Header Ads Widget

तापमान वृद्धि के कारण स्कूल तथा आंगनवाड़ी का समय बदला.. ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन.. स्थाई कर्मी कल्लू रायकवार के सेवा निवृत्त होने पर विदाई.. श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..

तापमान वृद्धि के कारण स्कूल तथा आंगनवाड़ी का समय बदला.. 

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने वर्तमान में तापमान वृद्धि होने के कारण गर्मी से बचाव हेतु शिक्षकीय अमला के लिए जिले में संचालित समस्त शासकीय हाई स्कूल हायर सेकेन्डरी माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का समय परिवर्तन करते हुए आज 01 जून 2024 से 15 जून 2024 तक प्रातः 7 30 बजे से दोपहर 12 30 बजे तक निर्धारित किया हैं। उन्होंने कहा परीक्षायें पूर्ववत समय सारिणी के अनुसार सचालित होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्रीष्मकाल में मौसम को दृष्टिगत रखते हुये आदेश जारी कर दमोह जिला अंतर्गत संचालित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रोए उप आंगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन समय को परिवर्तित करते हुये आंगनवाड़ी संचालन का समय प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत किया हैए जिसमें बच्चों के आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित रहने का समय प्रातः 08 बजे से प्रातरू 11 बजे तक रहेगा। यह आदेश 15 जून 2024 तक प्रभावशील रहेगा।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन.. दमोह। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दमोह द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2024 का समापन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटियागढ़ के परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य वीएस रावत रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की खेल हमें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाते हैंए खेलों से सर्वांगिक विकास होता हैए शारीरिक ऊर्जा से मजबूती मिलती है।

कराटे प्रशिक्षक पूर्वी जैन वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्माइल खान एवं कबड्डी प्रशिक्षक के ग्रामीण युवा समन्वय लक्ष्मी लोधी इन सभी के सहयोग से खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। वहीं 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्थाई कर्मी कल्लू रायकवार के सेवा निवृत्त पर विदाई.. दमोह। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग जिला कार्यालय में स्थाई कर्मी के पद पर पदस्थ कल्लू रायकवार के शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होने पर सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग दमोह में कार्यपालन यंत्री बीएस यादव, सहायक यंत्री अनुग्रह सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री बीएस यादव के साथ विभाग के समस्त कर्मचारी एवं सहयोगियों ने कल्लू रायकवार के लिए तिलक लगाया, फूल माना पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएस यादव, सहायक यंत्री अनुग्रह सिंह, उपयंत्री अमित अहिरवार, सहायक ग्रेड -02 पी.सी. सोनी, नारायण चक्रवर्ती, सहायक ग्रेड -03 सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,राजीव लोचन चौबे, सत्यम चौरसिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर अनुराग सोनी, भरत शुक्ला, स्थाई कर्मी प्रदीप कुमार खरे, श्री मदन प्रसाद रिछारिया, बृजकिशोर बर्मन, श्याम सुन्दर तिवारी,रमेश अहिरवार तानसिंह लुनिया, आऊट सोर्स कर्मचारी राजकुमार रजक, शासकीय ठेकेदार राजेश तिवारी अमित बजाज, मोंटी रैकवार, सैफ खान, दीपक शर्मा सहित प्रमुख जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन उपरांत डीजे की धुन पर शासकीय बाहन से स्थाई कर्मी कल्लू रायकवार के लिए उनके निज निवास मुकेश नायक कॉलोनी तक सम्मान सहित विदाई दी गई जहां पर कल्लू रायकवार के परिजनों ने पुष्प वर्षा कर अगवानी की इस कल्लू रायकवार के परिजनों सहित स्थानीय लोगों की गरिमामय मौजूदगी रही।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
दमोह हिरदेपुर घनश्याम पटेल डॉक्टर मनीष पटेल परिवार द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए। वासुदेव देवकी बंधनमुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते है। 
चौथे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाते ही जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर आरती की गई। कथा वाचक किशोरी वैष्णवी गर्ग द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर उनके जन्म का उद्देश्य भी बताया। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके इन्हें गोकुल पहुंचा दिया, वहां यशोदा के यह पैदा हुईं, शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर एवं संगीतकारों द्बारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 
इस अवसर पूर्व वित्त मंत्री विधायक जयंत मलैया,पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन सदगुबा मंडल अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा भागवत जी का पूजन कर कथाव्यास का स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें व भक्तगण उपस्थित थे। मुख्य यजमान श्रीमती तारादेवी ,घनश्याम प्रसाद पटेल, श्रीमती सोनाली डॉ मनीष पटेल, श्रीमती ज्योति सीमांत पटेल, श्रीमती कलावती डॉक्टर प्रशांत पटेल एवं समस्त पटेल परिवार ने आप सभी से कथा श्रवण करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments