Header Ads Widget

विधायक अजय टंडन ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया.. भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष घोषित.. मैडम द्वारा बेची गई सरकारी पुस्तकें संगठन ने पकड़ी.. कुण्डलपुर में मुनिश्री समता सागर की अगवानी.. क्रिकेट का फायनल रोहित क्लब ने जीता..

विधायक ने किया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण..

दमोह। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार लगातार दमोह जिले में 15 जनवरी तक धान खरीदी की जाना थी लेकिन बीच में 3-4 दिनों की बारिश की वजह से किसान अपनी धान खरीदी केन्द्र तक नहीं ला पाये जिससे जिला प्रशासन से विधायक अजय टंडन ने मांग की थी कि धान की खरीदी 15 जनवरी से दस दिनों के लिये और बढ़ाई जायें जिससे पात्र किसान अपनी धान बचे सकें। उन्होंने किल्लाई नाका स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए किसानों की समस्याओं सुनी

और मौके पर ही मौजूद तहसीलदार बबीता राठौर ने किसानो की समस्याएं देखते हुए प्रशासन को अवगत कराया और खरीदी को 25 जनवरी तक कर दिया गया है। इस अवसर पर विधायक अजय टंडन ने कहा कि जिन किसानों को प्रथम और द्वितीय एस.एम.एस. प्राप्त हुआ है वह भी धान निर्धारित जगहो पर बेच सकेगे उनकी इस पहल पर किसानों में हर्ष व्याप्त है खरीदी केन्द्रों में उनके साथ बृजेश पटेल, अनिल जैन, के.पी. पटेल, नितिन अग्रवाल सहित अनेक किसानों की उपस्थिति रही।

महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष घोषित

दमोह l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की सहमति व भाजपा जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन ने महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की l जिसमें उपाध्यक्ष डोली जैन सुनीता सोनी सीमा पटेल सुमन उपाध्याय एवं महामंत्री रश्मि वर्मा अनुराधा गोस्वामी एवं मंत्री पद पर आरती राय माया पटेल अंजना चौबे संगीता जैन कोषाध्यक्ष सुमन पटेल कार्यालय मंत्री अनिता मिश्रा मीडिया प्रभारी सुमन मिश्रा सोशल मीडिया प्रभारी कुसुम अहीरवाल को बनाया गया l

 मंडल अध्यक्ष के दायित्व में  दीनदयाल मंडल अध्यक्ष जागृति चौरसिया दमयंती मंडल अध्यक्ष प्रिंसी जैन, हिंडोरिया मंडल अध्यक्ष विनीता साहू, बटियागढ़ मंडल  अध्यक्ष सरला गुप्ता, जबेरा मंडल  अध्यक्ष अनुपमा मिश्रा, नोहटा मंडल अध्यक्ष सुनील सोनी, बनवार मंडल अध्यक्ष नीतू राय ,हटा नगर मंडल अध्यक्ष  रजनी दुबे हटा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ज्योति दुबे को बनाया गया l अनुपमा मिश्रा, प्रीति मिश्रा, मीना बमोरिया छाया साहू ,आशा खरे ,मीना रैकवार ,ज्योति पटेल ,माधुरी ठाकुर सोनम सिंह लोधी ,मंजू राजपूत, निशा दुबे ,सुमित्रा यादव किरण पटेल ,सोनल राय को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

मैडम द्वारा बेची गई सरकारी पुस्तकें संगठन ने पकड़ी
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा चलाए जा रहे अवैध हो रहे कार्यों की धरपकड़ अभियान जारी है शराब रक्तदान किसानों के हित में कार्य किया ही जा रहा है लेकिन हर अवैध कार्यों की धरपकड़ जारी है ऐसा ही मामला दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र का मामला है जहां पर हाई स्कूल सतपारा की खुशी जैन द्वारा सरकारी किताब को लाखों रुपए की है जिसे 7000 में ने बेच दिया गया कबाड़ी रहली निवासी हेमंत अहिरवार है जिसने किताबें खरीदी थी उसके साथ दो साथियों और थे जो रहली लेकर जा रहे थे, रास्ते में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्य कर्ताओं ने आटो गाड़ी रोका और पूछताछ की तो उसने बताया कि हम सतपारा हाई स्कूल से यह किताबें खरीद कर लाए हैं 7000 में बेची है। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता पथरिया थाने में ले गए और कार्रवाई की बात कही लेकिन पथरिया थाना प्रभारी के द्वारा लिए मना कर दिया गया
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि हम पहले जांच करेंगे तब कार्रवाई करेंगे तब की कबाड़ी ने खुद कबूला है कि हां मैं सतपारा हाई स्कूल से 7000 में लेकर आए है फिर भी पुलिस ने ि.त.प. दर्ज करने से मना किया तो भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए आपको बता दूं सरकारी किताब है जो बच्चों को निशुल्क है स्कूल में दी जाती है लेकिन स्कूल के कर्मचारियों द्वारा कोरोना में स्कूल को कुछ दिन के लिए बंद किया गया है इसका मौका का फायदा सरकारी कर्मचारी उठाकर किताबें बेचने में लगे हुए हैं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने का कहना है कि अभी थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि सोमवार को कार्रवाई करेंगे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता धरने से उठे और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम फिर जन आंदोलन करेंगे।

कुण्डलपुर में मुनि श्री समता सागर महाराज की अगवानी
दमोह। कुण्डलपुर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सनिध्ध में आयोजित होने वाले कुण्डलपुर महामहोत्सव में सहभागिता दर्ज करने और आचार्यश्री के दर्शन की पवित्र अभिलाषा लेकर विभिन्न मुनि-आर्यिका संघ कुण्डलपुर पधार रहे है। प्रभु चरण में शाश्वत शरण मिले व गुरु चरणों में सद्ज्ञान ऐसी अभिलाषा लेकर वात्सल्यमूर्ति मुनिश्री समतासागर जी ससंघ भी आज कुंडलपुर मे  मंगल प्रवेश हुआ।
मुनिश्री समतासागर जी के साथ ऐलकश्री निश्चयसागर जी, ऐलकश्री सिद्धान्तसागर जी भी है,त्रयसंतों का मंगल आगमन आज 15 जनवरी को मध्याह्न में सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में हुआ।मुनिसंघ की आगवानी यहां पूर्व से विराजमान मुनि-आर्यिका संघ ने की, पूज्यश्री समतासागर जी मुनिराज आचार्यश्री संघ के ज्येष्ठ मुनि है, जिनकी दीक्षा ईसरी,झारखण्ड में आचार्य प्रवर के कर-कमलों से सम्पन्न हुई थी, मुनि श्री ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक,गुजरात, राजस्थान आदि प्रान्तों में विहार करके श्रमण धर्म की प्रभावना की।

क्रिकेट का फायनल रोहित क्लब ने जीता
दमोह। एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड पर चल रही संभागीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच में रोहित क्लब ने गुरू डेंजर क्लब को हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया।

समापन समारोह के अतिथि युवा समाजसेवी सिद्धार्थ मलैया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, संतोष भारती, भाजपा महामंत्री सतीश तिवारी, श्रीमती अर्चना जैन एमएलबी स्कूल की प्रिंसिपल, कपिल सोनी,, पवन विदोलिया युवा नेता, धनराज करोसिया,  वीरेंद्र ठाकुर, मयंक अग्रवाल, आरवी सिंह, सुजीत सिंह आदि रहे।
आयोजक कमल करोसिया एवं संयोजक प्रकाश हल्ले लारिया शासकीय ठेकेदार ने आयोजन की सफलता के लिए आभार जताया। इस दौरान, दीपक लारिया, भूरे नामदेव, अखलेश असाटी, देवी सिंह लारिया, मोंटू, सचिन, अंशु, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments