जबलपुर हाई कोर्ट में स्थाई कर्मियों की याचिका पर सुनवाई
दमोह। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने बताया कि वन विभाग के 81 स्थाई कर्मी हाई कोर्ट गए थे और अवमानना याचिका पर नोटिस जारी हुआ है। इस मामले में अगली सुनवाई 30 जून 2025 को होगी। नोटिस जारी होने से अधिकारियों में हड़कंप- नोटिस जारी होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह है कि 30 जून को होने वाली सुनवाई में क्या निर्णय लिया जाता है। स्थाई कर्मियों को उम्मीद है कि इस सुनवाई से उनके मामले में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।लंबित नोटिस प्रस्ताव पर होगी चर्चा- सुनवाई के दौरान लंबित नोटिस प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय होगा। स्थाई कर्मियों के भविष्य का फैसला इस सुनवाई पर निर्भर करता है। मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ दमोह जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने बताया कि स्थाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया है और अब उन्हें न्यायपालिका से उम्मीद है। स्थाई कर्मियों को न्याय मिलने की उम्मीद- स्थाई कर्मियों को उम्मीद है कि हाई कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। अब देखना यह है कि 30 जून को होने वाली सुनवाई में क्या निर्णय लिया जाता है और स्थाई कर्मियों के भविष्य का क्या फैसला होता है।

परिवहन एवं यातायात विभाग ने 11 वाहनों पर 22000 रूपये की चालानी कार्यवाही.. दमोह। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गये निर्देशों के तहत परिवहन विभाग एवं पुलिस यातायात विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इस सबंध में यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्को ने बताया कृषि उपज मंडी में देहात क्षेत्रों से आए ट्रैक्टर ट्रालियों में रेडियम लगाए गए। इसी प्रकार परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया बटियागढ़ नेशनल हाईवे पर वाहन चैंकिग की गई। इस दौरान 01 डम्पर ओवरलोडए बस चैंकिग कर 11 वाहनों के 22000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।
अग्रवाल समाज की वृहद बैठक, 8 जुलाई को होंगे चुनाव.. दमोह।
अग्रवाल समाज दमोह की एक बैठक का आयोजन श्री राधा बहू मंदिर महाराजा
अग्रसेन मंदिर फुटेरा वार्ड दो में आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष पद सहित
विभिन्न पदों के चुनाव की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की गई पिछले वर्षों
में अग्रवाल समाज में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत कर लिया जाता था जिसके
द्वारा पूरी कार्यकारिणी बनाई जाती थी लेकिन इस बार सभी की सहमति से समाज
के चुनाव करने की बात पर सहमति बनी जिसमें पांच पदों पर चुनाव किया जाना है
इस चुनाव में सबसे बड़ी खास बात यह है कि कोई भी पद के लिए चुनाव नहीं
होगा बल्कि विभिन्न पदों के लिए एक साथ चुनाव होंगे जिसमें ना कोई हारेगा
ना कोई जीतेगा
मीटिंग में मुख्य रूप से अतुल अग्रवाल विकास अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल जीवनलाल अग्रवाल राजबहादुर अग्रवाल महेश प्रसाद अग्रवाल अनिल अग्रवाल पवन अग्रवाल द्वारका प्रसाद अग्रवाल भगवान दास अग्रवाल दिलीप अग्रवाल रमेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल राकेश अग्रवाल मदन अग्रवाल गुरु दत्त अग्रवाल राकेश गुलाब साइकिल अखलेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल के सी अग्रवाल किशोरी अग्रवाल दीपक अग्रवाल छुट्टु संदीप अग्रवाल दीपक अग्रवाल रम्मा अंकित अग्रवाल प्रथमेश अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल विजय अग्रवाल रवि शंकर अग्रवाल केदारनाथ अग्रवाल डॉ अशोक अग्रवाल सहित समाज के लोगों की उपस्थिति रही चुनाव में खड़े होने के लिए फार्म 20 जून 2025 से मिलेंगे जो की 30 जून 2025 तक जमा कर सकेंगे चुनाव में खड़े होने के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष से अधिक है।
भाजपा दीनदयाल नगर मंडल में शक्ति केंद्रों पर हुई संकल्प मुहल्ला चौपाल.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब
कल्याण के 11 साल के निमित्त दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल दमोह के शक्ति
केंद्र क्रमांक -2 में (बजरिया वार्ड नं 1,2 एवं 3) , शक्ति केंद्र क्रमांक
7 में "मुहल्ला चौपाल" कार्यक्रम संपन्न हुआ , जिसमें विकसित भारत 2047
का संकल्प पत्र का वाचन कर शपथ दिलाई गई
शक्ति
केंद्र कमांक 2 में मुख्य वक्ता जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय ,
उपाध्यक्ष देवल कटारया, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष
गायत्री वंसल, सद्दाम खान , जावेद खान , रामकुमार, आकाश सप्रे, नीलकमल
पारोचे एवं शक्ति केंद्र क्रमांक 7 में मुख्य वक्ता प्रमोद विश्वकर्मा,
पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, नगर महामंत्री महेंद्र अहिरवार उपाध्यक्ष
राधा सोनी, करन सूर्यवंशी संजय उपाध्याय मुकेश नामदेव अजय कछवाह सुनील राज
शशिकांत भारती रेखा रानी समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
0 Comments