भाजपा ने किया ममता बैनर्जी का पुतला दहन..
दमोह। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद नड्डा एव राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के ऊपर हुए हमले को लेकर भाजपा दीनदयाल नगर एव दमयंती मंडल दमोह के द्वारा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी नगर अध्यक्ष संतोष रोहित जी के नेतृत्व में बंगाल की दमनकारी सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला जलाया गया एवं विरोध में ममता बैनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने कहा ये ममता सरकार की आगामी विधानसभा में हार की बोखलाहट है जो ऐसे निंदनीय कृत्य टी एम सी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा जिसका भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भत्सना करते है। जिला महामंत्री रमन खत्री ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के काफिले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जो हमला किया जिसकी कड़ी निंदा करते हैं। नगर अध्यक्ष संतोष रोहित ने हमले की निंदा करते हुए ममता सरकार चेतावनी देते हुए कहा आगामी विधान सभा चुनाव में बंगाल से ममता सरकार उखाड़ कर फेकने के लिये एक एक कार्यकर्ता संकल्पित है। आभार नगर महामंत्री संदीप जैन विक्की सेन ने किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में अभिलाष हजारी देवेंद्र सिंह दिनेश राठोर पवन चंदेल कविता राय प्रतिभा तिवारी रामेश्वर चैधरी नीलेश सिंघई अमरदीप जैन वर्षा रैकवार राजीव साव राघवेंद्र परिहार विवेक अग्रवाल रीतेश सोनी बबलू चक्रवर्ती,भरत यादव अखलेश ठाकुर रिंकू गोस्वामी अमित त्यागी विवेक अग्रवाल ,गोविंद राय दिलीप चैरसिया मुकेश यादव कृष्ण राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
0 Comments