उपाध्याय जी की जयंती के संबंध में सभी 22 मंडलों में बैठक आयोजित
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह ने पं. दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अधिकतम सदस्यता दिवस हेतु मंडल की विस्तारिक बैठक 23 सितंबर 2023 को दमोह जिले के सभी 22 मंडलों में आयोजित की गई।
जिसमें जिला प्रभारी सतानंद गौतम दमयंती नगर मंडल एवं दीनदयाल नगर मंडल, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हिंडोरिया पटेरा मंडल, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री ने नरसिंहगढ़ बटियागढ़ मंडल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने फतेहपुर मढ़ियादो मंडल, जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने नोहटा बनवार मंडल, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन ने जबरा तेजगढ़ मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी ने कुम्हारी मंडल, जिला महामंत्री सतीश तिवारी हटा नगर एवं हटा ग्रामीण मंडल, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय ने सदगुंवा, पथरिया मंडल, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय ने बांसा मंडल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने बांदकपुर मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने अभाना, सत्येंद्र सिंह ने तेंदूखेड़ा तारादेही मंडल में मंडल की विस्तारित बैठक ली।
सतानंद गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाना ही हमारा लक्ष्य और उपाध्याय जी को श्रृद्धा सुमन समर्पण है। प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि हम सभी ने अभी तक अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा है और अब अंतिम दो दिन में हमारा कार्य युद्धस्तर पर करना है।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गोपाल पटेल ने कहा कि अभी तक प्रत्येक मंडलों से सदस्यता अभियान का जो फीडबैक आ रहा है उससे यह पता चलता है कि कार्यकर्ताओं की लगन सफल हो रही है। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि यह केवल एक सदस्यता अभियान नहीं है यह जनसेवा का माध्यम है जिसमें हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। प्रत्येक मंडलों की बैठक में मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शक्ति बूथ ऑन के प्रभारी से प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
दमोह में हुआ लघु उद्योग भारती का गठन
दमोह। सूक्ष्म एवं लघु व्यापारियों की समस्याओं को व्यापार में आने वाली चुनौतियों को लघु उद्योग भारती अपने स्थापना वर्ष से ही समाधान के पटल पर रखता आया है लघु उद्योग भारती का उद्देश्य जिले में लघु उद्योग एवं स्वदेशी निर्मित उद्योगों को बढ़ावा देना है जिससे छोटे-छोटे उद्योगों से निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ई-कॉमर्स के माध्यम से जोड़ा जाए, उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के संभागीय अध्यक्ष अनिल वासवानी ने बताया दमोह जिले में लघु एवं कुटीर उद्योग व्यवसाईयों में संगठन का अभाव था आज इस इकाई के गठन के बाद यह कमी पूर्ण होगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक भैया जी ने बताया संघ अपने स्थापना कल से ही समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रहा है राष्ट्र पुनर्निर्माण समाज के सब वर्गों के साथ सामूहिक प्रयास से संभव है कार्यक्रम में जिला कार्यवाह कमलेश पटेल दाल मिल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज राकेश अग्रवाल सुधीर सिंघई मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सेवंत जैन गुजराती, सचिव दिनेश चौधरी, कोषाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रतले, चंद्रभान पटेल, संयुक्त सचिव सचिंद्र जैन, सहसचिव गौरव जैन, कार्यक्रम का संचालन प्रिंस जैन एवं मनीष कुमार कटनी, संगठन गीत राम जैन द्वारा लिया गया, कार्यक्रम में दमोह नगर के उद्यमी मनोज मलैया, अनमोल पटेल निताई, शिवम अग्रवाल, पवन गुप्ता, संदीप चौरसिया अवनीश जैन निलेश जैन गुजराती संदेश चौधरी पदम ईटोरिया अजय खत्री , लोकेश अग्रवाल अचल श्रीवास्तव राजेश पटेल, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र जैन इंद्रश्री, संजय जैन कुबेर , आदि उद्यमी उपस्थित हुए इस अवसर पर आभार सचिन दिनेश चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया।
0 Comments