Header Ads Widget

जिला व्हालीबाल संघ के निर्वाचन में निगम अध्यक्ष मलेहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह अध्यक्ष चुने गए.. विश्व गीता प्रतिष्ठानम् ने मनाया श्रीकृष्ण जी का 5252 वां अवतरण दिवस.. इधर कोतवाली पुलिस की टीम ने 9 हजार के इनामी फरार बदमाशों पर शिकंजा कसा..

 प्रद्युम्न सिंह व्हालीबाल संघ के अध्यक्ष चुने गए

दमोह। स्थानीय रामकुमार शाला में जिला व्हालीबाल संघ की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्यवेक्षक शैलेन्द्र सोनी म.प्र. व्हालीबाल संघ की उपस्थिति में सर्व सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निगम अध्यक्ष मलेहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह के नाम को अनुशंसित किया। 

इसी तरह अनिल गोदरे को सचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर बलराम मिश्रा मनोनीत किए गए। संरक्षक पद पर प्रहलाद सिंह केन्द्रीय मंत्री, हेमेन्द्र सिंह ठाकुर, राहुल सिंह अध्यक्ष वेयर हाऊसिंग कार्पोरेषन, उपाध्यक्ष भागवत पटैल, सुशील सेठ, हरप्रसाद नायक, सुधाषु चौबे, सह सचिव लोकेन्द्र सिंह, एस.आर. सेन, कार्यकारिणी विजय सोनी, मुरली चौरसिया, रूपचंद चौरसिया, मोहनीष सोनी सचिन तिवारी, जगन्नाथ पटैल, मोती पटेल अनवर खान, महेन्द्र जैन, विकास, सुंदर लाल, राजेष पौराणिक, राजेष पटैरिया, जगदीष दुबे, विनय दुबे, अनिल गोदरे सर्वसम्मति से निर्वाचित हुये।

गीता प्रतिष्ठानम् ने मनाया श्रीकृष्ण अवतरण दिवस 

दमोह। श्रीमद् भागवत गीता के प्रचार प्रसार और गीता जी को घर-घर स्थापित करने के कार्य में लगी संस्था विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जैयिनी की दमोह शाखा ने भगवान श्री कृष्ण का 5252 वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास और गीता के श्लोको के गायन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुतियों से मनाया गया। श्री देव राधा कृष्ण धगट चौक मंदिर में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के गीतानुरागियों द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के पन्द्रहवां अध्याय पुरूषोत्तम योग का सस्वर गायन किया गया। 


गीता गायन पश्चात लोकप्रिय भजन गायक बलीराम पटैल और उनके पुत्रों के द्वारा भक्तिभाव पूर्ण रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौर में भगवान श्री कृष्ण, राधारानी और अर्जुन के स्वरूपो की सजीव प्रस्तुतियां की गई। रूप सज्जा कलाकार सीताराम सोनी ने सुंदर रूप सज्जा की प्रस्तुति से सभी अभिभूत हो गया। प्रतिष्ठानम् के केन्द्रीय सदस्य पं. महेश प्रसाद पांडे ने गीता के प्रचार में लगी इस संस्था के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। श्रवण उपाध्याय ने नये सदस्यो से गीता प्रचार प्रसार में जुडने पर जोर दिया। जिला संयोजक पं. मदन दुबे खौजाखेडी ने गीता की आरती की तथा श्री कृष्ण सभी का मंगल करें ऐसी प्रार्थना की। प्रतिष्ठानम् के महाकौशल प्रांत संयोजक राजेश सोनी ने बताया कि हम सभी का प्रयास है कि भगवान श्री कृष्ण की यह वाणी घर-घर पहुंचे तथा श्री कृष्ण की दिव्यवाणी गीता जी को राष्ट्रगं्थ घोषित किया जाये। 

विश्व गीता प्रतिष्ठानम् अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में यह प्रयास कर रहा है। पूरे प्रदेश के हर जिले में गीता स्वाध्याय कार्यक्रम निरंतर संचालित हो रहे है। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। श्री देव राधा कृष्ण धगट मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल धगट, प्रदीप धगट, बाबा धगट, दिलीप धगट के द्वारा रूपसंदर्शन प्रस्तुति देने वालो रूप सज्जाकार सीताराम सोनी, भजन गायक बलीराम पटैल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अटल अग्रवाल, संतोष साहू, सुरेश केवट, योगेश शुक्ला, राजेन्द्र हजारी, बसंत पांडे, सचिन तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, अंजली ठाकुर, हर्षिता ठाकुर, पंकज पांडे आदि की उपस्थिति रही। 

9 हजार के इनामी फरार बदमाशों पर शिकंजा कसा

मोह। संपूर्ण जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक व नगर निरीक्षक कोतवाली को निर्देशित किया गया था इसी दौरान लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार आकाश कसाई, सोनू कुरेशी वारिस कुरेशी वा गुड्डू उर्फ गुफरान जिनके ऊपर कुल Rs 9000 का इनाम उद्घोषित था जो मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम अड़ीबाजी के विभिन्न विभिन्न अपराधों में फरार थे को पुलिस ने कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जाता है उक्त गिरफ्तारी में थाना प्रभारी के अतिरिक्त सउनी रघुवीर गोविंद सिंह प्रधान आरक्षक 39 लाल बहादुर आरक्षक सूर्यकांत आसिफ़, नरेंद्र, आकाश पाठक का विशेष योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments