राजीव गांधी के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम
दमोह। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को देश भर में सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर कांग्रेंसजनों द्वारा विविध आयोजनों के जरिए राजीव को याद किया गया। जिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय में जन्मदिवस आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को जहां फल बांटे वहीं कांग्रेस सेवादल द्वारा नेहरू पार्क में पौधरोपण करके आज के दिन को यादगार बनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
संचार क्रांति के महानायक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा चित्र पर माल्र्यापण कर व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता राजीवमय है वह हमारे प्रेरणा स्त्रोत है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर, लेपटाप एवं संचार के अन्य माध्यमों को बढ़ावा उनके कार्यकाल की देन है।
कार्यालय कार्यक्रम संयोजक गीता लोधी रही। तेजीराम रोहित, सतीश जैन, ललित नायक, परम यादव, यशपाल ठाकुर प्रदीप पटेल, निधि श्रीवास्तव, सोनू जैन, वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, प्रजु यशोधरन, भूपेन्द्र आजमानी, दिनेश रैकवार, शुमभ तिवारी, कमला निषाद, रजनी ठाकुर, शमीम कुरैशी, विक्रम सिंह ने सेवादल द्वारा नेहरू पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम पौधा रोपते हुए कहा कि आज के दौर में पर्यावरण बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है। वृक्ष लगाने के लिए व्यक्तियों को प्रेरित करना चाहिये। आशीष पटेल, जुगराज सिंह, मनीष पांडे, सीताबाई पटेल, बाबूलाल पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, प्रीति पांडे, जया ठाकुर ताहिर अली, सरफराज सिद्धीकी नौशाद खान, अशोक ठाकुर, संदीप बरदिया ने भी जिला चिकित्सालय में शहर कांग्रेस द्वारा
दमोह। आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस पर दमोह विधानसभा के क्षेत्रवासियों जिनके ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के हितग्राही शामिल है उन्हें विधायक कार्यालय में कांग्रेसजनों की उपस्थिति में विधायक द्वारा चेक वितरित किये गये।
दमोह। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती को कांग्रेस सेवादल द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें सभी कांग्रेस सेवादल के साथी यूनिफॉर्म में सद्भावना रैली के साथ स्थानीय नेहरू पार्क में सेवादल ने यंग ब्रिगेड की स्थापना दिवस एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दमोह विधायक अजय कुमार टंडन एवं अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा ने की।
इस अवसर पर सेवादल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत एवं सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष संदीप बरदिया ने कहा कि आज बड़ा ही सौभाग्यशाली दिन है पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवादल यंग ब्रिगेड की स्थापना की गई थी जिसका उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा वर्ग आगे आकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में मदद करेगा। इस अवसर पर स्थानीय नेहरू पार्क में 50 पौधों का रोपण किया गया।
0 Comments