Header Ads Widget

कॉलेज चलो अभियान का समापन.. केएन कालेज में नशे के प्रति जागरूकता अभियान.. दलों द्वारा निजी विद्यालयों का निरीक्षण.. कृषि विज्ञान केंद्रों की क्षेत्रीय कार्यशाला में पुस्तक विमोचन.. 30 जून को जल संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होगे राजीव शर्मा..

 जिला स्तरीय कॉलेज चलो अभियान का समापन

दमोह।  राज्यशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में 18 जून से जिले के महाविद्यालयो में संचालित कॉलेज चलो अभियान का समापन ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। यह अभियान प्राचार्य डॉण् केपी अहिरवार एवं प्रभारी डॉ इंदिरा जैन के कुशाल नेतृत्व में सम्पूर्ण टीम द्वारा किया गया। कॉलेज चलो अभियान का उद्देश्य 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किए हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने एवं सकल नामांकन  अनुपात को बढ़ाने के उद्देश्य किया गया है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रोफेसर इंदिरा जैन ने उच्च शिक्षा के लक्ष्य एवं अभियान के स्वरूप के संबंध में बताया। कार्यक्रम में डॉक्टर आलोक जैन द्वारा महाविद्यालय में संचालित होने वाले नवीन विषयों की जानकारी दी गई। डॉण् रमेश प्रसाद अहिरवार द्वारा शासन द्वारा विद्यार्थी हेतु चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी क्रमबद्ध रूप से दी गई तथा डॉण् प्रियंका चौहान द्वारा महाविद्यालय से संबंधित संपूर्ण कोर्सों एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन अनिल कुमार यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को समस्त विभागों का भ्रमण NSS जिला संगठक डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी एवं नाज़नीन बेगम  द्वारा कराया गया। कॉलेज चलो अभियान 18 जून को कमला नेहरू महाविद्यालय 19 जून को शासकीय महाविद्यालय हटाए 20 जून को शासकीय महाविद्यालय पथरिया 21 जून को शासकीय महा विद्यालय जबेरा 24 जून को शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा 25 जून को शासकीय महाविद्यालय बटियागढ़ 26 जून को शासकीय आदर्श महाविद्यालय बरपाटी दमोह में संचालित किया गया, 27 जून को ज्ञानचंद श्रीवास्तव शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में कॉलेज चलो अभियान का समापन किया गया।

केएन कालेज में नशे के प्रति जागरूकता अभियान.. दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में आज नशे के प्रति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ पी एल जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

जिसमें नशे  एवं नशीली दवाओं के प्रयोग से होने वाली गंभीर बीमारियों को रोकने के लिए तथा समाज को जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती सुरेखा बडोले एवं समिति सदस्य डॉ राजेश पौराणिक डॉ दिनेश पटेल डॉ बृजेश मौर्य समस्त स्टाफ एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

निरीक्षण दलों द्वारा निजी विद्यालयों का निरीक्षण.. दमोह। मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 के प्रावधानों के अंतर्गत उप सचिव मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग वल्लभ भवन भोपाल तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला समिति सुधीर कुमार कोचर के आदेश अनुसार निजी विद्यालयों में निजी प्रकाशको की संचलित पुस्तकों के आईएसबीएन एवं पोर्टल पर प्रविष्ट की गई फीस तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच हेतु जिले के 6 दलों द्वारा ज्ञानोदय विद्या मंदिर नरसिंहगढ़ए महर्षि विद्या मंदिर दमोह सेंट नारबर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमोह नव जागृति विद्यालय दमोह सेंट जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमोह एवं सरस्वती शिशु मंदिर पथरिया में एक साथ निरीक्षण किया गया।

प्रत्येक निरीक्षण दल में 6 सदस्य शामिल हुए जिन्होंने विद्यालय में पहुंचकर निजी विद्यालयों द्वारा ली जा रही फीस एवं पुस्तकों की जांच की एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने बताया है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है कुछ विद्यालयों में आगामी दिनों में भी जांच जारी रहेगी। संपूर्ण जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विद्यालयों में कौन.कौन सी कमियां पाई गई।

कृषि विज्ञान केंद्रों की  क्षेत्रीय कार्यशाला में पुस्तक विमोचन.. दमोह। कृषि विज्ञान केंद्रों की 31वीं  क्षेत्रीय कार्य शाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में  किया गया..

जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र दमोह के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती पर लिखित पुस्तक का विमोचन कृषि मंत्री रायपुर छत्तीसगढ़ संचालक विस्तार सेवाए जेएनकेवीवी डॉ डीपी शर्मा निर्देशक अटारी जबलपुर डॉ SRK सिंह कुलपति इंद्रा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर द्वारा किया गया।

30 जून को जल संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होगे राजीव शर्मा..  दमोह वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और अवकाष प्राप्त वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी राजीव शर्मा आगामी 30 जून 2024 रविवार को दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे जिला एवं प्रषिक्षण संस्थान डाईट हटा में आयोजित विदाई समारोह में सहभागिता करेंगे। रविवार की शाम स्थानीय शासकीय ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के ऑडीटोरियम में आयोजित पर्यावरण केन्द्रित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति रहेंगे। 

आयोजक प्रयास पर्यावरण संस्था दमोह की ओर से कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक सोनवलकर ने बताया कि राजीव शर्मा जल संरक्षण पर अपने बहुमूल्य विचार सांझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजीव शर्मा प्रषासनिक सेवा में अनेक वर्षों तक दमोह जिले में अनेक पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं। कार्यक्रम को लेकर दमोह के शैक्षणिक जगत, साहित्यिक जगत और संगीत क्षेत्र में उत्सुकता का वातावरण है। सेवानिवृत्त कमिष्नर राजीव शर्मा अनेक पुस्तकों के लेखक व रचानाकार हैं।

 इस समय हमारे म.प्र. में शैक्षणिक, पर्यावरण, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवायें दे रहे हैं। प्रयास पर्यावरण संस्था दमोह ने नगर एवं जिले की शैक्षणिक, साहित्यिक, कला एवं सामाजिक क्षेत्र की संस्थाओं से एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। 

Post a Comment

0 Comments