Header Ads Widget

पथरिया जनपद कप क्रिकेट में कांग्रेस ने भाजपा को हराया.. बांसा में घर चलो घर घर चलो सदस्यता अभियान चलाया...जन आक्रोश रैली को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक.. इधर संयुक्त अधिवक्ता मंच की बैठक संपन्न..

जनपद कप क्रिकेट में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

दमोह। पथरिया कालेज के सामने प्ले ग्राऊन्ड में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टुर्नामेन्ट में रविवार को हुए सद्भावना मैच में कांग्रेस टीम ने भाजपा को मात दे दी।  छठवे वर्ष में आयोजित जनपद स्तरीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट का आयोजन गौरव पटेल एवं माईसेम सीमेन्ट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ के सौजन्य से किया जाता है।

रविवार को खेले गए दोस्ताना मुकाबले में कांग्रेश टीम की कमान दमोह विधायक अजय टंडन ने संभाली वही भाजपा टीम की कमान युवा नेता अभिषेक भार्गव के कंधों पर थी। दोनों टीमों में दोनों दलों के क्रिकेट में रुचि रखने वाले नेताओं ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के जरिए शानदार प्रदर्शन किया।
 टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भाजपा टीम में प्रीतम सिंह, अभिषेक भार्गव, संजय सेन, लखन पटेल, पवन तिवारी, सतीश तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा, महेन्द्र राठौर, प्रीतम पटैल, रामा साहू, संदीप शर्मा, अरविन्द बहेरिया, संदीप पटेल ने 12 ओवर में 106 रन बनायें।

 जबाव में कांग्रेस की ओर से अजय टंडन, अंकेश हजारी, रूद्रप्रताप सिंह, संदीप राय, मनीष दुबे, प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, देव प्रशांत सिंह, लक्ष्मण सिंह, गौरव पटेल, राव बृजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, राद्यवेन्द्र मंगू ठाकुर, दीपक जैन ने 11 ओवर में ही 107 रन बनाकर बाजी मारते हुए जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच संदीप राय रहे और अजय टंडन नाबाद रहें। एम्पायरिंग अंकित पटेल, रामजी कुर्मी ने की, कोमेन्ट्री अंगद प्यासी ने की, स्कोरर जितेन्द्र पटेल रहें। 
जनपद कमेटी की और से राद्यवेन्द्र सिंह, पिंकी दुबे, भरत पटेल, नितेश राठौर, कमलेश मुखरैया, कपिल दुबे, राहुल पटेल मुख्य रूप से शामिल रहें। टुर्नामेन्ट के उपरांत सहभोज का रखा गया। भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे का श्रीफल शाल से सम्मान किया

घर चलो घर घर चलो सदस्यता अभियान चलाया..

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार घर चलो घर घर चलो सदस्यता अभियान के तहत बांसा ग्राम पंचायत में भी कांग्रेस पदाधिकारियों ने सघन जन संपर्क करते हुए युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का आव्हान किया। 

रोहन राजेन्द्र पाठक ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह भाजपा राज में मंहगाई बढ़ी है उस पर किसी भी तरह की लगाम लगाने प्रदेश एवं केन्द्र की सरकारे असफल साबित हुई है आगामी चुनाव में हमें इनकी रीति नीति बताकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है। सतनाम जुनेजा, अरूण मिश्रा, नितिन दीक्षित, केशव विश्वकर्मा, धम्मू साहू ने सदस्यता बंदी की रशीद काटकर वार्डो में भ्रमण कर आमजन से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर पंचायत के अनेक वार्डो के ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं।

जन आक्रोश रैली को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी एवं समस्त मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने विशाल जन आक्रोश रैली को लेकर नगर के विभिन्न वार्डो में बैठक कर रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील कांग्रेसजनों ने की। सिविल वार्ड 1 से सिविल वार्ड 5 में वीरेन्द्र दबे, आशीष पटेल, रमेश राठौर, छुन्ना गुरू, सुनील पटेल, राजकुमार तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर द्वारा आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा, विधायक अजय टंडन ने कहा कि कुटीर आवंटन एवं उनकी किस्तो को लेकर समस्त विभागों के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण खराब ट्रांसफर बदलने, पेयजल व्यवस्था, खाद्यय सामग्री की बढ़ती मंहगाई, डीजल पेट्रोल की आसमान छूते दाम, सीटी स्केन मशीन को चालू करने को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा। 

इसी तरह सिविल वार्ड 6 से सिविल वार्ड 10 तक वार्डो के कांग्रेस पदाधिकारी संजय चौरसिया, विक्रम ठाकुर, राशू चौहान, मंजीत यादव, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, केके वर्मा द्वारा आयोजित बैठक में संगठन मंत्री सतीश जैन ने कहा कि कोरोना महामारी में मृत कर्मचारियों को 50 लाख मुआवजा दिया जायें। तत्पश्चात् मागंज वार्ड 1 एवं मागंज वार्ड 6 में राजेश तिवारी, सुदामा दुबे, भूपेन्द्र अजमानी, राजा राय, कमला निसाद, पप्पू कसोटया, संदीप बरदिया, शानु जुनेजा द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि इन वार्डो से सर्वाधिक युवाओं एवं महिलाओं की भागेदारी होना चाहियें।

अ भा संयुक्त अधिवक्ता मंच की बैठक संपन्न..

दमोह। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की बैठक किसान भवन में आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि एड. तरूण पटैल प्रदेश महामंत्री, एड. सुधीर पाण्डे प्रदेश सह प्रवक्ता, एड.कमल कुशवाहा सागर संभाग उपाध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में की गई। जिसमें मंच द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। सभी अतिथियां के सम्मान उपरांत नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एड.रविकांत ठाकुर एवं जिला प्रभारी मीनू चौरसिया का पुष्पाहार से भव्य स्वागत किया गया एवं मंच द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। 

इस अवसर पर एड.मो.युनुस मकरानी, एड. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, एड. कपिल सिंह हजारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, एड.मनोज नागदेव, एड.गजाधर पटैल, एड.महेश मिश्रा, एड.प्रशांत पाठक, एड.धमेन्द्र सिंह राजपूत, एड.अखलेश सेन, एड.सूरज अहिरवाल के अलावा बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं। बैठक का संचालन मंच के महासचिव एड.कौशलेन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया। अंत में आभार एड. कपिल सिंह हजारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments