अखिल भारतीय रंगोली प्रतियोगिता के विजेता घोषित..
दमोह। जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा आयोजित अखिल भारतीय रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए है। अध्यक्ष सवन जैन सिलवर ने बताया कि कोरोना काल में आनलाइन आयोजन हेतु एक समिति बनाकर संयोजक वीर सुधीर जैन को बनाया गया था।
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 250 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिनमें से चयन कर्ताओं ने प्रथम दृष्टि में 64 पोस्ट चयन किया था तदुउपरांत द्वितीय राउंड में 12 प्रविष्टी का चयन किया गया था। जिसमें से प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय का निर्णय बहुत ही कठिन था। इसलिए निर्णायकों ने आनलाइन वोटिंग एवं अन्य टास्क भी प्रतियोगियों को दिये थे। फेसबुक एवं अन्य सर्वे में प्राप्त मूल्यांकन का प्रयोग कर अिंतिम निर्णय लिया गया है।
जिसके अनुसार प्रथम पुरूस्कार भावन सुमित कोल्हापुर, द्वितीय पुरूस्कार सोम्या जैन जबलपुर, तृतीय पुरूस्कार रत्ना जैन महाराष्ट्र को चुना गया है। अन्य विशेष पुरूस्कार के लिए अस्मिता भिसिकर, रानू वैभव जैन, श्वेता देवलस, आकांक्षा जैन दमोह को चयनित किया गया है। प्रतियोगिता के सह प्रभारी दिलेश जैन चैधरी ने प्रतियोगिता में चयनित एवं जिनका चयन नहीं हुआ है ऐसे सभी प्रतियोगी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है वही मंत्री चैधरी राजकुमार जैन तारण ने सभी प्रतियोगी एवं वोटिंग करने वाले आनलाइन वोटर एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया है।
प्रयास पर्यावरण संस्था का डायमंड पार्क में पौधारोपण
दमोह। नगर के प्रमुख पर्यावरणीय संगठन प्रयास पर्यावरण संस्था ने अध्यक्ष पारस कुमार जैन एवं संगठक डाॅ. एल.सी.जैन के नेतृत्व में इस सीजन का द्वितीय पौधारोपण डायमंड पार्क में किया। जिसमें उपस्थित सदस्यो ने खरपतवार की सफाई करते हुये मधुकामिनी, फाइकस, विद्या आदि उद्यानिकी पौधो का रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमोद कुमार जैन, मोहन राय, जीपी पटैल, संतोष जैन, हरिश्चंद्र सिंह, डाॅ. साहू, श्री खान एवं नितिन जैन ने सक्रिय भागीदारी प्रदान की।
0 Comments