Header Ads Widget

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर 16 वा रक्त दान.. नगर पुरोहित व नगर आचार्य का हुआ निर्विरोध चयन.. हटा के प्राचीन जैन मंदिर में सिद्धचक्र विधान.. हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम सलाम का चेहल्लुम मनाया..

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान
दमोह
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अटल प्रसंस्को के द्वारा विविध आयोजन करके पुणे श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिला अस्पताल पार्क में पौधारोपण करके ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के बैनर तले आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में अटल प्रशंसक वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेंद्र जैन ने 16 वी वार जरूरतमंद को रक्तदान करते हुए जीते जी रक्तदान मृत्यु उपरांत नेत्रदान के संकल्प को दोहराया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान की तर्ज पर पेड़ लगाकर एक रक्तदान मां के नाम करने का सभी से आवाहन किया गया। जिससे जरूरतमंद की जान बचने के साथ किसी अन्य से रक्त लेने की आवश्यकता भी नहीं पड़े। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार परोहा, महेंद्र जैन सोमखेड़ा, तनुज पाराशर, फैयाज खान, मुकेश तिवारी एकलव्य, पवन भारती सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के अनेक सदस्यों की मौजूदगी रही।

नगर पुरोहित व नगर आचार्य का हुआ निर्विरोध चयन.. दमोह। मोरगंज गल्ला मण्डी स्थित श्री राम मंदिर परिसर दमोह में बैठक आयोजित की गई जिसमें खोजखेड़ी वाले महंत श्री जयराम दासजी, श्री भगवान जी महंत सवालाख मानष पाठ के सांकेतिक आशीर्वाद से व नगर के समस्त मंदिरों के पुजारी, पुरोहित व आचार्य, कर्मकाण्डी, शास्त्रियों के सानिध्य में नगर पुरोहित व नगर आचार्य पद को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नगर आचार्य पद पर पं. मुरलीधर शास्त्री व नगर पुरोहित के पद पर पं. राजेश पाठक का निर्विरोध चयन किया गया।

नगर आचार्य व नगर पुरोहित का कार्यकाल 6 वर्ष का रहेगा, नगर आचार्य, नगर पुरोहित की अनुपस्थिति में कभी भी कोई भी नगर आचार्य, नगर पुरोहित के अध्यक्ष पद को परिवर्तन करने का निर्णय मान्य नहीं होगा। बैठक में नगर आचार्य पं. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि सर्वसम्मति से नगर के समस्त कर्मकाण्डी, आचार्य, पुरोहित, शास्त्रियों ने हमें जो दायित्व सौंपा है यह एक दायित्व नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसका मैं पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूँगा व सदैव समाज के हित में कार्य करूँगा।
बैठक में प्रमुख रूप से पं.दिनेश पाठक, पं.हरिशंकर पांडे, पं.रवि शास्त्री,पं. रामावतार तिवारी,पं.सुधीर शास्त्री,पं. कृष्णकुमार गर्ग, पं.सुनील दुबे, पं.महेन्द्र गर्ग, पं.मोनू पाठक, पं.विनोद शास्त्री, पं.रीतेश मिश्रा, पं.संजय शास्त्री, पं.राजकुमार शास्त्री, पं.अजय गर्ग, पं.दुर्गेश तिवारी, पं.बालकृष्ण शास्त्री, पं.अक्षय शास्त्री, पं.नरेन्द्र तिवारी, पं.पंकज पांडेय, पं.ब्रजकिशोर तिवारी, पं.अजय दीक्षित, पं.आशीष दुबे सगरा वाले, पं.कान्हा गौतम, पं. आकाश चौबे, पं.शिवप्रसाद द्विवेदी, पं.उमेश शर्मा, पं.पारसनाथ शर्मा, पं.सुखदेव शर्मा,पं.विक्रम शर्मा, पं.अनिकेत शर्मा,पं. अर्पित शर्मा,पं.रवि मिश्रा टोरीवाले, पं.प्रयांशु गर्ग,पं.पवन गर्ग, पं.मुकेश पाठक, पं.रामेश्वर दुबे, पं. रामेश्वर पांडेय, पं.सुतीक्ष्ण तिवारी, पं. कमलेश तिवारी पं.कृष्णकुमार शर्मा, विकास पांडे, पं.राजा व्यास खोजाखेड़ी सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही, आभार विशेष तिवारी ने व्यक्त किया सहित। 

हटा के प्राचीन जैन मंदिर में राष्ट्रीय गान के साथ प्रारंभ हुआ विधान..  दमोह। हटा नगर में जहां आजादी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया, वही श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन त्रिमूर्ति मंदिर में मंदिर स्थापना के शताब्दी वर्ष समारोह का आगाज भी धर्म और राष्ट्र ध्वजा फहराने के साथ हुआ। मंदिर जी में चल रहे श्री सिद्धचक्र महा मण्डल विधान के सभी पात्रों एवं इन्द्र-इन्द्राणियों ने पीताम्बर वस्त्र धारण करके संगीतमय राष्ट्रीय गान गाया, साथ ही देशभक्ति के गीतों के साथ पूजन विधान किया
इस अवसर पर मुरैना से पधारे वाणी भूषण ब्रम्हाचारी संजय भैया ने महासती मैनासुन्दरी के तप, त्याग, समर्पण की कहानी सुनाते हुए कहा कि महा सती ने पिता की आज्ञानुसार ही अपना विवाह किया और अपनी भक्ति-शक्ति से ही पति के दुखों को दूर किया। माता पिता सदैव अपनी संतान के सुखी भविष्य की कामना करता है। लेकिन आज संतान अपने पालकों को ऐसे स्थान पर छोड रही है कि पिता को अपनी जीवित संतान का ही शोक पत्र बनवाना पड रहा है।
संजय भैया ने बेटियों से आव्हान किया कि कभी भी अपने माता पिता का भरोसा न तोड़े। उनकी गरिमा का ध्यान रखे।
श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के असवर पर प्रतिदिन सायंकाल विधान के पात्रों के निवास से महाआरती मंदिर जी पहुंच रही है जहां सामूहिक आरती, भजन के साथ मंगल प्रवचन भी चल रहे है। आयोजन 23 अगस्त तक निरंतर चलेगा।
नवासे ए रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम सलाम का मनाया गया चेहल्लुम.. दमोह। शहर में पांच दिन तक चेहल्लुम की मजलिस का एतमाम किया गया था जिसमें कल आखिरी दिन जाफरी इमाम बाड़े से मजलिस बाद बड़ा अलम उठाकर जुलूस निकाला। रात्रि 9 बजे अंजुमन हुसैनिया शिया कमेटी ने हुसैन टेकरी ग्राम समन्ना मे नवासे ए रसूल हजरत इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया
जिसमें ईरान से तासरीफ लाएं मौलाना अली जनाब एजाज हुसैन जैदी साहब ने शहीदाने करबला हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का तस्किरा करते हुए यजीद और उनकी लाखों की फ़ौज के द्वारा कर्बला में मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनकी की आल और साथियों को शहीद कर दिया गया था उसी की याद में आज 40 दिन के बाद यजीद मालून ने शहीदों के जानाजे को उनके परिवार को सौंपा था उसी की याद में आज शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया जाता है।
कार्यक्रम के शुरू में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शान में कसीदे और सलाम पड़े और साथ ही बच्चों ने भी अपनी अकीदत पेश की प्रोग्राम के अंत में आलम उठाकर या हुसैन के नारे लगाते हुए नोहा पढ़ते हुए अंगारों के अलाव पर या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते हुए निकले। हुसैनिया जिंदाबाद यजीदियत मुर्दाबाद के नारे लगाते लगाएं। यहां पर दमोह शहर के अलावा बाहर से भी सैकड़ों लोगों ने मुस्लिम समाज और हिंदू भाइयों ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर दर्शन किए।

Post a Comment

0 Comments