Header Ads Widget

जबेरा विधानसभा क्षेत्र के दमदार.. तेंदूखेड़ा ब्लॉक के शिक्षकों ने कोविड केयर सेंटर को जनरेटर भेंट किया.. विधायक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी निधि से पांच पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रदान दिए.. इधर दर्पण रोटी बैंक जबेरा प्रतिदिन 50 मरीजो और परिजनों को कर रहा है खिचड़ी वितरण..

 प्राऊड आफ एंड थैंक्स तेंदूखेड़ा जबेरा क्षेत्र के दमदार.. 

दमोह। कोरोना संक्रमण काल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है वही सेवाभावी लोग और संगठन भी कोरोना को मात देने आगे आते जा रहे हैं जबेरा विधानसभा क्षेत्र में आज 3 ऐसी तस्वीरें सामने आई जिन्हें देखकर इनको जबेरा क्षेत्र का दमदार लिखने में हमें कोई संकोच नहीं हो रहा है।

शिक्षकों ने कोविड केयर सेंटर को जनरेटर दिया..

                                        

तेंदूखेड़ा ब्लॉक के शिक्षकों ने करीब 75000 की राशि एकत्रित करके कोविड केयर सेंटर में होने वाली बिजली की परेशानी को ध्यान में रखकर भर्ती मरीजों की सुविधा हेतु इलेक्ट्रिक जनरेटर भेंट किया है। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जीपी अहिरवाल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एनएस राजपूत, शासकीय अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गुड्डा सिंह ठाकुर प्रांतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष के.एल.चौकसे, स्वदेश नेमा, शंकर लाल झरिया ,परम लाल अहिरवाल ,गनेश राज,मानक लाल अहिरवाल शिक्षक द्वारा कोविद सेंटर प्रभारी राजेश अहिरवाल एवं सहयोगी स्टाफ रागिनी पटेल, वर्षा सिसोदिया रतिराम अहिरवाल सुपरवाइजर को जनरेटर सौंपा । जनरेटर प्राप्त होने पर समस्त कोविद सेंटर स्टाफ द्वारा शिक्षा विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक निधि से 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए..

                                      

जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा को पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विधायक निधि से उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया की तेन्दूखेड़ा कोविड सेंटर में समस्त सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी है वर्तमान में बढ़ते संक्रमण और तीसरी लहर के अंदेशा को देखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, चेतन जैन, सुरेश चंद, अनूप सिंह तेजगढ़,  विवेक जैन, डा परम सिंह, नर्मदा दुबे, निज सचिव माधवेन्द्र सिंह, सुरेश सेन, सुरेंद्र सेन एवं लैब टेक्नीशियन सतीश वर्मा,भागीरथ अहिरवार आदि की उपस्थिति रही।

जबेरा कोविड़ सेन्टर के लिए 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिए

विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबेरा कोविड़ सेन्टर के लिए पांच ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर विधायक निधि लागत 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि से प्रदान किए। कोविड-19 सेंटर जबेरा में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे, विधायक के द्वारा प्रदान किए गए। विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कोविड़ सेन्टर मे जो भी उपकरण अवश्यक होगे, उपलब्ध कराऐ जाऐंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग वैक्सीन लगवाऐ, मास्क का उपयोग करे, अवश्यक हो तभी घर से निकले।इस मौके पर डा ठाकुर, डा सौरभ सोनी, सासंद प्रतिनिधि रूपेश सेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिघई, रविशंकर वाजपेयी, बिकास राय, स्टाप नर्स उपस्थित रही।

दर्पण रोटी बैंक जबेरा कर रहा है मरीजो को खिचड़ी वितरण..

                                    

 दर्पण रोटी बैंक के सदस्यों ने जबेरा ग्राम में संचालित कोविड सेंटर में आज भी 40-50 संक्रमित और उनके परीजनों को खिचड़ी बना कर एक वक्त का मध्यान भोजन वितरण किया। इस अवसर पर संस्था सदस्यों का कहना था कि हम भोजन को वितरण नही कर रहे बल्कि हम भोजन के दाने से यह विनती करते है कि हर एक दाना ईश्वरीय दाना हो और एक व्यक्ति स्वस्थ होकर सब अपने परिवारजनों से मिल सके। ओर फिर वही जीवन व्यतीत कर सके जो हम जीते है। आज के सहयोगी साथी दीपक झारिया, अंकित झारिया, नारायण शर्मा, विकाश झारिया, नीलम मेहरा, रूचि मेंहरा आदि रहे। तेंदूखेड़ा से विशाल रजक की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments