Header Ads Widget

समन्वय समिति के साथ बैठक करेंगें कांग्रेस पर्यवेक्षक नीलेश अवस्थी.. महेश अखिया कांग्रेस सेवा दल के ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त..ज्ञान एवं बुद्धि की दात्री मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई..

समन्वय समिति के साथ बैठक करेंगें पर्यवेक्षक नीलेश अवस्थी

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री सतीश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक नीलेश अवस्थी का आज गुरूवार को दोपहर 12ः30 बजे दमोह आगमन हो रहा है। वह जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन एवं नगरीय निकाय चुनाव के लिये गठित समन्वय समिति के साथ अध्यक्ष पद के दावेदारों जिनने कांग्रेस कार्यालय में आवेदन दिये है उनसे वन टू वन रायशुमारी करेंगें।

 महेश अखिया कांग्रेस सेवा दल के ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त 

दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रजनीश सिंह की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अनुशंसा पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा महेश अखियां को बटियागढ़ ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। 

इनकी इस नियुक्ति पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत यादव, संगठन प्रभारी कल्लन भैया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राज कुमार सिंह, सेवादल उपाध्यक्ष राजेश खरे, महामंत्री राजेश साहू, विजय मिश्रा, राहुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मार्तंड सिंह, अजय सरवरिया, अल्ताफ खान, पार्षद साथी रमेश राठौर, राजीव ठाकुर, राधिका जी, बसंत कुशवाहा, गीता ठाकुर, राम लखन सिंह, दीपक मिश्रा, राजा खान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पंडित नितिन मिश्रा, शेख इंतजार ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री महेश अखिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 ज्ञान एवं बुद्धि की दात्री मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई

दमोह। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर कांग्रेस सेवा दल परिवार द्वारा मागंज वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस के महामंत्री रत्नेश चतुर्वेदी के आवास पर कांग्रेस सेवा दल की टीम द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ चुनावी चर्चा भी की गई जिसमें दमोह के विधानसभा, नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा की यह चुनाव बहुत ही प्रतिष्ठा पूर्ण एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए खास है। कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करते हुए धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए राजनीति के शुद्धिकरण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियां आम जनमानस को बताकर जिला एवं प्रदेश में कांग्रेस का पक्ष मजबूत करने के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जनता को रूबरू कराएगी। 

 

इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस का इतिहास कुर्बानियों से भरा है जब इस देश में सुई ्तक नहीं बनती अब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू देश का आर्थिक एवं संवैधानिक ढांचा तैयार कर देश में अमन चैन की स्थापना की थी आज अनेक राजनैतिक पार्टियां भ्रम फैलाकर कांग्रेस को बदनाम करने पर तुली है ऐसे में कांग्रेस सेवादल रामचरितमानस के माध्यम से जनता को हकीकत से रूबरू कराएगी। कांग्रेस सेवा दल की टीम द्वारा शहर के कचहरी मंदिर बजरिया वार्ड नंबर 6 में भी मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर सुंदरकांड पाठ किया गया जिसमें कांग्रेस के महामंत्री सोनू जैन, अमित बुधौलिया, प्रशांत सजारी, सेवादल के उपाध्यक्ष राजेश खरे, पंडित विजय मिश्रा, राजेश साहू, नंदकिशोर पटेल, रत्नेश चतुर्वेदी, राहुल अहिरवार, नितिन खरे, फिरोज सिद्दीकी के साथ ही सेवादल की समस्त टीम उपस्थिति रहीं। सुंदरकांड पाठ का वाचन सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments