Header Ads Widget

जिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च.. अग्रवाल महिला महासभा द्वारा मां शक्ति की आराधना.. तेंदूखेड़ा में 351 मीटर लंबी चुनरी यात्रा.. आनु को स्वच्छ, सुंदर नशा मुक्त करने संकल्प.. आरिफ अंजुम का निधन.. प्रभारी तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना..

जिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

दमोह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार शाम को जिला कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कैंडल मार्च अंबेडकर चौराहे से घंटाघर महात्मा गांधी प्रतिमा तक निकल गया जिसमें महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत कांग्रेस जनों ने महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार दुराचार के विरोध में प्रदर्शन किया एवं मध्य प्रदेश भाजपा सरकार को महिलाओं के प्रति हो रही अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की बात कही
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, रजनी ठाकुर, कमल निषाद, गीता लोधी, संगीता राजा रौतेला, लालचंद राय, विजय बहादुर, वीरेंद्र ठाकुर, परम यादव, संजय चौरसिया, अभिषेक डिम्हा, मंजीत यादव, राहुल जैन, सतनाम जुनेजा, डीपी पटेल, नितिन मिश्रा, भूपेंद्र अजवानी, रमेश राठौड़, राजू बगीरा, आशीष पटेल, मुख्तार जाफरी, जावेद खान, रियाज खान, गोलू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही कांग्रेस कार्यालय प्रभारी आशीष पटेल द्वारा दी गई।

अग्रवाल महिला महासभा द्वारा मां शक्ति की आराधन.. दमोह। मप्र अग्रवाल महिला महासभा द्वारा गरबा के से मां शक्ति की आराधना की जा रही है।इसमें मां शक्ति को प्रसन्न करने के लिए 35 महिलाओ ने गोल घेरा एवं तीन ताली का नृत्य किया।तीन ताली त्रिदेव को समर्पित रहती है प्रथम ताली ब्रह्माजी से मन वांछित फल  प्राप्त करने के लिए दूसरी ताली विष्णु जी से बुद्धि एंव ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए तीसरी ताली शिवजी को शक्ति एवं तेज की प्राप्ति के लिए बजाई चाहती है तथा गोल घेरा जीवन चक्र का प्रतीक माना जाता है। 12 बच्चों ने  भी गरवा की प्रस्तुति दी।अग्रवाल महिला महासभा का यह महोत्सव पिछले कई वर्षों से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक जयंत मलैया की विशेष उपस्थिति रही। अग्रवाल समाज एवं नगर के अनेक लोगो ने कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।

यह पूरा कार्यक्रम म प्र अग्रवाल महिला महासभा  की महामंत्री श्रीमती रमा अग्रवाल  संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनुलेखा अग्रवाल जिला उप मंत्री  श्रीमती अंजलि अतुल अग्रवाल सह सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। विशेष सहयोग राजा मेरिज गार्डन के संचालक  राजा अग्रवाल  अतुल अग्रवाल का रहा। कार्यक्रम में एसडीओ प्रतीक्षा अग्रवाल जल संसाधन विभाग, CM  राइज स्कूल के प्राचार्य डा अशोक अग्रवाल नायब तहसीलदार हटा मानसी अग्रवाल, हटा की महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू व्या डॉ जया पसारी का विशेष सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में पधारकर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर ,अग्रवाल स्कूल के संचालक श्री शिव अग्रवाल अनंत अग्रवाल राधा रमण ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवन लाल समाज अध्यक्ष रवि शंकरजी वैश्य समाज के संभागीय अध्यक्ष  राकेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल  अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के सम्भागीय अध्यक्ष वैश्य समाज युवा जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल लालचंद राय लक्ष्मी अग्रवाल  संभागीय अध्यक्ष वैश्य समाज राहुल अग्रवाल तरुण मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल  वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की अध्यक्ष सुमित्रा , वैश्य समाज संभागीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती मनोरमा रतले केशरवानी समाज की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता केसरवानी की खास उपस्थिति रही। संचालन सारा अग्रवाल ने किया।
तेंदूखेड़ा में 351 मीटर लंबी माता की चुनरी शोभायात्रा.. दमोह। तेंदूखेड़ा में सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर शाम 4 बजे नगर में स्थित माॅ ज्वाला माता मंदिर से सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति विद्यानगर के तत्वाधान में 351 मीटर लंबी विषाल चुनरी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे के साथ नगर के महिलाए, युवा एवं गणमान्य नागरिक चुनरी अपने हाथों में लिए माता जी के जयकारें लगाते चल रहें थें। चुनरी यात्रा में समिति के युवाओं के द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही थीं।
चुनरी यात्रा माॅ ज्वाला माता मंदिर से नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुरैया घाट में स्थित बडी खेर माता मंदिर पहुची जहा माता को चुनरी अर्पित की गई। साथ ही विधिविधान से माता जी का पूजन अर्चन किया गया। चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाए एवं पुरूष श्रद्धालु माॅ की चुनरी अपने हाथों में लेकर चल रहे थें। 
पंचमी को स्कंदमाता की की गई विधि विधान से पूजा अर्चना.. नवरात्रि के पँचमी के दिन नगर के देवी मंदिरों एवं पंडालो में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों का ताता बना रहा सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए से भक्तजन माता रानी की जय कारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे  और माता रानी को जल अर्पित किया पंचमी के दिन मंदिरों में स्कंदमाता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई  नवरात्रि की पंचमी के संबंध में पंडित बलराम शास्त्री ने बताया कि  इस तिथि पर स्कंदमाता की पूजा करने का विधान बताया गया है। संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना से नवरात्रि में देवी के इस पांचवे रूप की पूजा होती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। शिव और पार्वती के दूसरे और षडानन (छह मुख वाले) पुत्र कार्तिकेय का एक नाम स्कंद है क्योंकि यह सूर्य मंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं, इसलिये इनके चारों ओर सूर्य जैसा अलौकिक तेजोमय मंडल दिखाई देता है। स्कंदमाता की उपासना से भगवान स्कंद के बाल रूप की भी पूजा होती है।
ग्राम को स्वच्छ, सुंदर एवं नशा मुक्त करने का युवाओं ने लिया संकल्प.. दमोह। जिला प्रशासन दमोह एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दमोह के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत आनु में किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले अभियान के विषय मे जानकारी नवांकुर संस्था के श्रीकांत नेहरू युवा मंडल कार्यक्रम समन्वयक द्वारा देकर उपस्थित युवाओं से अपने ग्राम को स्वच्छ, सूंदर एवं नशा मुक्त बनाने का आव्हान किया। आपने कहा कि किसी भी ग्राम के विकास हेतु युवाओं की सहभागिता जरूरी है। 
अतः आज सभी लोग संकल्प ले कि हम सभी युवा मिलकर अपने ग्राम को साफ स्वच्छ एवं नशा मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे।ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आनु के सदस्यों द्वारा ग्राम में नियमित रूप से नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। ग्राम रोजगार सहायक श्री वीर सिंह द्वारा युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मास्टर वालंटियर बनने हेतु बात कही।अंत मे युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राजकुमार सेन, वीर सिंह, धीर सिंह सचिव ग्राम पंचायत गुंजी, राहुल सिंह, कृष्णा सिंह, कैलाश सिंह, धनसिंह, विजय सिंह, अशोक सेन, खेत सिंह के साथ ग्राम के युवाओं की उपस्थिति रही।
आरिफ अंजुम का हृदय गति रुकने से निधन..
दमोह। अध्यापक संगठन के  प्रांतीय संयोजक श्री आरिफ अंजुम साहब का हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया हर दिल अजीज अध्यापकों के संघर्ष में अपना जीवन लगाने वाले भाई आरिफ अंजुम का इस तरह जाना कर्मचारियों में गहन शोक व्याप्त है..
उनका अंतिम संस्कार कल 11:00 बजे दिनांक 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को पुराना तालाब कब्रिस्तान में किया जाएगा..
प्रभारी तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना.. दमोह। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्रीराम निवास रावत के अनुमोदन उपरांत अपर कलेक्टर मीना मसराम ने प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये नायब तहसीलदार प्रभारी नायब तहसीलदारों को नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया है।
उन्होंने वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार बटियागढ़ के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार रॉबिन जैन को प्रभारी तहसीलदार तहसील दमोह रानि मण्डल तहसील दमोह तथा नायब तहसीलदार बटियागढ़ रानि मण्डल फतेहपुर के पद पर पदस्थ प्रभारी नायब तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी को प्रभारी तहसीलदार बटियागढ़ ;अपने कार्य के साथ में पदस्थ किया है।

Post a Comment

0 Comments