बडागांव जैन मंदिर में नवीन जिन प्रतिमाए वेदी पर स्थापित..
दमोह। श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बडागांव जिला दमोह में भगवान प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मंगल आशीर्वाद वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज का एवं मंगल सानिध्य पू.मुनि श्री सुदत्त सागर जी एवं पू.मुनि श्री गुरूदत्त सागर जी का पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव जबलपुर नाका मंदिर दमोह से प्रतिमाओं को ले जाकर बड़ागांव भगवान की भव्य आगवानी की गई।
नगर भ्रमण मुनि श्री के साथ किया गया। द्वार द्वार पर रंगोली, मंगल कलश एवं जलूस द्वारा मंदिर प्रांगण में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एंवं विधान कर मूर्ति स्थापना की गई। सौधर्म इन्द्र विजय जैन कुड़ई, नेमीचंद सफल जैन इंसान इन्द्र, सनत इन्द्र राजेश जैन, महेन्द्र इन्द्र रविन्द्र जैन छोटू ने प्राप्त किया। कार्यक्रम शांतिधारा करने का अवसर प्रथम भावना आनंद जैन, लालचंद जैन, लक्ष्मीचंद राजकुमार जैन एवं शिखरचंद महेन्द्र मौलिक जैन ने किया। वेदी पर मूर्ति स्थापना उपरांत मुनि द्वय का प्रवचन का लाभ उपस्थित जन समूह ने प्राप्त किया।


महेन्द्र जैन फोटो ने सभी आगंतुको का आभार मानकर सहभोग कराने का अवसर प्राप्त किया। यहां पाश्र्वनाथ भगवान मनोज, राजेन्द्र जैन, आदिनाथ भगवान शिखरचंद, महेन्द्र, मौलिक जैन, चंद्रप्रभु भगवान लक्ष्मीचंद, राजकुमार जैन, अनंतनाथ भगवान जयकुमार, आनंद जैन, शांतिनाथ भगवान बाबूलाल, संदीप, ब्रजेश जैन, महावीर भगवान चक्रेश जैन को सौभाग्य मिला।
राजीव गांधी कालोनी जैन मंदिर का स्थापना दिवस मनाया..
दमोह के राजीव गांधी कालोनी स्थित महावीर जिनालय का 21 वां स्थापना दिवस वैज्ञानिक संत आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री की मंगल देशना का लाभ भी सभी श्रावकजनों को प्राप्त हुआ।
शनिवार के बाद रविवार को भी आचार्यश्री राजीव गांधी कालोनी मंदिर से दर्शन उपरांत आहारचर्या के लिए निकले। आचार्य संघ के सोमवार को भी यहां से आहारचर्या हेतु निकलने की संभावना है। वहीं बांदकपुर जैन समाज द्वारा वैज्ञानिक संत के समक्ष लगातार श्रीफल भेंट करके बांदकपुर चलने आग्रह किया जा रहा है।
इधर जबलपुर नाका जैन मंदिर द्वारा पंच कल्याणक उपरांत सहयोगियों का सम्मान समारोह मंगलवार 23 फरवरी को किए जाने तथा इस अवसर पर आचार्यश्री के सानिध्य हेतु प्रार्थना की जा रही है।
0 Comments