जबेरा में 20 दिवसीय समर कैम्प का समापन..
सत्येंद्र
सिंह लोधी कहां कि सी.एम.राइस.शास.माॅडल उच्च मा.विद्यालय जबेरा में
आयोजित 20 दिवसीय समर कैम्प के समापन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम के पूर्व 38 करोड़ की लागत से बनने वालीं नवीन विल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। समसर कैम्प में सी.एम.राइस के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गयें कला चित्रों का भी अवलोकन किया। सी.एम.राइस विद्यालय वह संस्था हैं, जहां के शिक्षक बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए नींव के पत्थर की तरह काम करते हैं ।
विधानसभा
जबेरा के सी.एम.राइस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 2024-25 के घोषित
वोर्ड परीक्षा परिणामों में 90% परिणाम प्राप्त कर मध्य प्रदेश की टाप टेन
लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। साथ
ही पर्यटन के क्षेत्र में भी महाविद्यालय हमेशा अग्रसर रहा है जिसमें
छात्रों ने स्थान प्राप्त किया साथ ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 10 दिवसीय
सरसी आइलैंड के प्रवास का भी सपना साकार हुआ। मैं सी.एम.राइस विद्यालय जबेरा के समस्त शिक्षकों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
कुण्डलपुर में भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया सुप्रसिद्ध
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के सोलहवें तीर्थंकर भगवान श्री
शांतिनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक,
शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया
गया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य ऋषभ
भरत जैन भोपाल ,सुशील रोहित पहाड़िया जयपुर, सुनील अंकित दिवाकर इंदौर,
सचिन अकलंक आगरा, कांतिलाल पंचोरी बांसवाड़ा, श्याम कुमार अक्षय खड़कपुर,
देवेंद्र रतन जैन रायपुर, एकांत जैन अशोकनगर, मनोज मोहित जैन अशोकनगर,
कमलेश जैन धनोटा, विशाल जैन फिरोजाबाद को प्राप्त हुआ । निर्वाण लाडू चढ़ाने
का सौभाग्य रतनलाल जयकुमार जैन अशोकनगर, अशीष देवेंद्र जैन जबलपुर ने
प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय
महा आरती हुई।
श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में शनि जयंती आज.. दमोह। ज्येष्ठ
मास में आज 27 मई को शनि जयंती के साथ ज्येष्ठ अमावस्या एवं वट सावित्री
व्रत के तीन-तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। एक साथ तीन योग बनना भक्तों व
श्रद्धालुओं के लिए शुभ फलदायक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव का
जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। इसलिए प्रतिवर्ष जेष्ठ मास की
अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनि
देव की विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सर्वार्थ
सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। इसी
के परिपेक्ष में एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में भी शनि
जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
शुभ योग का संयोंग.. शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त में पूजन करना उत्तम रहेगा। इस योग में शुभ मांगलिक कार्यों को करना बेहद उत्तम माना जाता है।
शनि देव पूजा विधि.. एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर के पुजारी पं बालकृष्ण शास्त्री एवं आचार्य पं आशुतोष गौतम शास्त्री के अनुसार शास्त्रों में शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद शनि देव की मूर्ति पर तेल, माला और प्रसाद आदि अर्पित करें। शनि देव के चरणों में काली उड़द और तिल चढ़ाये। इसके बाद तेल का दीपक जला का शनि चालीसा का पाठ करें। इस दिन व्रत करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। शनि जयंती के दिन किसी गरीब निर्धन को दान करना चाहिए ,कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार शनि देव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में व्यक्ति को उसके कर्म के साथ से फल मिलते हैं।
अमावस्या विशेष फलदायी.. पं बालकृष्ण शास्त्री एवं पं आशुतोष गौतम शास्त्री के अनुसार अमावस्या तिथि पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि के लिए विशेष फलदाई मानी जाती है।
शनि मंदिर में होंगे आयोजन.. एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर आज 27 मई को विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जहां शनि देव का पूजन अर्चन अभिषेक आदि किया जाएगा। वहीं शाम 4बजे से हवन के पश्चात महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा तत्पश्चात शाम 6 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है। समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में शनि मंदिर पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

लीनेस मैत्री द्वारा छाछ, सत्तू वितरण.. दमोह।
गर्मियों की तपती धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए, मैत्री क्लब द्वारा एक
सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा कार्य संपन्न किया गया।
इस सेवा गतिविधि के दौरान संस्थान के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां
रह रहे सभी वृद्धजनों को पोषण से भरपूर सत्तू, ठंडक देने वाली छाछ और गर्मी
से बचाव हेतु सूती कपड़े का गमछा वितरित किया। इसके बाद सभी वृद्धजन के साथ
एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने भजन कीर्तन कराया। अध्यक्ष स्मृति खरे ने बताया
कि इस सेवा का उद्देश्य वृद्धजनों को गर्मी से राहत प्रदान करना और उनके
स्वास्थ्य की रक्षा करना था। सत्तू और छाछ जैसे पारंपरिक पेय न केवल शरीर
को ठंडक देते हैं, बल्कि गर्मियों में शरीर को जरूरी ऊर्जा भी प्रदान करते
हैं। वहीं, गमछा धूप से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है। सचिव पूजा सचदेव ने
इसके लिए संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। ज्योति सचदेव और रजनी खरे
ने बताया कि सामाजिक सेवा कार्य नियमित रूप से किए जाते रहेंगे ताकि समाज
के वरिष्ठजनों को सम्मान और सहयोग मिलता रहे। इस सेवा गतिविधि में जया
बुधवानी, कंचन खत्री, एकता जुनेजा, मनीषा तिवारी, पिंकी जुनेजा की सक्रिय
भागीदारी रही।
सकल हिन्दू समाज ने राजकुमार यादव को श्रंद्धाजलि दी.. दमोह।
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष और सकल
हिन्दू समाज के संरक्षक श्री राजकुमार यादव के दुःखद निधन उपरांत स्थानीय
फुटेरा वार्ड में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने प्रस्तावना
रखते हुए बताया कि श्री राजकुमार यादव ने जिस तरह यादव समाज और हिन्दू
समाज के हित में जो कार्य किया है वह अतुलनीय है। उनके निधन से समाज को
गहरी छति हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि मेरे बहुत ही पुराने संबंध राजकुमार यादव जी से रहें हैं। उनके निधन से मुझे गहरी क्षति हुई है। मुझे जब
कभी भी आवश्यकता हुई तब हम वार्तालाप कर लेते थे। राजकुमार भैया के निधन से
यादव समाज को नहीं बल्कि सकल हिन्दू समाज को क्षति हुई। भाजपा के पूर्व
नगर अध्यक्ष पं मनीष तिवारी ने कहा सामाजिक कार्यकर्ता यादव समाज के आधार स्तम्भ राजकुमार भैया से
मेरे 25-30 साल पुराने संबंध रहे है। वैसे भी हमारा आम चौपरा क्षेत्र
यादव बाहुल्य इलाका है। तो समाज के बीच में राजकुमार भैया का उठना बैठना
निरंतर लगा रहता था। श्रीराम जी सेवा समिति के सेवादार भाजपा नेता सुनील
राय ने राजकुमार यादव के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि हम लोग 5
वीं से 8 वीं तक दमोह के उत्कृष्ट विद्यालय में एक साथ पढ़े स्कूल के समय
हम लोगों की एक छात्र से लड़ाई हो गई तो हम लोगों ने उस छात्र को मार दिया
तो फिर वो अपने 08-10 साथियों को साथ आ गया। लेकिन राजकुमार भैया डरें
नहीं बल्कि डटकर सामना किया। और मुंहतोड़ जबाव दिया उनके निधन से समाज को
गहरी क्षति हुई है। यादव समाज के वरिष्ठ हरिशंकर यादव ने कहा कि सकल हिन्दू
समाज जिला दमोह जिस तरह समाज के दिवंगत साथियों को श्रंद्धाजलि सभा के साथ
याद करते हैं यह कार्य सराहनीय है। हमारी यादव समाज को राजकुमार यादव के
रूप में गहरी क्षति हुई है। इस दुःख की घड़ी में सकल हिन्दू समाज परिवार के
साथ खड़ा हुआ है उससे यादव परिवार को संबल मिला है। शोक सभा का संचालन सकल हिन्दू समाज के संरक्षक राजीव राय साव जी
एवं शोक सभा का प्रस्ताव सकल हिन्दू समाज के युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार
के द्वारा रखा गया। जिसके बाद दो मिनिट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि दी गई। इस दौरान सकल हिन्दू समाज के नगर अध्यक्ष राममनोहर घारू, वरिष्ठ
पदाधिकारी नंदन चक्रवर्ती, मन्नू यादव, नंदू रैकवार, सुनील ठाकुर, जिला
उपाध्यक्ष विनोद राठौर, प्रमोद विश्वकर्मा, दयालु ठाकुर, प्रचार मंत्री
नीलेश पारोचे, संदीप यादव, सरपंच जयपाल यादव, दिलीप चौरसिया,कांग्रेस नेता
पवन यादव, पार्षद राजा रौतेला, भाजपा नेता सोनू यादव, इस्लाम पठान,
इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह परिहार, इंजीनियर शोभित
अग्रवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राजुल चौराहा, परिजनों में प्रमुख रूप से
धर्म पत्नी लता यादव, पुत्र कर्ण यादव, भाई विनोद यादव, चाचा विजय यादव,
सचिन यादव, गोलू यादव, बलराम यादव भतीजे धनराज यादव, दीपक यादव नीतीश यादव
प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
0 Comments