Header Ads Widget

संविधान दिवस पर बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए.. रविदासिया धर्म संगठन एवं कांग्रेस नेताओं ने भी अंबेडकर प्रतिमा पर माल्र्यापण करके संविधान दिवस मनाया..

 डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया.. 

दमोह। संविधान दिवस के अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बाबा साहब डाॅ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया एवं संविधान दिवस पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वर्तमान पीढ़ी को बताया कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सौंपा गया था। इस अवसर पर बीडी बावरा, केपी अहिरवाल प्राचार्य, रामेश्वर चैधरी, अशोक राज, अशोक भारती, शिवदयाल दास, गोविंद भारती, रामसेवक अहिरवाल, हरप्रसाद अहिरवाल, हेमंत कुमार अहिरवाल, कृष्णा राज पार्षद, झुन्नीलाल राही, मुकेश अहिरवाल, नरोत्तम दीन रोहितास, नारायण प्रसाद अहिरवाल सहित अहिरवार समाज के लोगों की मौजूदगी रहीं।

 रविदासिया धर्म संगठन ने मनाया संविधान दिवस

दमोहं  अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन ने मनाया संविधान दिवस आज दिनाँक 26 नवंबर 2020 को स्थानीय अंबेडकर चैक पर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की दमोह जिला इकाई ने संविधान दिवस मनाया। सर्वप्रथम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किए गए तत्पश्चात बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन दमोह जिला के अध्यक्ष डाॅ. के.पी. अहिरवार, प्रदेश सचिव एस.डी. दास, जिला सचिव मुकेश अहिरवार, अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष बी.डी. बावरा, अशोक भारती, रामेश्वर चैधरी, नारायण अहिरवार, नरोत्तम, अशोक चैधरी, झुन्नीलाल राही, रामू अहिरवार के अलावा अनेक लोगों की उपस्थिति रही तथा सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला कांग्रेस सेवादल ने मनाया संविधान दिवस

दमोह। जिला कांगे्रस कमेटी के निर्देषानुसार जिला कांग्रेस सेवादल ने अम्बेडकर चैराहा स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर 26 नवम्बर 1950 को संविधान सभा का प्रस्ताव पारित होने पर कांग्रेसजनों ने मिलजुलकर मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि हम सब संविधान के लिये प्रतिबद्ध हैं । किन्तु आज कल देखा जा रहा है कि विरोधी पार्टियाँ सत्ता की खातिर संविधान का दुरूपयोग करने में लगी हैं आपसी सामजस्य की जगह कुंठा व्याप्त हो गई है राजनीति को आमजन की किसी को भी परवाह नहीं है। लालचंद राय, वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, मंजीत यादव,  प्रजू यशोधरनअजय सरवरिया, अजय जाटव, शेरू कछवाहा, धन्नी राजपूत, सुनील पटेल, अनिल जैन, गजराज सिंह, सादिक काजी, मार्तण्ड सिंह, छोटू शुक्ला ने भी अपनी पुष्पांजली अर्पित करते हुये संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की ।

Post a Comment

1 Comments

  1. Live casino additionally be|can be} obtainable for mobile gaming proper right here at Betiton™ UK. A land-basedcasino, generally referred to as a brick-and-mortar casino has a physical venue with real recreation tables and 토토사이트 a required gown code. Sometimes they will additionally embody other services such as a bar or loosen up area. Additionally, land-based betting homes have a social factor to them—as you play UK casino gamesyou tend to to|are inclined to} share a table with other people. Social interactions at digital casinos are limited as compared.

    ReplyDelete