जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
दमोह। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह की अध्यक्षता में जिला जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज वरिष्ठ खण्ड सचिव उषाकांता कृषाण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया जेल अधीक्षक एमएल पटैल बंदीगण तथा जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों को संबोधित करते हुये कहा कि जैसी भी परिस्थितियों के कारण आपने जेल में प्रवेश लिया है उन परिस्थितियों से सबक लेकर आगामी जीवन में अपराध ना करने का प्रण लें आप जेल में निरूद्ध है किंतु आपके सभी मौलिक अधिकार सुरक्षित है सिर्फ आप जेल की चार दीवारी से बाहर नही जा सकते आपने बंदियों को प्राप्त अधिकार को रेखांकित करते हुए बंदियों के धर्म.पालन के अधिकार पर प्रकाष डालते हुए कहा कि प्रत्येक बंदी को जेल नियमावली के अनुसार धर्म पालन की स्वतंत्रता दी गई है वह अपने धर्म के अनुसार पूजा प्रार्थना या इवादत कर सकता है वह अपने साथ धर्म ग्रंथ रख सकता है।
सिविल जज वरिष्ठ खण्ड सचिव उषाकांता कृषाण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे बंदी जो नशे के आदी थे अब चूकि जेल में रहने के दौरान नषा छूट चुका है इसीलिए वे भी प्रण लें कि जेल से निकलने के बाद नशे से दूर रहेंगे। ऐसे बंदी जिन्हे न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है और वे विधिक सहायता के माध्यम से अपील करना चाहतें हैं तो समय सीमा में अपने आवेदन जेलर के माध्यम से विधिक सहायता कार्यालय में प्रेषित करें ताकि उनकी अपील समय सीमा में प्रस्तुत करायी जा सके। जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल निःषुल्क विधिक सहायता योजना अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बंदियों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का समाधान कारक जबाव सुझाये गये, आभार जेल अधीक्षक ML पटैल ने किया।
गौ.अभ्यारण्य जरारूधाम में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान.. दमोह। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल कृषि गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशुनगंज के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 63 विद्यार्थियों ने गौ.अभ्यारण्य जरारूधाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विषय शिक्षकों के मार्गदर्शन में गौ.अभ्यारण्य में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने गौसेवाए जैविक खाद निर्माण संयंत्रए गोबर गैस संयंत्र पौधरोपण पौधशाला ;नर्सरी जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्निर्माण प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा गाय से व्यवसाय की ओर विषय के अंतर्गत गौपालन को आजीविका एवं स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकल्पों को देखकर जाना कि किस प्रकार गोबर एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जैविक खादए ऊर्जा उत्पादन और कृषि कार्यों में किया जा सकता है। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा कृषि पशुपालन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक दिनेश पटेल सुरेंद्र विश्वकर्मा रवि अहिरवार एवं पूजा अहिरवार उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संस्थान की गतिविधियों की सराहना करते हुए नर्मदा खंड सेवा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
संभाग के सभी जिलों में कमिश्नर की मौजूदगी में लगेंगे दो दिनी शिविर.. सागर संभाग में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पेंशन प्रकरण एवं पे.फिक्सेशन के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कमिश्नर सागर संभाग श्री दिलीप कुमार के निर्देश पर संभाग के प्रत्येक जिले में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष शिविरों में स्वयं कमिश्नर श्री कुमार भी उपस्थित रहेंगेए ताकि मैदानी स्तर पर प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर उनका तत्काल निपटारा किया जा सके। शिविर में संभाग के शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का निराकरणए वेतन निर्धारण पे. फिक्सेशन सहित उनके समस्त लंबित वित्तीय मामलों को प्रमुखता से सुलझाया जाएगा। संयुक्त आयुक्त विकास श्री पीसी शर्मा ने बताया कि उक्त शिविरों के आयोजन हेतु 15 दिवस पूर्व विस्तृत कैलेंडर जारी किया जाएगाए जिससे सभी संबंधित कर्मचारी और विभाग समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें।
इन दो दिवसीय शिविर की रूपरेखा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दो चरणों में विभाजित किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस संबंधित विभागों के जिला अधिकारी और आहरण एवं संवितरण अधिकारी मौजूद रहकर सभी दस्तावेजों एवं प्रकरणों की स्क्रूटनी करेंगे। वहीं शिविर के द्वितीय दिवस संयुक्त संचालक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे जो मामलों की समीक्षा कर अंतिम स्वीकृति प्रदान करेंगे। कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने संभाग के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे आगामी कैलेंडर के अनुसार इस शिविर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और अपने वेतन पे. फिक्सेशन तथा पेंशन संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएं।
बीड़ी मजदूर संघ का प्रदेश अधिवेशन संपन्न.. दमोह। भारतीय मजदूर संघ जिला दमोह के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे को प्रदेश महामंत्री बीड़ी मजदूर संघ मध्यप्रदेश भोपाल के दायित्व पर नियुक्त किया गया।
उनकी नियुक्ति पर भारतीय मजदूर संघ से मान्यता प्राप्त समस्त अनुसांगिक संगठनों द्वारा बधाइयां प्रेषित की गई, देवेंद्र चौबे को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद समस्त संगठनों द्वारा व्यक्त किया गया।





0 Comments