अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन..
दमोह। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम व भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ जिले के हिंडोरिया ब्लॉक में 24 घंटे का पाठ 24 व 25 जनवरी को संपन्न हुआ।
समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्य साली है जो ऋषियों के स्वामी सच्चिदानंद के अवतार मनुष्य रूप में हम सभी जनमानस के लिए प्राप्त हुए हैं जिनका आज हम सानिध्य प्राप्त कर रहे हैं जिनकी वाणी के माध्यम से चिंतन प्राप्त कर रहे हैं जिनके चरण स्पर्श कर व मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। जिस प्रकार गुरुवर श्री ने कहा है कि मनुष्य के मूल्य तीन कर्त्तव्य होते हैं धर्म, राष्ट्र व मानवता की सेवा इन तीनों कर्तव्यों पर मनुष्य को नितांत चलने की आवश्यकता है जिस पर चलकर के मनुष्य अपना तो कल्याण करता ही है पर समाज का भी कल्याण कर सकता है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि मनुष्य सतयुग में सातों गुड़ी कार्य करता था जिससे लोग प्रकृति से एकाकार रहता था प्रकृति के दर्शन कर लेता था व उनकी आकाशवाणी को अपने कानों तक सुन लेता था जैसे जैसे समय बढ़ता गया मनुष्य रजोगुणी होता चला गया और प्रकृति कि उन भविष्यवाणियों को अपने कानों से नहीं सुन पा रहा और आज इस कलिकाल में मनुष्य पूर्ण रूप से तमोगुड़ी हो गया और पूर्ण रूप से कली काल के गर्त में चला गया।
मंच का संचालन श्री देवी सिंह ने किया व कार्यक्रम के आयोजक गणेश सिंह ने किया एवं सभी मां भक्तों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल वा प्रसाद प्राप्त किया।
संगठन ने पकड़वाई 94 पाव अवैध शराब..
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में चलाएं जा रहे नशाविरोधी जनआंदोलन के तहत सोमवार को 11 बजे शाखा दमोह के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर 94 पाव अवैध शराब जप्त कराई। जानकारी देते हुए आनंदी रजक ने बताया कि नोनपानी तिगड्डा हिण्डोरिया के पास से आरोपी हरिसिंह पिता गुलाब सिंह हिण्डोरिया निवासी द्वारा बाइक पर 94 पाव अवैध शराब का परिवाहन किया जा रहा था जिसकी सूचना हिण्डोरिया चैकी पुलिस की दी गई। पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
0 Comments