गौ शाला में पौधारोपण के साथ संगोष्ठी आयोजित
दमोह। जैन समाज की अग्रणी संस्था जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस से एक माह तक पर्यावरण माह तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार को आचार्य विद्यासागर गौशाला में पौधा रोपण के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर सहभगिता दर्ज कराई।
आक्सीजन हव वतर्मान पर्यावरण के लिए आवश्यक बिषय पर आयोजित संगोष्ठी में आमंत्रित अतिथि रुपचंद जैन संगम, देवेंद्र सेठ, अरुण प्रधान, अभिषेक जैन, सवन सिलवर, राजकुमार जैन तारण के अलावा मुख्य वक्ता डा. अनिल चौधरी अपने विचार रखे। शैलेंद्र बजाज, दिनेश जैन छाया, मुकेश जैन ग्रेन, मुकेश जैन किराना, अवध जैन द्वारा आमंत्रित अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सुधीर जैन डब्लू, महेंद्र जैन करूणा, राजेश जैन द्वारा गौशाला समीति के सदस्यों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ सदस्य अशोक जैन द्वारा अपने पुत्र का जन्मदिन भी गौशाला परिसर में पौधा रौपण करके मनाया गया। अतिथियों के साथ संदेश चौधरी, राकेश पुजारी, राजेश हरदुआ आदि ने भी पौधा रौपण किया।
कार्यक्रम का संचालन आलोक पलंदी एवं आभार राकेश पलंदी ने व्यक्त किया। आक्सीजन बैंक सहित सभी कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाज जन का भी आभार इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलेश जैन चौधरी, विकास जैन संतोष जैन अविनाशी, नरेंद्र जैन, ज्ञानेंद्र इटोरया, महेंद्र जैन सहित समाज जन उपस्थित रहे।
0 Comments