Header Ads Widget

कलेक्टर ने लिया हटा बीएलओ प्रशिक्षण का लिया जायजा.. राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुआ MPMSRU.. अग्रवाल समाज दमोह के चुनाव संपन्न.. वसुंधरा नगर विधान में 512 अर्घ समर्पित किए गए..

कलेक्टर ने लिया हटा बीएलओ प्रशिक्षण का लिया जायजा.. दमोह।  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा में चल रहे बीएलओ प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ से निर्वाचक नामावली की अद्यतीकरण प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए विभिन्न तकनीकी पहलुओं से संबंधित शंकाओं का समाधान किया।

कलेक्टर श्री कोचर ने मास्टर ट्रेनर को डिमॉन्सट्रेशन कर केश स्टडी सांझा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुआ MPMSRU..  दमोह। पूरे देश के अंदर करीब 50 करोड़ लोग आम हड़ताल में  रहे है। इस हड़ताल में देश की 11 ट्रेड यूनियनों में से 10 ट्रेड यूनियन के साथ कई स्वतंत्र ट्रेड यूनियने जिनमे प्रमुख रूप से बैंक बीमा पोस्टल यूनियने भी इस 22 वी संयुक्त आम हड़ताल करने जा रहे है। उल्लेखनीय हैं कि इस आम हड़ताल को देश के संयुक्त किसान मोर्चा ने भी अपना पुर्ण समर्थन के साथ नारा दिया है कि ट्रेड यूनियने शहरी भारत बंद करे और किसान ग्रामीण भारत बंद करेंगे। 
इस 22 वी संयुक्त आम हड़ताल की प्रमुख मांगो में- चारो श्रम संहिताओं को वापस ले। महगाई पर रोक लगाए। बेरोजगारो को रोजगार दो। न्यूनतम वेतन 26910 रुपये लागू करो। न्यूनतम पेंशन 9000 लागू करो। सार्वजनिक उद्योगों को बेचना बंद करो। ठेकाकरण आउट सोर्सिंग संविदा में स्थाई नियुक्तियां लागू करो। इन मूल मांगो के साथ ये हड़ताल आयोजित है। यह हड़ताल की सफलता हम सभी के रोजगार और भविष्य को सुरक्षित सुनिश्चित करेगी। संयुक्त संगठनों के आवहन पर मध्यप्रदेश मेडिकल एन्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन दमोह भी पूर्णतः हड़ताल पर रहा।
MPMSRU दमोह कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे यूनियन अध्यक्ष ऋषि तिवारी ने सभा को सम्बोधित किया है एवं दवा कंपनीओ के मनमाने रविये का विरोध किया.. यूनियन सचिव साहिब खान ने वर्तमान ठेका प्रणाली पर खेद जताया। यूनियन कोषाध्यक्ष सौरभ खरे ने भी सभा को सबोधित किया। सभा के उपरांत प्रस्तुत मांगो को लेकर श्रीमान कलेक्टर सर को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम मे शेख रहीम, विजय श्रीवास्तव, शिवम् तिवारी, दीपक जैन, पारस जैन, आशीष पौराणिक, सजीव जैन, ओमप्रकाश, पंकज मिश्रा, मयंक जैन,अरुण गुप्ता,वेंकटेश शर्मा, मनीष कोष्टि, अभिषेक ठाकुर, तरुण गर्ग, सहित समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही।
अग्रवाल समाज दमोह के चुनाव संपन्न.. दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा पहली बार समाज के मतदान कराए गए जिनमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया था जिसमें करीब एक माह पूर्व एक मीटिंग में चुनाव समिति गठित की गई थी जिसमें आठ सदस्य टीम डॉ अशोक अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल गुरु दत्त अग्रवाल अतुल अग्रवाल कृष्णकांत अग्रवाल विकास अग्रवाल शशांक अग्रवाल दीपक अग्रवाल शामिल रहे।  वही कार्यकारी अध्यक्ष के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल को नियुक्त किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया था की क्रम में वोटिंग कराई जाएगी जिसको एक नंबर सबसे ज्यादा मिलेंगे वह अध्यक्ष उसी क्रम में उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों की नियुक्ति की जाएगी। शेष लोग कार्यकारिणी में रहेंगे इस चुनाव में सबसे अच्छी बात यह रहेगी की कोई भी प्रत्याशी न हारेगा ना जीतेगा। सभी को समाज के द्वारा विजयी घोषित किया गया। 
जिसमें कुल 10 प्रत्याशियों के आवेदन आए थे जिनमें से जिला अध्यक्ष के रूप में राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष राज बहादुर अग्रवाल सचिव विजय अग्रवाल सह सचिव जगदीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल कार्यकारिणी में नरेंद्र अग्रवाल संदीप अग्रवाल पवन अग्रवाल रमेश अग्रवाल किशोरी अग्रवाल विजयी हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनिर्वाचित समिति के द्वारा चुनाव समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम महाराज अग्रसेन व राधा कृष्ण मंदिर वर्ल्डबॉस हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए गए वहीं जिला अध्यक्ष का कहना है कि जिस पद के लिए हमें चुना गया है उसकी गरिमा रखते हुए किए गए वादों को हम शीघ्र ही सभी के साथ मिलकर पूरा करेंगे।
सिध्द चक्र महामंडल विधान में 512 अर्घ समर्पित किए गए.. दमोह। वसुंधरा नगर में विधानाचार्य डॉ आशीष जैन के निर्देशन में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 512 अर्ग समर्पित किए गए कांच मंदिर एवं सागर नाका मंदिर के भक्तगणों ने द्रव्य समर्पित की।
इस मौके पर विशेष रूप से डिप्टी कलेक्टर सिहोरा के एसडीएम रूपेश सिंघई कुंडलपुर महामंत्री आर के जैन पूर्व महामंत्री नवीन निराला ओषालय कमेटी अध्यक्ष मीनू भैया आलोक पलंदी शैलेंद्र मयूर ललित जैन आदि उपस्थित रहे। समिति के द्वारा उनका स्वागत किया गया। कल 1024 अर्ग समर्पित किए जाएंगे। इसके बाद हवन पूजन से विधान का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments