सीतानगर परियोजना से प्रभावित किसानों के हालात
दमोह। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला दमोह के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संगठन मंत्री भरत जी के साथ कलेक्टर तरूण राठी से मुलाकात करके किसानों की समस्याओं तथा हालात से अवगत कराया। इस दौरान सीता नगर परियोजना में पीड़ित किसानों के विषय में भी चर्चा कर किसानों के साथ हो रहे भेदभाव एवं धान खरीदी में हो रही समस्याओं एवं खरीदी केंद्रों पर किसान को परेशान करने एवं कुछ जगहों पर खरीदी ना होने जैसे हालात भी बताए।
प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल ने बताया कि कुछ केंद्रों पर लेन-देन 100 से लगाकर 150 रूपए किसानों से लिए जा रहे हैं जो किसान पैसे नहीं दे रहे हैं उनको परेशान कर रहे हैं और धान रिजेक्ट कर रहे हैं। धान की फसल को लेकर किसानों के साथ कलेक्टर के सामने सैंपल रखा और कहा कि इसे आप चेक करें अगर इससे नीची क्वालिटी की धान खरीदी हुई है आपके वेयर हाउस में मिलेगी। कलेक्टर ने जो किसान धान लेकर आए थे उस धान को अच्छा बताया और कहा कि ऐसी धान फसल की खरीदी होगी अब शासन इसे रिश्वत समझे या किसानों की मजबूरी और किसान को अपनी फसल बेचना है तो उसको 150 रूपए प्रति क्विंटल कर्मचारी अधिकारियों को देना ही पड़ेगा। रिश्वत लेना या देना दोनों जुर्म है पर किसान मजबूर है अगर उसको अपनी फसल का मूल्य चाहिए तो यह करना ही पड़ेगा यह शासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों पर कैसे अंकुश लगाया जाएं। इन सब विषयों को लेकर जल्द हल करने के लिए कलेक्टर ने अस्वासन दिया। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों से एफपीओ के विषयों को लेकर चर्चा की।
मासिक बैठक में सदस्यता एवं अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश प्रांत संभाग जिला तहसील के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जिसमें राजकुमार सिंह लोधी, धर्मेंद्र सिंह लोधी, राजू अग्रवाल, प्रभात जैन, नंदू आदीवासी, अमर सिंह, नारद आशीष मिरू, तीरथ मूरत, नोखे लाल यादव, पूरन, हरि, गोविंद, दिनेश पालीवाल, भोलायादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहीं।
0 Comments