Header Ads Widget

अब लोक सेवा केंद्रों से खाद्यान्न की डुप्लीकेट पात्रता पर्ची एक दिन में.. सद्भावना दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई प्रतिज्ञा.. गर्ल्स कालेज, नगरपालिका, जिला चिकित्सालय में शपथ.. विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पौधारोपण.. पथरिया में भगवती मानव कल्याण संगठन की बैठक संपन्न..

 अब लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न की डुप्लीकेट पात्रता पर्ची एक दिन में 

दमोह। जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने बताया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियमए 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को डुप्लीकेट पात्रता पर्ची जारी करने की सेवा लोक सेवा केंद्रों पर समाधान एक दिन तत्काल सेवा अंतर्गत प्रारम्भ की गई है। 

उन्होंने बताया अब लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न की डुप्लीकेट पात्रता पर्ची एक दिन में ही प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए आवेदकों को तहसील स्तर पर संचालित लोक सेवा केंद्रों पर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन करते समय आवेदक के पास आधार कार्ड और समग्र परिवार आईडी होना आवश्यक है।

कलेक्टर ने दिलाई अधिकारियों.कर्मचारियों को प्रतिज्ञा

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतिज्ञा में कहा गया मैं प्रतिज्ञा करताध्करती हूं कि मै जातिए सम्प्रदायए क्षेत्रए धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूंगाध् करूंगी। मैं पुनरू प्रतिज्ञा करताध्करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा सुलझाऊंगी।


ज्ञातव्य है 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम का अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा आज दिलाई गई।इस अवसर पर अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ एसडीएम राकेश सिंह मरकाम एसडीएम तेन्दूखेड़ा अंजली द्विवेदी एसडीएम हटा गगन बिसेनएसडीएम पथरिया अभिषेक सिह ठाकुर डिप्टी कलेक्टर अदिति यादव तहसीलदार डॉ बबीता राठौर कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश सिंह हजारी सहित अन्य अधिकारी.कर्मचारीगण मौजूद थे।

सद्भावना दिवस पर गर्ल्स कालेज में शपथ ग्रहण

दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में सद्भावना दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार द्वारा सभी को जाति संप्रदाय क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कालेज के सभी अधिकारी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए जिन्होंने कोरोना वायरस का पालन करते हुए  प्राचार्य द्वारा दिलाई गई शपथ को ग्रहण किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पी एल जैन डॉ किरन दुबे  डॉ रेखा जैन, डॉ अरुणा जैन श्रीमती मालती नायक डॉ एन पी नायकए डॉ के के उमाहियाए डॉ मुदिता प्रवीण श्रीवास्तवए डॉ आराधना श्रीवासए श्रीमती प्रीति वर्माए डॉ असलम खान डॉ ब्रजेन्द्र कुसमरिया श्री प्रणव मिश्रा दीपक सैनी अंकित कुमार ऋषि चंद गुप्ता श्रीमती जया अहिरवार कुण् भारती चौरसिया कुण् प्रिया थापा श्री रामलाल शर्मा एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

नपा में अधिकारियों .कर्मचारियों ने ली शपथ.

दमोह। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों.कर्मचारियों के द्वारा सदभावना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकताए अखंडता एवं सदभाव को बनाये रखने के लिए एक साथ शपथ ली गई। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अरविंद सिंह राजपूतए प्रेम चौहानए अजेंद्र सिंहए विकास शर्मा एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला चिकित्सालय में सद्भावना दिवस पर ली शपथ
दमोह। 
जिला चिकित्सालय दमोह में सद्भावना दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जाति, संप्रदाय धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के साथ कार्य करने व हिंसा का सहारा लिए बिना समस्त प्रकार के मतभेद, बातचीत और संविधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ग्रहण की गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी, डॉ.सचिन तिवारी, माधव सिंह ठाकुर, एलसी ताम्रकार, मंजूषा एरियल, सविता ठाकुर, कीर्ति मिश्रा, शिवांगी प्रधान, दीपक दुबे, राजकुमार पटेल, जीपी अहिरवाल, भूप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, उमेश बागरी, राहुल सेन, मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संदीप चैबे मंटू, सविता स्थापक, कृष्णकांत प्रजापति, श्रुति ताम्रकार सहित समस्त सदस्यों की उपस्थिति में ली शपथ ली गई।

संगठन की बैठक,कार्यकर्ताओं को दिए कड़े निर्देश
दमोह।
 भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्त्वाधान संगठन में जिला अध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह के द्वारा लगातार दमोह संगठन को आगे और गति देने के लिए जगह-जगह बैठक का आयोजन कर संगठन के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जा रहे हैं। जहां पथरिया में बैठक कर कार्यकर्ताओ को कड़े निर्देश दिये। जिससे दमोह जिला जल्द से जल्द नशा मुक्त मांसाहार मुक्त, अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त हो सकें। अब समय आ गया है कदम से कदम मिलाने का।

 इस अवसर पर पार्टी की प्रांतीय महासचिव बहिन उमा दीदी जी, प्रांतीय किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल, भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव पर्वत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह, सचिव ओमपाल सेन, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बहन दुर्गा पटेल, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह, युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष खिलान पटेल, संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण पटेल, मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में राजाराम नामदेव, मूरत सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित संगठन एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर किया पौधारोपण

 दमोह। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर समस्त फोटोग्राफर यूनियन द्वारा आज भारत माता पार्क मैं वृक्षारोपण किया गया जिसमें प्रमुख रुप से राजू जैन,वीरेंद्र विश्वकर्मा,संदीप कुसमरिया, संतोष नामदेव, लक्ष्मीकांत पौराणिक, प्रदीप राज, विकाश अहिरवार, विराट हर बार सहित अन्य साथियों की मौजूदगी रही। 

Post a Comment

0 Comments