Header Ads Widget

विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह जगह पौधारोपण.. अंकुर कार्यक्रम तहत कलेक्टर ने पौधा लगाया.. जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अजाक्स संघ, प्रयास पर्यावरण संस्था, छात्र क्रांति दल, उन्मुक्त संस्था ने लगाए पौधे.. बांसा में मुनि सुब्रतनाथ तीर्थ में पौधरोपण..

 अंकुर कार्यक्रम तहत कलेक्टर ने पौधा लगाया..

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्वेश्य से जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हेतु अंकुर कार्यक्रम की अवधारणा तैयार की गई है। इसी उद्देश्य से अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री एस.कृष्ण चैतन्य ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में कदम का पौधा रोपण किया।

 इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव ने गुलमोहर का पौधा, अपर कलेक्टर श्री एनआर गौड़ ने बरगद का पौधा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव ने नीम का पौधा एवं  इस अभियान की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने पीपल के पौधे का रोपण किया। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने बताया कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण, जन सामान्य के प्रोत्साहन हेतु जिले वार चयनित विजेताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्राणवायु अवार्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पौधा रोपण कर अभियान को सफल बनायें।

जैन मिलन ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली..

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा द्वारा जैन धर्मशाला के समीप पौधा रौपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिशन ग्रीन दमोह के संरक्षक सिद्धार्थ मलैया रहे। आमंत्रित अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेम कुमार सराफ, राष्ट्रीय सयुक्त मंत्री अतिवीर आर के जैन, दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, शाखा के संरक्षक राकेश पुजारी व नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ग्रीष नायक रहे।  अतिथियों ने पेड़ों की महत्वता बताते हुए इस साल बारिश के सीजन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने की सभी से अपील की। दिनेश जैन छाया एवं मुकेश जैन द्वारा आमंत्रित अतिथियों का तुलसी के पौधे से सम्मान किया गया। संचालन मंत्री चैधरी राजकुमार जैन तारण द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नगर प्रमुख शाखा के अध्यक्ष सवन जैन सिलवर, कार्यक्रम प्रभारी वीर जवाहर जैन, संतोष जैन अविनाशी, अरुण जैन, जिनेन्द्र उस्ताद, राजेश जैन ओशो, दिलेश जैन चैधरी, शैलेंद्र बजाज, संजय सराफ, आलोक पलंदी, शैलेंद्र मयूर, चक्रेश सराफ, सुधीर जैन डवलू, मुकेश जैन ग्रेन, अशोक जैन हास्पिटल, रज्जन शाहपुर, विकल्प जैन, अनिल जैन फोटो, पदम जैन लहरी, विकास जैन, राजेश हिनोती, संदेश चैधरी, अखलेश पंडित, प्रभात जैन, सचिंन्द्र जैन के.सी जैन आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

विद्यार्थी परिषद का प्लांटेशन फॉर ऑक्सीजन अभियान

दमोह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के द्वारा प्लांटेशन फॉर ऑक्सीजन अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया। जिला एसएफडी सयोंजक नीलेश राठौर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के आयाम द्वारा प्लांटेशन फॉर ऑक्सीजन नामक अभियान वृहद वृक्षारोपण करने को लेकर चलाया जा रहा हैं। यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 10 जून तक चलाया जा रहा हैं। 

 जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति 5 पौधे लगाए एवं पौधा लगते वक्त की तस्वीर और अपना संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए प्रस्तुत करेगा। इस अभियान में जोड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति अपने परिचितों को भी 5-5 वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे गया है अभियान के तहत पूरे प्रांत भर में हजारों पौधे लगाए जा सकेंगे। प्रमुख रूप से प्रान्त कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार, नगर अध्यक्ष कुलदीप जैन आदि बड़ी संख्या सभी ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

प्रयास पर्यावरण संस्था ने डायमंड पार्क में पौधारोपण 

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर प्रयास पर्यावरण संस्था ने जबलपुर नाका स्थित डायमंड पार्क मेें पौधारोपण किया। संस्था के संगठक डाॅ.एल.सी.जैन, अध्यक्ष पारस कुमार जैन मार्गदर्शक, नेम कुमार सराफ एवं डाॅ. अनिल चैधरी के नेतृत्व में उपस्थित पर्यावरण मित्र, रामशंकर दुबे, प्रमेन्द्र जैन, अमर जैन, मोहन राय, सतीष जैन, विजय दुबे, प्रमोद कुमार जैन, डाॅ.सुधीर वैद्य, महेन्द्र जैन, एमके खरे, हरिशचंद्र सिंह, पलाश जैन आदि ने उत्साह पूर्वक पौधारोपण में भाग लिया। 

पौधारोपण के पश्चात् पार्क परिसर में ही संबंधिक बैठक का आयोजन हुआ जिससे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बक्साहा के सघन वन में हीराउत्खन्न के लिए लाखों वृक्षों को काटने का विरोध पत्र भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन को दिया जाएं। संस्था के अगले प्रोजेक्ट के लिये स्थान चयन हेतु सदस्यों से सुझाव मांगे गए। अंत में प्रयास पर्यावरण संस्था सदस्यों से संबंधित प्रियजनों का कोरोना काल में स्वर्गवास हो जाने पर श्रीमती संगीता चैरसिया, श्री शिवशक्ति पाठक, बृजलाल जैन, जिनेन्द्र जैन, संतोषरानी जैन, जयंती जैन, खेमचंद बजाज एवं उपयंत्री सुशील अग्रवाल को 2 मिनिट का धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजाक्स संघ ने न्यू दमोह में किया पौधारोपण

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील अजाक्स दमोह द्वारा सीताबाबली न्यू दमोह में पौधारोपण किया गया। डॉ.मोहन सिंह आदर्श तहसील अध्यक्ष अजाक्स का मानना है कि अजाक्स संघ कर्मचारियों के अधिकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर लगातार चिंतन करता है, वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन की कमी के कारण हमारे कई साथियों की सांसें थम गई, इस हेतु पर्यावरण के विस्तार हेतु अजाक्स संघ द्वारा 25 पौधे रोपित किए गए जिसमें प्रमुख पौधा मुनगा को प्राथमिकता देकर रोपित किया गया। 

                                      

विशेष मार्गदर्शक श्री प्रताप रोहित संरक्षक जिला अजाक्स, इंजी.अमित अहिरवार उपाध्यक्ष जिला अजाक्स दमोह रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक फागुलाल, तुलाराम अहिरवार उपाध्यक्ष, डॉ सुभाष अहिरवार महासचिव, कैलाश अहिरवार सचिव, प्रमोद अहिरवार महासचिव, शैलेन्द्र अहिरवार सह सचिव, प्रमोद (पप्पू) सहसचिव श्री राजकुमार कछवाह, गुलाब पेंटर के साथ तहसील अजाक्स ने कोविड 19 के नियमों का पालन करने एवं टीके लगवाने की सभी से अपील की है।

पर्यावरण दिवस पर उन्मुक्त संस्था ने किया वृक्षारोपण

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्मुक्त सर्जन कल्याण समाज सेवी संस्था दमोह द्वारा सर्किट हाउस पर पांच वृक्षों का वृक्षारोपण किया जिसमें संस्था के सह सचिव राहुल पाठक ने बताया की आज हम सभी भलीभांति से आॅक्सीजन का महत्व जान चुके है। इसकी कमी के कारण ही हमने अपने बहुत से करीबी लोगों को खो दिया है भविष्य में पानी का संकट भी साफ नजर का रहा है। आॅक्सीजन व पानी का सर्वोत्त स्त्रोत हमारे आज के बोए हुए पेड़ ही होगे। 


अतः इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाएं। आओ हम इस दिवस को ओर भी यादगार बनाएं और अपने खोए हुए करीबियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कम से कम दो पेड़ लगाएं। जिससे आने वाले समय में पानी और आक्सीजन का संकट फिर उत्पन्न न हो और प्रकृति के ऋण से हम मुक्त हो। इस अवसर पर देवेन्द चैबे, सोनू पाण्डेय, मित्तू पाराशर, राहुल पाठक की उपस्थित में कोविड-19 का नियमों का पालन करते हुए पौधारोपण किया गया।

छात्र क्रांति दल ने नेहरू पार्क में रौपे 101 पौधे..

दमोह। छात्र क्रांति दल छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संपूर्ण जिला स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 101 पौधों का रोपण संगठन द्वारा किया गया। दमोह में नेहरू पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकेष रोहितास, युवा समाजसेवी कृष्णा पटैल, नगर अध्यक्ष प्रषांत विष्वकर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, सौरभ सोनी, शुभम पटैल, त्रिलोक पटैल, शैलेष दुबे, रामसेवक लोधी, मनु अग्रवाल, शुभम जैन, सुलभ दुबे, बाबूलाल विष्वकर्मा, केषव कुर्मी सहित संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

बांसा में मुनि सुब्रतनाथ तीर्थ में पौधरोपण..

दमोह। श्री शनि ग्रह अरिष्ठ निवारक मुनिसुव्रत नाथ भगवान की अनुकंपा एवं आचार्य गुरुदेव उदार सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद से  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे मुनिसुव्रत तीर्थ पर तीर्थ के ट्रस्टियो द्वारा एवं सकल दिगम्बर जैन समाज बांसा ने मिलकर वृक्षारोपण किया। 

 मुनिसुव्रत युवा संघ के मिडिया प्रभारी गौरव सिघंई ने बताया की इस हरित क्रांति का विशेष आगाज आज श्री मुनि सुव्रत तीर्थ पर किया गया  स सभी  ने स्वच्क्ष, शांत, प्राकृतिक वातावरण बनाये रखने के लिए इस हरित क्रांति महोत्सव को साथ मिलकर सफल बनाया एवं वृक्षो के संरक्षण हेतु संकल्पित हुए यहाँ लगभाग २० तरह के पौधों को लगाया गया है इसके  अलावा क्षेत्र के साथ पूरे गांव मै लगभग १० हजार पौधे लगाने लिए संकल्प लिया गया संघ के दुबरा हम सभी मुनि सुब्रत संघ के युवा और बालिका मंडल के दुबारा बकासुबाहा जंगल के संरक्षण के लिए भी आवाहन किया गया..

Post a Comment

0 Comments