जबलपुर नाका बस्ती ने साहित्य की शोभायात्रा निकाली..
दमोह। राम मंदिर निर्माण अभियान समिति जबलपुर नाका बस्ती दमोह द्वारा साहित्य पूजन एवं साहित्य की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ीसंख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता रही। आमचैपरा से प्रारंभ होकर शोभायात्रा पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप दुर्गा मंदिर पर पहुंची। यहां मातृशक्ति द्वारा सुंदरकांड का पाठ किय गया। आरती के उपरांत सभी ने साहित्य पूजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भागवताचार्य कार्तिकेय जी बड़गैया ने सनातन धर्म एवम रामचरित्र व हनुमान जी की भक्ति पर प्रकाश डाला। राजेश उपमन ने दमोह जिले में चल रहे राम मंदिर निर्माण अभियान व धन संग्रह की सम्पूर्ण रचना व आगामी योजना पर प्रकाश डालते हुए सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनों एवम मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
स्टेशन नगर पालिका बस्ती में सुंदर काण्ड एवं विचार गोष्ठी संपंन..
दमोह। श्री राम मंदिर महासंपर्क अभियान के तहत स्टेशन नगर पालिका बस्ती में सुंदर काण्ड पथ, हनुमान चालीसा एवं विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता राजेश चैरसिया रहे। अध्यक्षता सुकई अहिरवाल ने की। मंच पर डॉ भरत शिवहरे, बस्ती के अभियान प्रमुख कपिल नायक, पंकज पांडेय, रानू शुक्ला उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता राजेश जी ने कहा श्री राम मंदिर का निर्माण भारत देश की अस्मिता और राष्ट्र मंदिर के निर्माण की पहल है,हम सभी मिलकर प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण कर रहे है यह हम सबके लिए शौभाग्य का विषय है। सामाजिक जीवन मे प्रतिदिन हमारा चिंतन मंथन होना चाहिए,कि हम सब मिलकर समाज को और विकसित बनाये एकजुट रहे है, विभिन्न षडयंत्रो को पहचान कर उनको कुचलने के लिए प्रतिबद्ध रहे। श्री राम जी के काज को सभी सफल करेंगे ऐसी अपेक्षा है।
इस अवसर पर इंद्र कुमार चैराहा, सतीश तिवारी, पट्टे तिवारी, तरुण सिरोठिया, विजय गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, राजू गुप्ता, मधु गुरु, बालकृष्ण यादव, मोहित तिवारी, लछमन पटेल, गौरव चैराहा, राजुल चोरहा, अखिलेश चैबे, मयंक रैकवार, जनता राज आदि की उपस्थिति रही। संचालन आलोक मुखरैया ने किया।
साहित्य पूजन एवं सुन्दर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन..
दमोह। श्री राम मंदिर निर्माण अभियान समिति बिलवारी मुहल्ला दमोह के द्वारा हरदौल चबूतरा पर 24 जनवरी को साहित्य पूजन एवं सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे राम भक्तों के द्वारा जय श्री राम के नारे लगाकर समूचे क्षेत्र को राममय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सुनील ठाकुर के 1992 मे कार सेवक के रूप अयोध्या जाने पर श्री ठाकुर को सम्मानित किया गया।
इस दौरान संघ के नगर कार्यवाह दिनेश चैबे ने कहा कि बिलवारी मुहल्ला बस्ती मे इतनी अधिक संख्या में राम भक्तों को देखकर बड़ी खुशी हुई उन्होंने कहा कि बस्ती में बिलकुल राममय मे रमी हुई है। उन्होंने संपूर्ण हिन्दू समाज से आव्हान करते हुए कहा कि समस्त हिन्दू परिवार इसी तरह अपनी सामाजिक एकता बनाये रखे। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण अभियान समिति के सदस्य आपके घर पर आयंगे तो उनके लिए जो भी आपसे सहयोग बने वह हर संभव करना है। जब हमारे राम मंदिर बनकर तैयार हो जावेंगा तब ही हमारा राष्ट्र मंदिर बनेगा। संचालन मोन्टी रैकवार व आभार विनोद शांडिल्य, वृजेश सेन के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में बस्ती की महिलाओं के साथ पुरूषों की मौजूदगी में साहित्य पूजन व सुन्दर काण्ड पाठ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मोहन जी, नगर कार्यवाह दिनेश चैबे, विनोद शांडिल्य,राजू दुबे, जगदीश सेन, रमेश पटेल, गजेन्द्र ठाकुर, नीरज चैहान, मोन्टी रैकवार, बबलू मिश्रा, अमित चैहान, रोहित शिबहरे, नीरज रैकवार, यश शर्मा, निहाल शांडिल्य, विजय चैबे, प्रवीण चैबे, मोहन चैबे, राजू सोनी, वालेश मिश्रा, धर्मेन्द्र रोहित सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों की मौजूदगी रही।
0 Comments