ब्रह्मचारिणी साधना दीदी का समाधि पूर्वक मरण..
दमोह। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका रत्न 105 पूर्णमति माताजी के ससंघ मंगल सानिध्य में ब्रह्मचारिणी साधना दीदी दस प्रतिमा धारी देवरी की मंगल समाधि दोपहर में हो गई है। उनके अंतिम क्रियाओ हेतु डोला यात्रा नन्हे मंदिर धर्मशाला से गौशाला जटाशंकर ले जाई गई।
इस अवसर पर गाजियाबाद जी के साथ गाजे बाजे के साथ ब्रह्मचारी दीदी की अंतिम यात्रा घंटाघर अंबेडकर चैक कीर्ति स्तंभ होते हुए जटाशंकर के समीप यदियति विहारबिहार गोशाला परिसर पहुंची जहा उनकी की अंतिम संस्कार की क्रियाएं संपन्न हुई। अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोगों की मौजूदगी रही।
आर्यिका रत्न पूर्ण मति माता जी का वांसा की और विहार.
इधर पूर्णमति माताजी का सागर की ओर बिहार हो गया। कुंडलपुर में चातुर्मास करने के बाद कल ही आर्यिका रत्न सकलमति माताजी का दमोह नगर आगमन हुआ था। आज प्रातः श्रावकजनों को आचार्यश्री का पूजन एवं प्रवचन का लाभ प्राप्त हुआ था। वहीं ब्रहम्चारणी साधाना दीदी की समाधि के बाद माता जी का विहार हो गया। माता जी का संघ सहित ढाना की ओर विहार चल रहा है।
चोपरा चोबीसा में मुनिश्री प्रबुद्वसागर की आगवानी..
चौपरा चौबीसा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य गुरु प्रबुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में 22 से 29 अप्रैल 2021 तक पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहे है। आज मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी महाराज की भव्य अगवानी ग्राम चोपरा चौबीसा में की गई। इस अवसर पर सभी धर्म जाति वर्ग के लोग उपस्थित रहे। पंचकल्याणक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमल चंद जैन उपाध्यक्ष सचिन मोदी ज्ञानचंद जैन अनिल जैन रत्नेश चौधरी अरुण समैया सौरभ मोदी दीवान चंद्रभान सिंह इंद्रजीत सिंह देवेंद्र सिंह सरदार सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही । बाद में मुनिश्री का कुंडलपुर के बड़े बाबा के दर्शनार्थ विहार हो गया।
0 Comments