Header Ads Widget

पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया पंचकल्याणक- मुनिश्री.. सिंग्रामपुर में माताजी का पिच्छिका परिवर्तन.. प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन कार्यक्रम.. श्री सत्य साई बाबा का 99वाँ जन्म दिवस.. माधव पटेल की पुस्तक शिल्पकार प्रकाशित..

मनुष्य पाप का फल नहीं चाहता किंतु पाप कार्यों में संलग्न रहता है- मुनिश्री प्रयोग सागर जी
दमोह। यह जीव पुण्य का फल चाहता है किंतु पुण्य का कार्य नहीं करना चाहता मनुष्य पाप का फल नहीं चाहता किंतु निरंतर पाप कार्यों में संलग्न रहता है देव शास्त्र गुरु धर्म के साधन है जिनकी आराधना करके अपार पुण्य  अर्जित किया जा सकता है जिन प्रभु की हम आराधना करते हैं वे कैसे बनते हैं भगवान बनने की इस प्रक्रिया को पंचकल्याणक कहा जाता है। इसको देखने का सौभाग्य सौभाग्य शिव नगर वाले के माध्यम से हम सभी को पंचकल्याणक मैं देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है पुण्य उपार्जन का यह निमित्त 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हम सभी को प्राप्त होने जा रहा है गुरु आज्ञा का यह अंतिम आदेश हम सभी को शिरोधार है
आचार्य श्री ने निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी को यह अंतिम आदेश प्रदान किया था उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में चार बातें सदैव याद रखना चाहिए पाप के समय निर्मल हो जाना चाहिए पाप करते समय निर्बल हो जाना चाहिए और धर्म करते समय बलवान हो जाना चाहिए वैभव के समय विनम्र बनना चाहिए किंतु वैभव के साथ विनम्रता आना कठिन होता है दुख और प्रतिकूलता के समय धैर्य रखना चाहिए जब मन बहुत आकुलऔर व्याकुल होता है उस समय महापुरुषों का चरित्र पढ़ना चाहिए महापुरुषों का जीवन कैसा होता है इसे पंचकल्याणक महोत्सव में देखने का हमें सौभाग्य प्राप्त होता है मनुष्य को साधना एकांत में और धर्म की प्रभावना समूह में करनी चाहिए..
उपरोक्त विचार मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज ने नन्हे मंदिर  जैन धर्मशाला में प्रातः कालीन अपने मंगल प्रवचनों में अभिव्यक्त किय इसके पूर्व मुनि श्री  निरीह सागर जी महाराज ने आचार्य श्री के अंतिम समय का वृतांत सुनाते हुए अपने अनुभवों को बताया उन्होंने कहा कि संतो के समक्ष सदैव सीधा श्रीफल  चढ़ाना चाहिए उल्टे श्रीफल से विपरीत असर पड़ता है विवेक के साथ क्रिया करनी चाहिए।
विधान समापन पर शोभायात्रा, माताजी का पिच्छिका परिवर्तन संपन्न..दमोह। सिंग्रामपुर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आज धूमधाम से समापन हो गया। सुबह अभिषेक शांति धारा हवन पूजन के साथ नगर के मुख्य मार्गों से श्रीजी की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए।
समापन अवसर पर सर्वप्रथम  सौधर्म इंद्र और अन्य सभी इद्रों को बग्गी रथ में विराजमान करके  गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण  किया शोभा यात्रा के दौरान महिला पीतांबर साड़ी पुरुष श्वेत पोशाक एवं बच्चों द्वारा पाठशाला की पोशाक शोभा यात्रा में चल रहे थे। राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी ने परिवार जनों के साथ मंदिर की में पहुंचकर माता जी का आशीर्वाद लिया इस दौरान सिग्रामपुर जैन समाज ने श्रीफल भेंट करते हुए उनका सम्मान किया।
आचार्य विद्यासागर जी की शिष्या साकारमति माता जी संघ का पिच्छी परिवर्तन समारोह भी आयोजित किया गया। पिच्छी लेने का सौभाग्य सिग्रामपुर  के जय कुमार जैन मनोज जैन सहित मंडला परिवार को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन मुरैना के संजय भैया एवं अवधेश जैन ने किया। कार्यक्रम में गुबरा बांदकपुर बनवार दमोह अभाना नोहटा जबेरा कटंगी मझौली जबलपुर लखनादौन मंडला से बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की उपस्थित रही
प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन कार्यक्रम संपन्न.. दमोह। प्लास्टिक एवं पालीथीन वर्तमान युग के सबसे बड़े दुश्मन है। जिन्होंने पूरे विश्व में पर्यावरण संकट उत्पन्न कर दिया है। उपरोक्त आशय के विचार स्थानीय शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर के प्राचार्य पारस कुमार जैन ने प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम में अध्यक्ष की आसंदी से व्यक्त किए।
जिले के प्रमुख पर्यावरणीय संगठन प्रयास पर्यावरण संस्था के तत्वाधान में विधालय में प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत बच्चों के बीच एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें बच्चों से ज्ञानवर्द्धक प्रश्न पूछकर दस बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू.सी. जैन भारतीय जीवन बीमा निगम थे। उपरोक्त अवसर पर विधायक के बच्चों ने मिनरल वाटर की खाली बोतलों में अपने घरों में इकट्ठी की गई पालीथीन को भरा और पालीथीन का कचरा फैलने से रोकने में सक्रिय भूमिका अदा की।
वे पालीथीन से भरी बोतलों को स्कूल लाये। प्रयास ने ड्रा के माध्यम से 6 पालीथीन संग्रहकर्ता बच्चों को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान अध्यापक माधोसिंह ठाकुर, शिक्षक श्रीमति मानु गुप्ता, श्रीमति मिश्रा, श्रीमति सुषमा साहू, श्री पटैल एवं श्री तिवारी सर ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रयास के संगठन डा. एल. सी. जैन एवं कोषाध्यक्ष संतोष जैन ने किया।  
 श्री सत्य साई बाबा का 99वाँ जन्म दिवस समारोह सम्पन्न.. दमोह। श्री सत्य साई सेवा समिति दमोह द्वारा भगवान श्री सत्य साई बाबा का 99वाँ अवतरण दिवस समारोह  श्रीराम मंदिर परिसर में ठा. नारायण सिंह जी वरिष्ठ पत्रकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गयामुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं श्री सत्य साई बाबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया स प्रथम चरण में अपूर्वा चौरसिया द्वारा वेदपाठ व साई भक्तों द्वारा सुमधुर स्वर में भजन गायन कर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की।  जिलाध्यक्ष राकेश कुर्मी द्वारा संगठन का परिचय दिया तथा जिले में संगठन की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला। 

ठा. नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में श्री सत्य साई के द्वारा मानव कल्याण के लिए किये गए कार्यों का विशेष उल्लेख किया और अपनी आध्यात्मिक उन्नति के लिए संगठन से जुड़े लोगों को बड़ा भाग्यशाली होना बताया स द्वितीय चरण में श्री सत्य साई बाल विकास के बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम रोल प्ले, एकल व समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गईं, जिनकी उपस्थित दर्शकों ने बहुत सराहना की, सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु उपहार का वितरण समिति संयोजक श्री धरमेश्वर मिश्रा व पूर्व संयोजक देवीसिंह राजपूत द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन महामंगला आरती व विभूति तथा व प्रसाद वितरण के साथ किया गया।  
कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार दुबे एवं प्रतीक दुबे द्वारा किया गया स अवतरण दिवस पर सुबह नगर संकीर्तन भक्तों द्वारा भजन गाते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से निकाला गया स कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.आलोक सोनवलकर, दीनदयाल नामदेव, दीपक नेमा, सतीश गुप्ता,संगम पटेल, संतोष पटेल, केशव राठौर, चौनसिंह ठाकुर, लक्ष्मी पटेल, डॉली दुबे, महिमा कुर्मी, समीक्षा चौरसिया, अंकिता दुबे, सीमा दुबे, अर्चना गुप्ता का उल्लेखनीय योगदान रहा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व सभी उपस्थित भक्तों के प्रति आभार रामस्वरूप कुर्मी ने माना।

माधव पटेल की पुस्तक शिल्पकार प्रकाशित.. दमोह। जिले के युवा,विभिन्न साहित्य सम्मानों से सम्मानित,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त माध्यमिक शाला भिलौनी के शिक्षक माधव पटेल जिनकी पूर्व में नौ पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है एवं विभिन्न राष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं।
उनकी दसवीं पुस्तक संपूर्ण राष्ट्र को एकीकृत करने वाले लोह पुरुष भारत रत्न देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व पर "शिल्पकार" आधुनिक भारत के प्रकाशित हुई।पुस्तक में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का सामान्य परिचय,उनके राजनीतिक जीवन का बहुत बड़ा आयाम खेड़ासत्याग्रह, बारदोली सत्याग्रह एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के योगदान की चर्चा के साथ-साथ सरदार पटेल द्वारा देश हित के लिए किए गए त्याग और बलिदान एवं उनकी पुत्री मणिबेन के सरदार पटेल के लिए त्याग और सेवा को विस्तार से बताया गया है यह पुस्तक विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।पुस्तक प्रकाशन पर शिक्षा से जुड़े सभी लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments