संत नामदेव के 108 सूत्रीय जीवन चरित्र महाकाव्य का विमोचन..
दमोह। सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार नामदेव द्वारा रचित संत नामदेव के 108 सूत्रीय जीवन चरित्र आधारित महाकाव्य का विमोचन कार्यक्रम नीलकमल गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया रहे।
विषिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लखन पटैल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय अक्षय नामदेव, नामदेव नुपूर पत्रिका भोपाल के संपादक रविषंकर नामदेव, सागर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेष्वर नामदेव, राष्ट्रीय कवियत्री डाॅ. प्रेमलता नीलम, अधिवक्ता श्यामकिषोर नामदेव बंडा, नामदेव क्षेत्रीय एकता परिषद प्रदेष अध्यक्ष रामभरत नामदेव एवं पूर्व जिला षिक्षा अधिकारी पी.एल. शर्मा की उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा संत नामदेव के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदुपरांत नगर के प्रख्यात कलाकार नर्मदा चैरसिया एवं ओंकार चैरसिया द्वारा संत वंदना की प्रस्तुति दी गई। तदुपरांत नामदेव समाज के स्वजातीय बंधुओं द्वारा अतिथिगण का माल्यार्पण स्वागत किया गया। महाकाव्य की समीक्षा पूर्व जिला षिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत लेखक राजकुमार नामदेव द्वारा महाकाव्य लेखन का उद्देष्य एवं उसमें उल्लेखित महत्वपूर्ण तथ्यों व वृतांतों का विस्तृत विवरण दिया गया।
मुख्य अतिथि जयंत मलैया ने कहा कि आज के कार्यक्रम में मुझे संत नामदेव के बारे में बहुत सी बातों की जानकारी मिली है। संत नामदेव द्वारा 100 करोड़ अभंगों की रचना की जो निष्चित ईष्वर कृपा के बिना संभव नहीं है। आज मैं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अभिभूत हूँ और स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने महाकाव्य के लेखन हेतु राजकुमार और उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी और कहा कि निष्चित ही इस महाकाव्य से नामदेव समाज को एक नई दिषा मिलेगी। कार्यक्रम में नामदेव समाज के स्वजातीय वरिष्ठ, कनिष्ठ बंधुओं एवं अन्य समाज के प्रतिनिधियों, युवा व मातृषक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
0 Comments