सिंह ने सिविल वार्ड 4 में, हटा विधायक उमादेवी खटीक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण किया और मन की बात सुनी। सांसद राहुल सिंह ने जन्मस्थल हिंडोरिया में मां के साथ पौधा रोपण किया।
बांदकपुर मंडल में मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 111 वें एपिसोड में लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया था और लोगों से यह आग्रह करता हूं कि वे जोर शोर से इस अभियान का हिस्सा बनें।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। सांसद राहुल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करुंगा और दमोह संसदीय क्षेत्र में विकास के कार्य डबल इंजन की सरकार के साथ करूंगा।
मन की बात कार्यक्रम सुनने बूथ स्तर पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, मनीष पलया, बृजेश सिंह, भोला सराफ, शिव शंकर कुशवाहा, पार्षद संगीता सतीश जैन, पार्षद रघु श्रीवास्तव, बाबू अग्रवाल, श्याम विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा सहित के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना एवं वृक्षारोपण किया!
बदलते परिवेश में वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा उपहार राजीव शर्मा
दमोह। हटा नगर के डाइट में पदस्थ व्याख्या मनोज जैन की सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर आई ए एस राजीव शर्मा ,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ श्याम सुंदर दुबे एवं विशिष्ट अतिथि हटा विधायक उमा देवी खटीक रहीं, सभी ने मनोज जैन द्वारा शिक्षा जगत में दिये गये योगदान की साराहना की, मंचीय कार्यक्रम में बाद डाइट परिसर में उपस्थित लोगों को राजीव शर्मा द्वारा पौधे एवं जल का महत्व बताया..
उन्होंने कहा कि जब हम यहां के एसडीएम थे जब सब जगह वृक्ष लगे हुए थे, अब परिवेश बदल गया है पर्यावरण के साथ खुद के लिए हम वृक्षारोपण कर एक बेहतर उपहार दे सकते हैं। वर्षा का जो जल है वह अमृत समान है इसका संरक्षण अति आवश्यक है । कार्यक्रम का आभार डाइट प्राचार्य एस के मिश्राने किया । शिक्षक मनोज जैन के परिवार द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
0 Comments