अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन
दमोह। दमोह जिले मे विगत कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से जिला चिकित्सालय दमोह में इलाज कराने आई महिला से सफाई कराये जाने का वीडियो प्रकाश में आया है जिस पर जांच एवं कार्यवाही की आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया। परन्तु उस मामले में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, पुनः एक वीडियो संज्ञा मे आया है जिसमें मरीजों के परिजन से सफाई कराई जा रही है जो कि जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्थाओं की लापरवाही को उजागर करता है जो कि घोर निंदनीय है।यह कि जिला चिकित्सालय में लाखों रूपये प्रति माह सफाई
व्यवस्था पर खर्च किये जाते है एवं ऐसी चर्चा है कि जिस कंपनी/संस्था के
पास सफाई का कार्य है उसके पास आवश्यक वैधानिक दस्तावेजो की कमी होने के
बाद भी उसे कार्य दिया गया है, उस ओर से भाजपा के जिला पदाधिकारियों द्वारा
सफाई कार्य की देखरेख की जा रही है कार्यरत सफाई कर्मियो का वेतन भी
नियमित रूप से नहीं दिया जाता है तथा ठेके से संचालक की शर्तो का पालन
नहीं किया जा रहा है। उक्त सारो सारे तथ्य कई बार मीडिया के माध्यम प्रकाश
में आये है परन्तु कोई कार्यवाही नहं होने से इलाज हेतु आने वाले मरीजो
एवं परिजनों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में जिला
महासचिव नितिन मिश्रा, मनु मिश्रा ,रजनी ठाकुर, लालचंद राय, दृगपाल सिंह,
अमर सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, रोहन पाठक, अजय जाटव, के के अग्रवाल ,गौरव राय,
धर्मेंद्र राय, डी पी पटेल, मिक्की चंदेल, मदन सुमन पप्पू कसौटियां, खिल्लू
ठाकुर, रवि अहिरवार, ए के चिश्ती, उबैद गौरी, दिनेश रैकवार, अमित नामदेव,
नीलेश यादव, वकील कुरैशी, धर्मेंद्र राय सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की
उपस्थिति रही।
लीनेस क्लब दमोह का गरबा महोत्सव बना यादगार.. दमोह। लायनेस क्लब दमोह द्वारा राधिका पैलेस में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन
उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पारंपरिक गुजराती परिधानों, आकर्षक
आभूषणों और गरबा की मनमोहक धुनों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा प्रस्तुत कर सांस्कृतिक परंपराओं की
सुंदर झलक दिखाई। आपसी मेल-मिलाप, हँसी-खुशी और उत्साह से भरा यह आयोजन सभी
के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूजा मलैया, अध्यक्ष
जिला पंचायत रंजीता पटेल,जनपद सदस्य संगीता श्रीधर विशेष तौर पर मौजूद
रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में प्रदेश डायरेक्टर रोजी बग्गा का विशेष
मार्गदर्शन रहा, वहीं अध्यक्ष रजनी खरे के सहयोग से आयोजन सुव्यवस्थित रूप
से संपन्न हुआ। प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स एकता जुनेजा, उमा जड़िया, वंदना सोनी
एवं पिंकी जुनेजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रदेश डायरेक्टर रोजी बग्गा ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को
अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं।
अध्यक्ष रजनी खरे ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं उत्साह की सराहना की।प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता जुनेजा ने गरबा को संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने
का सुंदर माध्यम बताया। उमा जड़िया ने सदस्यों के उत्साह को कार्यक्रम की
विशेषता कहा। वंदना सोनी ने सामूहिक सहभागिता को आयोजन की सफलता का आधार
बताया। पिंकी जुनेजा ने आभार व्यक्त
किया। कार्यक्रम ने मनोरंजन के साथ महिला एकता, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी
सौहार्द का सुंदर संदेश दिया सचिव ज्योति चिले कोषाध्यक्ष माया यादव मौजूद
रहीं।
दमोह के कर्मकांड परिषद ने लिया निर्णय 20 अक्टूबर को दशहरा..दमोह/
कर्मकांड परिषद दमोह की बैठक मांगज बार्ड मुस्की बाबा मंदिर में संपन्न हुई जिसमें जिलाध्यक्ष पं.हरिशंकर पाण्डेय ने बताया कि
18 अक्टूबर रविवार को श्री रामदल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 अक्टूबर सोमवार को जवारे विसर्जन एवं रावण दहन तहसील ग्राउंड में होगा एवं 20
अक्टूबर को दशहरा चल समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सचिव
कर्मकांड परिषद पं.राहुल शास्त्री, कृष्ण कुमार गर्ग, पवन गर्ग,पंकज
शास्त्री, देवेंद्र चौबे,अखिलेश चौबे, शीलू महराज,नरेंद्र तिवारी,विक्की
पाण्डेय आदि की बैठक उपस्थिति रही ।
जबेरा क्षेत्र में 6 अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की दबिस.. दमोह।
जबेरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छह स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.
राहुल जैन और तहसीलदार आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में की गई। संयुक्त
टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक मोदी, डॉ. हीरालाल, नायब तहसीलदार राजेश
साहू, फार्मासिस्ट सुनील सोनी, लोकेश तिवारी, बीएएम अंशु गुप्ता सहित पुलिस
आरक्षक शामिल रहे।
कार्रवाई
के दौरान ग्राम सड़क हरदुआ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक की जांच की
गई, जहां से कई दवाइयां जब्त की गईं। संबंधित मामले में अग्रिम कार्रवाई के
लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्रेषित किया गया है। इसके
अलावा जबेरा सहित अन्य ग्रामों में भी टीम ने क्लीनिकों की जांच के लिए
दबिश दी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान अन्य स्थानों पर क्लीनिक बंद पाए गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने
वालों में हलचल देखी गई। स्वास्थ्य
विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य बिना आवश्यक अनुमति और
निर्धारित नियमों के संचालित क्लीनिकों पर नियंत्रण करना तथा आमजन को
सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सागर आईजी इरशाद अली ने किया जबेरा थाने का औचक निरीक्षण.. दमोह।
सागर रेंज के आईजी इरशाद अली ने गुरुवार दोपहर जबेरा थाना पहुंचकर औचक
निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एसडीओपी अर्चना अहीर
एवं थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान मौजूद रहे।निरीक्षण
के दौरान आईजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बाउंड्री
वॉल से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान देने, थाने के पीछे साफ-सफाई कराने और
वहां वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने एवं कंडम हो चुके
क्वार्टरों को हटवाने तथा पुराने थाना परिसर में भी साफ-सफाई व्यवस्था
दुरुस्त करने की बात कही।
आईजी
इरशाद अली ने क्षेत्र में अपराधों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराधों
पर प्रभावी अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और क्षेत्र में
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील
क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने, फरार
आरोपियों की धरपकड़ में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर
ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने, शिकायतों का समय पर निराकरण
करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के रखरखाव, स्वच्छता और पुलिस व्यवस्था को
अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
जबेरा में 27 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग.. दमोह। स्वामी विवेकानंद करियर मार्ग दर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय
जबेरा में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए
निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इस संबंध में मध्य प्रदेश
शासन के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज
सत्येंद्र सिंह लोधी ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर योजना की जानकारी
दी। कोचिंग कक्षाएं 27 अक्टूबर से प्रारंभ होंगी। सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाएं
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन
परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर युवा सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतिष्ठित
पदों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि निःशुल्क कोचिंग सुविधा
का लाभ लेकर क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा निखारेंगे और बेहतर
भविष्य का निर्माण करेंगे।
उन्होंने
बताया कि कोचिंग कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षकों द्वारा
प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाएगी। शासकीय महाविद्यालय के
प्राचार्य मोहित पांडे, जो स्वयं प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर इस पद तक
पहुंचे हैं, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं अध्ययन में सहयोग प्रदान
करेंगे। इसके साथ ही अन्य अधिकारी और शिक्षित युवा भी अपना अमूल्य समय देकर
विद्यार्थियों की तैयारी में सहयोग करेंगे। इस
पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं
की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की
कमी उनकी सफलता में बाधा न बने। बैठक
में महाविद्यालय प्राचार्य मोहित पांडे, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य
संजय बाजपेई, कॉलेज विधायक प्रतिनिधि सहारा ठाकुर, मुकेश ठाकुर, मयंक जैन
सहित महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)





0 Comments