रुद्राभिषेक के साथ भगवान नागराज का विशेष पूजन..
दमोह। श्री देव जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में वैश्विक बीमारी कोरोनावायरस के निवारण के लिए चल रहे एकादश दिवसीय रुद्राभिषेक के पांचवे दिवस में सर्वप्रथम श्री देव जागेश्वर नाथ जी का पंचामृत स्नान पूजन अभिषेक ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित पंडित राम कृपाल पाठक के मार्गदर्शन में मंदिर के पुजारियों के द्वारा संपन्न कराया गया। उसके बाद नंदी मठ में स्थित भगवान नागराज का नागपंचमी के अवसर पर उनका विशेष पूजन संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम भगवान नागराज का दूध से स्नान कराया गया चंदन अक्षत पुष्प दूर्वा धूप दीप भोग प्रसाद अर्पण किया गया फिर भगवान नागराज की भव्य आरती उतारी गई।भगवान नागराज के पूजन के बाद मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंदिर के पुजारियों के द्वारा विद्वत्ता पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। जिसमें ध्यान आवाहन पंचामृत स्नान गंगाजल से स्नान के बाद भोलेनाथ जी को श्वेत रंग के दिव्य वस्त्र पहनाए गए। यज्ञोपवीत चंदन चावल पुष्प हार बेलपत्र शमी पत्र तुलसी मंजरी कमल गट्टा सप्तधान्य काले तिल इत्र धूप दीप भोग प्रसाद भोलेनाथ जी को लगाया गया। पूजन क्रम में प्रार्थना के साथ ऋग्वेद रुद्राष्टाध्याई मंत्रों से दुग्ध मिश्रित जलधारा से भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। संपूर्ण मंदिर परिसर के साथ-साथ संपूर्ण बांदकपुर ग्राम वेद मंत्रों से गुंजायमान हो गया। समस्त पुजारियों के द्वारा भगवान जागेश्वर नाथ के चरणों में यह प्रार्थना की गई की जल्दी से जल्दी वैश्विक बीमारी कोरोना से समस्त प्राणियों को निजात मिले, भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह बीमारी शीघ्र नष्ट हो तथा पहले की तरह हम सभी अपना जीवन यापन कर पाए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सुरेश मेहता ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार भगवान भोलेनाथ समस्त भक्तों पर कृपा करते हैं भगवान भोलेनाथ समस्त रोगों को नष्ट करने में सक्षम है भगवान भोलेनाथ के चरणों में हम वेद मंत्रों के द्वारा एवं उनकी प्रिय स्तुति रुद्राष्टक के द्वारा यह प्रार्थना कर रहे हैं कि शीघ्र ही हमें बीमारी से छुटकारा मिले। हम सभी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि संपूर्ण मानव जाति सुरक्षित हो एवं अभय को प्राप्त हो।
प्रतिदिन की तरह आज भी ट्रस्ट की ओर से रुद्राभिषेक की संपूर्ण पूजन सामग्री विधिवत उपलब्ध कराई गई आगें भी कार्यक्रम संपूर्ण विधि विधान से संपन्न हो इस भावना से संपूर्ण पूजन व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से कराई जा रही है आज रुद्राभिषेक के साथ नागराज जी का पूजन संपन्न हुआ जिसकी भी व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से विधिवत कराई गई मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समस्त दर्शनार्थियों से आग्रह किया है की रविवार को भी शासन के निर्देशा नुसार मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे इसलिए सभी इसमें सहयोग करते हुए अपने घरों से ही भगवान जागेश्वर नाथ जी के चरणों में प्रार्थना करें कि शीघ्र ही यह बीमारी नष्ट होवे। पं.रवि शास्त्री की रिपोर्ट
0 Comments