मप्र शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
इटारसी/ दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक इटारसी के सांई कृष्णा रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, प्रांताध्यक्ष लक्षीराम इंगले, प्रदेश महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चार सत्र मे अपेक्षित कार्यकारिणी की बैठक में 52 जिले से पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
प्रांतीय पदाधिकारियों में दमोह से महेंद्र कुमार जैन प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रांतीय सचिव शेषमणि द्विवेदी (पन्ना) सहित सागर संभाग से संभागीय सचिव सीबी सिंह जी एवं संभागीय कोषाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी की उपस्थिति रही। बैठक में तय किया गया कि पदोन्नति व पदनाम परिवर्तन की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के तात्कालिक आश्वाशन के बाद भी आदेश जारी होने तक प्रांतीय पदाधिकारी मंडल लगातार संघर्षरत रहेगा। राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्ति शब्द को विलोपित कर संविलियन शब्द जोड़ते हुए प्रथम नियुक्ति दिनांक के आधार पर क्रमोन्नति का लाभ दिया जाय, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाये, बिंदुओं पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई।
प्रदेश के समस्त विकासखंड, नगर व तहसील स्तर पर निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत निर्देशो के साथ तारीखों की घोषणा की गई।। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में सम्मान समारोह में सीताशरण शर्मा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का झंडा फहराने वाले हॉकी खिलाड़ी एक शिक्षक के पुत्र सागर जी (इटारसी) का स्वागत सम्मान किया गया जिंसमे सागर संभाग ने इस गौरवपूर्ण क्षण में अपनी अग्रणी भूमिका रखते हुए मंच पर खिलाड़ी सागर का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ शिक्षको की समस्याओं के निराकरण के लिये अपनी अग्रणी भूमिका व संघर्ष के लिये प्रतिबद्ध है।
सेवा निवृत्ति पर एलपी चौरसिया का सम्मान
दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ दमोह के जिला कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ मार्गदर्शक एलपी चौरसिया व्याख्याता उत्कृष्ट विद्यालय दमोह का सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया।
जिंसमे शिक्षक संघ से संभागीय संगठन मंत्री पारस कुमार जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार जैन, राजेन्द्र पटेल व्याख्याता, जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल, भागचंद जैन ब्लाक अध्यक्ष पटेरा, आरबी सिंह, महेंद्र खरे, अमरचंद जैन सहित अनेक पदाधिकारियो ने उपस्थित होकर पुष्प मालाओं एवं यथोचित उपहार शाल श्रीफल से सम्मानित किया।
संगठन कार्यकर्ताओं ने वृद्धा को कमीशन वापस कराया..
दमोह। परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में चलाए जा रहे भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निरन्तर जनकल्याण की भावना से जुड़े कार्यों को किया जा रहा है ऐसा ही मामला दमोह जिले की तेंदूखेड़ा के ग्राम तिपनी का जहां पर एक वृद्ध महिला द्वारा तेंदूखेड़ा में तारादेही रोड पर संचालित एसबीआई कियोस्क में बट्टू नाम के व्यक्ति द्वारा महिला का विड्राल भर कर एसबीआई की मेन शाखा में भेज दिया गया जहां पर महिला ने अपने खाते से 10000 निकाले गए, तारादेही रोड पर किओस्क बैंक मैं बैठे बट्टू नाम के व्यक्ति द्वारा एसबीआई बैंक में तैनात गार्ड के लिए फोन आता है और कहा जाता है कि ग्राम तिपनी से आई महिला से 1000 ले लेना जब उक्त महिला द्वारा यह पूछा जाता है कि 1000 किस बात के लिए जा रहे हैं तब गार्ड द्वारा कहा की बट्टू का फोन आया था।
उक्त महिला से पैसा लेने को कहा, जब उक्त घटना की जानकारी महिला के परिजनों ने भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को दी जो कि कार्यकर्ताओं ने बैंक पहुंचकर गार्ड से पूछा गया कि आपने किस बात के पैसे लिए तो गार्ड ने पूरी सच्चाई उगल दी बाद में बैंक मैनेजर एवं गार्ड के निवेदन पर उक्त पैसे महिला को 1000 रुपये वापिस करा कर आगे की कार्रवाई ना करने के लिए संगठन से निवेदन किया। वहीं बैंक मेनिजर ने बट्टू नाम के व्यक्ति को भी समझाइस दी गई।
दमोह। जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में इमलाई मंडलम सेक्टर का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन लक्ष्मणकुटी में आयोजित किया गया जिसमें मुड़िया, ढिगसर, पालर, चंदौरा, खजरी सहित उनसी जुड़ी अनेक ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागेदारी रही। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि कोरोना महामारी की विनाश लीला के बाद मंहगाई को लेकर एवं वर्तमान में आम आदमी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ही मौके पर विफल हो रही है और आपने उपचुनाव में मुझे 17000 से जिताकर जो जबाव सरकार को दिया है उससे उनकी हालत खिसयानी बिल्ली खंमा नोचे सी हो गई है। आपकी जो भी समस्या उनके संज्ञान में आयेगी उसे हल करवाने का वह पूरा प्रयास करेगें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मंडलम सेक्टर स्तर पर ग्राम पंचायत वार सक्रिय कार्यकर्ताओं का गठन किया जाना है जिसकी सूची शीघ्र ही हाईकमान को सौंपी जायेगी। वीरेन्द्र पटेन ने कहा कि किसानों की मांग है कि जिनकी फसले पीली पड़ गई है उनका सर्वे कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिया जायें अन्यथा वह कांग्रेस कमेटी एवं विधायक के नेतृत्व में आंदोलन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर कंछेदी पटेल, बृजेश पटेल, रामनाथ पटेल, वीरेन्द्र ठाकुर, संजय सेठ, अजय सरवरिया, अनिल जैन, बसंत कुशवाहा, सादिक काजी, पप्पू कुशवाहा, केपी पटेल, मानक अहिरवार सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं।
स्व.शिवरानी पाण्डेय के जन्मदिवस पर फल वितरण
दमोह। स्व.शिवरानी पाण्डेय के जन्मदिवस पर उनके शुभचिन्तको एवं परिजनों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्वजनों को फल वितरित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। ज्ञात हो कि वह खेल एवं शिक्षा से जुड़े स्व.उमाशंकर पाण्डेय की धर्मपत्नी है उनके पुत्र मनीष पाण्डेय एवं शिवाशीष पाण्डेय प्रतिवर्ष उनके जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यक्रम करते है।
खेल जगत के ललित नायक ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह उनकी गुरूमाता थी और उनका सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर वीरेन्द्र ठाकुर, सोनू जैन, संजय सेन, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, फिरोज सिद्वीकी, अरविंद सोनी, दिलीप चैरसिया, संतोष सोनी, यशवंत एवं राहुल अहिरवार की उपस्थिति रहीं।
तेंदूखेड़ा में भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी गठित
दमोह। भारतीय किसान संघ तहसील तेंदूखेड़ा में कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें सर्वप्रथम भगवान बलराम जी का पूजन किया गया। मीडिया प्रचार प्रमुख राममिलन ने बताया कि प्रांत संगठन मंत्री माननीय भरत सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री माननीय आरसी पटेल, दमोह जिला निर्वाचन अधिकारी दामोदर पटेल, प्रांत मंत्री रमेश यादव, जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल, जिला मंत्री मथुरा प्रसाद दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा तेंदूखेड़ा तहसील का निर्वाचन किया गया।
जिसमें तहसील अध्यक्ष हुकुम प्रजापति, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, मंत्री देवकी नंदन पटेल, तहसील सदस्य शिवलाल दुवे, भूरे सिंह ठाकुर, प्रहलाद सिंह ठाकुर, नोनेलाल लाल यादव को दायित्व दिया गया इसके बाद तेंदूखेड़ा तहसील की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
रियाज़ उद्दीन महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित
जबलपुर/ दमोह। खेल दिवस के मौके पर जबलपुर में हुए महाकौशल खेलरत्न अलंकरण समारोह में दमोह जिले से एकमात्र खिलाड़ी रियाजुद्दीन राइन को हॉकी के लिए महाकौशल खेलरत्न से सम्मानित किया गया,यह उपलब्धि दमोह खेल जगत के लिए गर्व की बात, इस अवसर पर खेल जगत के वसीम राजा बेग, राकेश दुबे, शफीक बाबा, बंटी पठान, मेहमूद खान, एवं समस्त स्टार इलेवन क्लब ने बधाई प्रेषित की है।
0 Comments