1 कोरोना मरीज मिला, 25 जून को टीकाकरण नहीं
दमोह। जून के 24 वें दिन जरूआगुड़ा निवासी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आई है। जबकि आज पांच हजार से अधिक लोगो का टीकाकरण किया गया। इधर प्रदेश में शुक्रवार 25 जून 2021 को शासकीय कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा। इस दिन कोविड टीकाकरण- सत्रों के स्थान पर नियमित टीकाकरण (माँ एवं बच्चों के) सत्रों का आयोजन होगा। संचालक (टीकाकरण) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. संतोष शुक्ला ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला टीकाकरण अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिये हैं। जिससे दमोह जिले में भी 25 जून को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
युवा इकाई ने किया कोरोना वेररियर्स का सम्मान
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश युवा इकाई जिला दमोह के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्म दिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें प्रत्येक वर्ष सम्मान दिवस पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता रहा हैं। विगत वर्ष से इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना वेररियर्स का सम्मान किया गया था। इस वर्ष कोरोना वायरस रोकथाम हेतु टीकाकरण आवश्यक है और इस हेतु टीकाकरण की जो टीम सराहनीय कार्य कर रही है उसके लिए टीकाकरण अधिकारी डॉ.रेक्सन अल्बर्ट के साथ उनकी टीम का सम्मान किया गया।
वैश्य महासम्मेलन से संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला प्रभारी सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, युवा अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विक्रम साहू, महामंत्री प्रिंस असाटी, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, अमित गुप्ता मौजूद रहे। सम्मान, शॉल, तिलक, वंदन, मोमेंटो, माला, एवं सम्मान प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मान पाने वाले डॉ.रेक्सन अल्बर्ट, डॉ संगीता त्रिवेदी, डॉ.नितेश खरे, द्वारका प्रसाद चक्रवर्ती, मीरा विश्वकर्मा, नीरज सोनी, इमरान खान (वैन चालक), बबिता ठाकुर, ज्योति ठाकुर, लक्ष्मी राय, सीमा लोधी, किसी कारण जो व्यक्ति पहुंच नहीं सके। उनका सम्मान पत्र माला मोमेंटो आदि डॉक्टर रेक्सन अल्बर्ट को दिए गए।
कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर जायजा लिया..
दमोह। कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य वृद्धाश्रम पहुंचे, बुर्जुगों से मिले और व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया। चैतन्य ने चिकित्सा सुविधा और दवाईयों आदि के बारे में भी जाना। श्री चैतन्य आज दोपहर करीब 12 बजे वृद्धाश्रम पहुंचे थे। यहां रह रहे बुर्जुर्गो ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव और डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी मौजूद रही।
कलेक्टर ने यहां वृद्धजनों से पेंशन मिलने की जानकारी ली, बताया गया मिल रही है। पानी की समस्या बताये जाने पर नगर पालिका अधिकारी को तत्काल पर्याप्त पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिये गये साथ ही परिसर के सामने आवश्यक सुधार के लिये भी कहा गया। कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा यहां जो भी व्यवस्थाएं हैं, उसे और बेहतर कराई जायेगी। यहां पहुंचने पर कलेक्टर ने नाश्ता-भोजन-चाय आदि के बारे में जानकारी ली, भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों से भी चर्चा की।
कलेक्टर ने परामर्श व पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण किया
दमोह। कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य दोपहर में जिला परामर्श एवं पुर्नवास केन्द्र (डीडीआरसी) पहुंचे। उन्होंने यहां पूरी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्री चैतन्य ने केन्द्र का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा उन सुविधाओं का आमजन लाभ लें। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव और डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी मौजूद रही।
कलेक्टर ने यहां फिजियोथैरेपी कक्ष पहुंचे, 2 मरीजों की फिजियोथैरेपी की जा रही थी, के बारे में डॉ रियाज कुरैशी ने पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया यहां प्रतिदिन मरीज आ रहे है। यहां दिव्यांगजनों के लिये शू तैयार किये जाते हैं, कक्ष पहुंचकर जायजा लिया, इस संबंध में जानकारी डॉ रियाज द्वारा दी गई। डॉ रियाज ने बताया सेरिबल पालिसी के 2 बच्चे यहां आ रहे है, स्पेशल लर्निंग रूम का अवलोकन किया गया। यहां बताया गया एक बच्चे ने यहां स्पेशनल लर्निंग कर 10 वीं उत्तीर्ण कर ली है। इस दौरान यहां आडियो मेट्री रूम, जिम का भी अवलोकन किया गया।
0 Comments