Header Ads Widget

मेजर ध्यानचंद जन्म दिवस पर दमोह की बेटी छवि अठ्या सम्मानित.. डीजे मैडम ने कुंडलपुर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए.. जयकारों के साथ हुआ पटेरा एवं पथरिया में मासिक महाआरती का आयोजन.. हटा में किसान संघ की बैठक, कार्यकारिणी गठित..

 मेजर ध्यानचंद जन्म दिवस पर दमोह की बेटी छवि अठ्या सम्मानित.. 

दमोह। हॉकी टर्फ मैदान पर हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस ओलम्पिक संघ एवं हॉकी दमोह द्वारा मनाया। इस अवसर पर सीनियर हॉकी खिलाड़ियों का प्रदर्षन मैच खेला गया।कार्यक्रम में अतिथि, हॉकी मध्यप्रदेष उपाध्यक्ष अजय टंडन विधायक तथा अध्यक्षता मनु मिश्रा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विशेष अतिथि, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, गणेष शुक्ला, हरिषंकर त्रिपाठी रहे। 

ध्यानचंद जी के चित्र पर (पुष्पांजलि) श्रद्धासुमन अतिथियों एवं डी.एल.अहरवार, राजेष सालोमन, उमेष, बलराम मिश्रा, अनवर भाईजान, विकास, आदित्य, इमरान, आदि ने किया। अतिथियों का स्वागत, विवियनराम, शहीद खान, तरूण नामदेव, विकास जैन, तौफीक आदि ने किया। हॉकी उपाध्यक्ष अजय टंडन ने ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाष डाला तथा वर्तमान हॉकी में सुधारों की वकालत की। 1975 में ध्यानचंद जी के दमोह आगमन के संस्मरण सुनाये। मनु मिश्रा ने ध्यानचंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए हॉकी दमोह के इतिहास को बताया। 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय बिटिया छवि अठ्या के मध्यप्रदेष 19 वर्ष किक्रेट  में चयन होने पर विधायक टंडन द्वारा स्मृति सिंह भेंट कर सम्मानित किया, सीनियर हॉकी खिलाड़ी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अनवर भाई को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ललित नायक एवं आभार आरिफ अंजुम ने व्यक्त किया।

डीजे मैडम ने कुंडलपुर में बड़े बाबा के दर्शन किए 

दमोह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेणुका कंचन ने परिवार सहित कुंडलपुर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए एवं निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 डीजे मैडम के साथ उनके पति आईपीएस संजीव कंचन एवं उनकी मां तथा बच्चे भी साथ में थे इसके अलावा सीजेएम रामसहारे एवं अन्य अधिकारी भी साथ रहे। प्रथम बार कुंडलपुर पहुंची डीजे मैडम परिवार सहित बड़े बाबा मंदिर पहुंची जहां उन्होंने बड़े बाबा को छत्र चढ़ाया एवं पूजन एवं आरती की इसके पश्चात ज्ञान साधना केंद्र पहुंचकर मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

 इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के द्वारा डीजे मैडम के साथ सभी का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। प्रमुख रूप से कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई, उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ, महामंत्री नवीन निराला, कोषाध्यक्ष चंद्रकुमार, मंत्री नेम कुमार सराफ, धार्मिक आयोजन मंत्री शैलेंद्र मयूर प्रचार मंत्री, सुनील वेजीटेरियन, राजेंद्र भेड़ा, रिशु सिंघई, इंजी.गौरव जैन, नीलेश चैधरी आदि की उपस्थिति रही।

हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प लिया

दमोह। पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में तहसील पथरिया एवं पटेरा में दिव्यता के साथ हर माह की भांति इस माह भी मासिक महाआरती का क्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री सूरत सिंह, जिला प्रभारी बलराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह एवं उपाध्यक्ष ओमवती अठया सहित समस्त ब्लॉक पदाधिकारी टीम प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सराहनीय उपस्थिति रही। जिसमें समाज को नशामुक्त, मांशाहारमुक्त एवं चरित्रवान संस्कारवान कर्म मान धर्म मान बनाने की बात कही। 

महाआरती में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी उमा सिंह, डॉ.निरन सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह, संजय पटेल, ज्ञान सिंह, ओमपाल सेन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल, तहसील पथरिया के ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह, मानक पटेल, कल्लन पटेल, अजमेर सिंह, महेश गुप्ता सहित सैकड़ों संगठन कार्यकर्ताओं की एवं मां भक्तों की उपस्थिति रहीं। महाआरती के अंत में सभी ने जल एवं प्रसाद ग्रहण किया।  

हटा में किसान संघ की  बैठक, कार्यकारिणी गठित..
दमोह
। भारतीय किसान संघ द्वारा हटा में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें श्रीराम पटेल एवं चंद्रभान पटेल द्वारा तहसील हटा का निर्वाचन किया गया। मीडिया प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल ने बताया कि मडियादो धनु बिहारी मंदिर में बैठक आयोजित की गई।

 जिसमें सर्वसम्मति से आनंद विश्वकर्मा को अध्यक्ष, मंत्री श्रीराम सिंह लोधी, सहमंत्री गंगाराम दुबे, श्री नीलेश सोनी नगर अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर राम पटेल, चंद्रभान पटेल, जगत सिंह, कीरत सिंह, मिठू प्रसाद, नीलेश सोनी, तीरथ विश्वकर्मा, भुजबल सिंह, गोविंद, राम सिंह लोधी,  गंगाराम दुबे, आनंद विश्वकर्मा, जीवन यादव की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments