Header Ads Widget

भोपाल में दमोह 108 की अनुभवी टीम सम्मानित.. दमोह जेल अधीक्षक विकास कुमार सिंह UP लोक सेवा आयोग में चयनित.. भा. किसान संघ प्रांत की बैठक संपन्न.. कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक.. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आज आयेगी

 दमोह 108 की अनुभवी टीम को किया गया सम्मानित

दमोह/भोपाल। 18 फरवरी 2021 को दमोह के अनुभवी व 10 साल  के अनुभवी 108 कर्मचारी ड्राइवर 108 डॉक्टर ईएमटी का भोपाल में रविंद्र नाथ टैगोर भवन में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया।

 इस अवसर पर चिकित्सा हेल्थ केयर केसीईओ अमिताभ जयपुरिया, प्रोजेक्ट हेड जितेंद्र शर्मा के द्वारा पायलट गजेंद्र चैबे, नईम खान, डॉक्टर ईएमटी प्रेम सेन का सम्मान किया गया यह दमोह के लिए दमोह के कोरोनावायरस के लिए बहुत ही सम्मान की बात रही।

जेल अधीक्षक विकास कुमार सिंह  खंड विकास अधिकारी पद पर चयनित

दमोह। विकास कुमार सिंह का खंड विकास अधिकारी उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग 2011 के पद पर चयन हुआ है जिन्हें वर्तमान में जिला जेल अधीक्षक कार्यालय दमोह मध्यप्रदेश में सेवाएं देंगे। विकास कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पूर्वांचल इलाके अयोध्या से लगे हुए बस्ती जिले के पूरे हेमराज गांव के रहने वाले है। 

विकास कुमार सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा छावनी, बस्ती हाई स्कूल, इंटर मीडीयट, स्नातक, बी.एड. ग्वालियर, मध्य प्रदेश से हुई है। पूर्व चयन संविदा शिक्षक मध्यप्रदेश 2011, प्राथमिक शिक्षक उत्तर प्रदेश 2012, टी.जी.टी. हिंदी जवाहर नवोदय विद्यालय 2012, महिला सशक्तिकरण अधिकारी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2012, आबकारी उपनिरीक्षक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2013, जिला जेल अधीक्षक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2014, सहायक आयुक्त सहकारिता मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2015 के पद पर रह चुंके है। 2018 में आबकारी निरीक्षक पर चयन मिल जाता किंतु किसी की सीट खराब न हो अतः वरीयता सूची में शामिल नही किया गया। कक्षा बारहवीं में तीन विषयों में फेल होने के पश्चात ये उपलब्धियाँ और भी बढ़ जाती हैं। हिंदी साहित्य विषय के साथ हिंदी माध्यम में चयन हुआ है। विकास कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पूर्वांचल इलाके अयोध्या से लगे हुए बस्ती जिले के पूरे हेमराज गांव के रहने वाले है।

भारतीय किसान संघ प्रांत की बैठक संपन्न..

दमोह। भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जबलपुर में किया गया। बैठक में प्रदेश प्रांत संभाग जिला के पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा हुई। दमोह से बैठक में शामिल हुए मीडिया प्रभारी राममिलन पटेल से अवसर पर कहा कि दमोह जिले में किसानों के साथ आफत की बौछार जमकर हुई ओलावृष्टि किसान है काफी चिंतित है। ग्राम खजरी, सिंगापुर, मानपुरा में रात में ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह बर्बाद नष्ट हो गइ्र है। दमोह, पथरिया, सतपारा, सूखा एवं आसपास के ग्रामों में ज्यादा ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयों द्वारा मांग की गई है कि फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाएं जिससे किसानों को जो नुकसान हुआ है उसका मुवाबजा मिल सकें।

भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश सरकार से यह मांग करता है कि किसानों को अतिवृष्टि के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है उनको सरकार 6ध्4 के राजस्व संहिता के तहत तुरंत राहत पहुंचाएं एवं फसल बीमा योजना के तहत किसानों को तुरंत राहत दी जाएं, राजस्व विभाग से तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में भरत पटेल, मंत्री प्रदेश  आरसी पटेल, दामोदर प्रसाद पटेल, दमोह से मीडिया प्रभारी राममिलन पटेल सहित बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रहीं।

कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक संपंन..

दमोह। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर समन्वय समिति के साथ पर्यवेक्षकों ने दावेदारों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक नीलेश अवस्थी ने कहा कि पिछले समय रायशुमारी सुझाव आवेदन हो चुके हैं अब अतिशीघ्र आलाकमान को पैनल बनाकर देना है और हमें पंजाब राज्य की तरह नगरीय चुनाव में भी फतह करना है।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि वह जानते हैं कि जिन्होंने आवेदन दिये हैं वह उदारता दिखाएं और किसी एक दमदार प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएं जिससे हम भारतीय जनता पार्टी को परास्त कर सकें। सतीश जैन, यशपाल राजपूत, निधि श्रीवास्तव, गजेंद्र चैबे, संतोष भारती, ललित नायक, सतीश नायक, मनु मिश्रा, संजय चैरसिया, मानक पटेल, रोहन पाठक, परम यादव, लालचंद राय, सोनू जैन, विक्रम ठाकुर, राशू चैहान, वीरेंद्र सिंह, नितिन मिश्रा, मंजीत यादव, भूपेंद्र आजवानी, अजय सरवरिया, अभिषेक डिम्हा, वीरेंद्र चैबे, आशुतोष शर्मा, अफजल खान, वीरेंद्र पटेल, संजय सेठ, सुशीला सिरोठिया, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मुरसलीम कुरैशी, प्रशांत हजारी, शुभम तिवारी, पप्पू कसौटया, अमर सिंह जिनमें से कई पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद की दावेदारी की है।

पर्यवेक्षक से कहा कि सामान्य सीट होने के कारण हम सब का उत्साहित होना लाजमी है और यह सभी जानते हैं कि टिकिट किसी एक को ही मिलना है पार्टी जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी बनाएगी हम सब मिलजुल कर कांग्रेस को विजय बनाएंगे। बैठक के बाद समन्वय समिति ने उपस्थित संभावित पार्षद प्रत्याशियों एवं कांग्रेसजनों से भी राय मुशायरा किया। इस अवसर पर रफीक खान, दीपक मिश्रा, मिक्की चंदेल, रमेश राठौर, हेमराज, राजू ठाकुर, पप्पू साबिर, रवि चैधरी, जीशान पठान, शानू जुनेजा, अजय जाटव, विजय रैकवार, फारुख भारती समेत अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष माण्डवी चैहान आज आयेगी

दमोह। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एवं महिला कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माण्डवी चैहान का आज 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आगमन हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन करेंगे तत्पश्चात वह पार्षद पद के दावेदारों से रायशुमारी कर दिनांक 8 मार्च को भोपाल में आयोजित महिला कांग्रेस सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगी। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जनों से उपस्थिति की अपील की गई है।



Post a Comment

0 Comments